भारत

Rahul Gandhi In Aizawl: मिजोरम की यात्रा पर कांग्रेस संसद राहुल गांधी, जनसभा और छात्रों से करेंगे मुलाकात

राहुल गांधी ने कहा ने भाजपा पर मिजोरम के युवाओं का जीवन नष्ट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, 'मैं आपलोगों को बताना चाहता हूं कि भाजपा ने यहां पांच सालों में क्या किया। आने वाले पीढ़ी के लिए यहां ड्रग्स तेजी से बढ़ रहा है।

Rahul Gandhi In Aizawl: राहुल गांधी ने मिजोरम में की 5 किलो मीटर की पदयात्रा, मणिपुर मामलें में PM को घेरा


Rahul Gandhi In Aizawl:आज मिजोरम की यात्रा पर हैं कांग्रेस संसद राहुल गांधी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए सोमवार (16 सितंबर) को कहा कि उन्हें इजरायल की ज्यादा चिंता है। बीजेपी सिर्फ नफरत फैलाने का काम कर रही है। मिजोरम चुनाव को लेकर राज्य के दौर पर पहुंचे राहुल गांधी ने आइजोल में राजभवन के नजदीक एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ”मणिपुर अब एक राज्य नहीं रह गया है, बल्कि जातीय आधार पर दो राज्यों में बंट गया है।”

राहुल गांधी ने क्या कहा?

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने 1986 में शांति समझौते पर साइन करके विद्रोह प्रभावित पूर्वोत्तर राज्य में शांति स्थापित करने की पहल की थी। उन्होंने कहा, ”ये आश्चर्य की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार को इजरायल में जो हो रहा उसमें ज्यादा दिलचस्पी है, लेकिन मणिपुर में क्या हो रहा है उसकी चिंता नहीं है।” उन्होंने कहा कि मणिपुर में लोगों को मारा जा रहा है। महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है।

राहुल के संबोधन की बड़ी बातें…

राहुल गांधी ने कहा- GST छोटे और मध्यम व्यवसायों को खत्म करने के लिए बनाया गया है, यह भारत के किसानों को कमजोर करने के लिए बनाया गया है। आप सभी जानते हैं कि नोटबंदी का क्या हुआ। यह हमारे प्रधानमंत्री का ऐसा आइडिया था जिससे देश को काफी नुकसान हुआ। इससे देश की अर्थव्यवस्था आज तक ठीक नहीं हुई है। राहुल ने आगे कहा- भारत की अर्थव्यवस्था को विकसित करने के लिए प्रधानमंत्री की रणनीति को समझना चाहते हैं, तो इसे एक शब्द ‘अडानी’ में संक्षेपित किया जा सकता है। सब कुछ एक व्यवसायी की मदद के लिए बनाया गया है।

भाजपा पर लगाया युवाओं के जीवन को नष्ट करने का आरोप

राहुल गांधी ने कहा ने भाजपा पर मिजोरम के युवाओं का जीवन नष्ट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, ‘मैं आपलोगों को बताना चाहता हूं कि भाजपा ने यहां पांच सालों में क्या किया। आने वाले पीढ़ी के लिए यहां ड्रग्स तेजी से बढ़ रहा है। इससे करीबन 250 युवा जिंदगियां खत्म हो गई। ड्रग्स की वजह से बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। जहां भाजपा आपके संस्कृति, धर्म और परंपरा पर हमला कर रही है, तो वहीं एमएनएफ दिल्ली में इसका समर्थन कर रहा है।’

राहुल गांधी दौरे के दूसरे दिन पार्टी नेताओं से मिलेंगे

मिजोरम कांग्रेस मीडिया सेल के अध्यक्ष लालरेमरूता रेंथली के मुताबिक, राहुल आइजोल दौरे के दूसरे दिन यानी मंगलवार को पार्टी नेताओं से मिलेंगे और आइजोल में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

राहुल गांधी ने आइजोल में पदयात्रा की

आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मिजोरम के आइजोल में पदयात्रा की। उन्होंने जनसभा को संबोधित भी किया। राहुल गांधी की पदयात्रा 5 किलोमिटर लंबी रही। ये यात्रा चानमारी से शुरू हुई और ट्रेजरी स्वायर पर खत्म हुई। उन्होंने पूरी यात्रा पैदल ही तय की।

लुंगलेई शहर का भी करेंगे दौरा

राहुल राज्य के दक्षिणी भाग में लुंगलेई शहर का भी दौरा करेंगे और वहां एक सार्वजनिक बैठक करेंगे। उन्होंने बताया कि राहुल मंगलवार को लुंगलेई से हेलिकॉप्टर से अगरतला होते हुए दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Read More: Rahul Gandhi :सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग सेक्टर को बचाने के लिए, एकल जीएसटी लागू करना जरूरी

मिजोरम में 7 नवंबर को चुनाव

40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा के लिए चुनाव 7 नवंबर को एक ही चरण में चुनाव होंगे और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। चुनाव की तारीख को लेकर हालांकि राज्य में कुछ राजनीतिक दलों, चर्चों, नागरिक समाज संगठनों और छात्र निकायों ने चुनाव आयोग से मतगणना की तारीख बदलने का आग्रह किया है। क्योंकि उस दिन रविवार है, जो राज्य के ईसाई समुदाय के लिए एक पवित्र दिन है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button