भारत

Indian Railways: रेल मंत्रालय ने की कबाड़ से 66 लाख रुपये की कमाई

30 अक्टूबर तक चलेगा रेल मंत्रालय का 3.0 विशेष स्वच्छता अभियान । रेल मंत्रालय ने की, कबाड़ से 66 लाख रुपये की कमाई। 13 अक्टूबर तक चलाए गए 5,297 से अधिक स्वच्छता अभियान।

Indian Railways: 30 अक्टूबर तक चलेगा रेल मंत्रालय का  विशेष स्वच्छता अभियान स्वच्छत 3.0


रेल मंत्रालय से प्राप्त आधिकारिक सुचना के अनुसार रविवार को शरू किये गए, ” विशेष स्वच्छता अभियान 3.0″ के शुरुआती 13 दिनों में कबाड़ बेचकर 66 लाख रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है।बता दें कि ये विशेष अभियान 1 अक्टूबर को प्रारम्भ हुआ, जो कि 31 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें 318504 वर्ग फुट जगह खाली करने का लक्ष्य रखा गया है।

Indian Railways:  रेल मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में रविवार को बताया कि उसने अपने विशेष स्वच्छता अभियान 3.0 के पहले 13 दिनों में कबाड़ बेचकर 66 लाख रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त किया है। इस आधिकारिक बयान में कहा गया है कि कबाड़ बेचने के बाद, मंत्रालय ने 3,97,619 वर्ग फुट जगह भी खाली कर ली, जिस जगह को अब किसी अन्य कार्य के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। विशेष स्वच्छता अभियान 3.0  की शुरुआत 1 अक्टूबर को हुई और यह 31 अक्टूबर तक चलेगा।

Read More: Indian Railways : रेलवे ने चुपके से बदला यह नियम और कर ली 2800 करोड़ की कमाई, ऐसे हुआ खुलासा
कबाड़ से छुटकारा पाना, अभियान का मुख्य लक्ष्य
मंत्रालय की आधारिक सुचना के मुताबिक, रेलवे के जोनल मुख्यालय,उत्पादन इकाइयां,प्रशिक्षण संस्थान ,अनुसंधान डिजाइन और मानक संगठन, मंडल कार्यालय,  और 7,000 से अधिक स्टेशनों को अभियान में कवर किया जाएग।बता दें कि रेलवे ने 31 अक्टूबर तक 10,722 स्वच्छता अभियान चलाने का लक्ष्य रखा है। जिसका मुख्य उद्देश्य  कार्यालयों और कार्यस्थलों के कबाड़ से छुटकारा पाना रहेगा। इस पूरी प्रक्रिया में  एक अंदाजे के अनुसार 3,18,504 वर्ग फुट के करीब जगह खाली करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Read More: Indian railway job: इंडियन रेलवे ने निकाली भर्ती, जानें अप्लाई करने की तिथि
13 अक्टूबर तक चलाए गए 5,297 से अधिक स्वच्छता अभियान
अधिकारीयों द्वारा दी गई सुचना से पता चला कि, “रेल कचरे के निपटान के लिए, 13 अक्टूबर, 2023 तक के अभियान में  अब तक 5,297 से अधिक स्वच्छता अभियान चलाए गए हैं। साथ ही अभियान के दौरान 1.02 लाख से ज्यादा सार्वजनिक शिकायतों का निपटारा किया गया।”

ज्ञात हो कि, इस अभियान में, कार्यालयों और कार्यस्थल जैसे स्थानों के स्क्रैप निपटान पर विशेष बल दिया गया, जिसका प्रतिफल  3,97,619 वर्ग फुट की खाली स्थान था। साथ ही अभियान की मदद से कार्यालय के कबाड़ को बेचकर 66.83 लाख रुपये के लगभग राजस्व प्राप्त किया गया।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button