भारत

Hindi News Today: नेपाल में भारी बारिश से भूस्खलन, दो बसें त्रिशूली नदी में बहीं, 63 यात्री लापता, पढ़ें आज की अन्य बड़ी खबरें…

Hindi News Today: शुक्रवार को मध्य नेपाल में मदन-आश्रित हाइवे पर भूस्खलन हो गया। जिसकी वजह से लगभग 63 यात्रियों को ले जा रही दो बसें त्रिशूली नदी में बह गईं। दोनों बसों में ड्राइवर सहित कुल 63 यात्री सवार थे।

Hindi News Today: सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ गिरफ्तारी की याचिका पर सुनवाई, अनंत अंबानी और राधिका की शादी आज

शुक्रवार को मध्य नेपाल में मदन-आश्रित हाइवे पर भूस्खलन हो गया। जिसकी वजह से लगभग 63 यात्रियों को ले जा रही दो बसें त्रिशूली नदी में बह गईं। दोनों बसों में ड्राइवर सहित कुल 63 यात्री सवार थे। चितवन के मुख्य जिला अधिकारी इंद्रदेव यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शरुआती जानकारी के मुताबिक दोनों बसों में बस ड्राइवरों सहित कुल 63 लोग सवार थे। भूस्खलन के कारण बसें सुबह करीब 3:30 बजे नदी में बह गईं हैं। उन्होंने कहा कि हम घटनास्थल पर टीम के साथ हैं और तलाशी अभियान चल रहा है। लगातार बारिश के कारण लापता बसों की तलाश में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि इन दिनों नेपाल में मूसलाधार बारिश हो रही है। इस घटना पर नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने एक्स पर ट्वीट करके दुख जताया है। उन्होंने कहा कि “नारायणगढ़-मुग्लिन सड़क खंड पर भूस्खलन में बस के बह जाने से लगभग पांच दर्जन यात्रियों के लापता होने की रिपोर्ट और देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण संपत्तियों के नुकसान से मैं बहुत दुखी हूं। मैं गृह प्रशासन सहित सरकार की सभी एजेंसियों को यात्रियों की खोज और प्रभावी बचाव के निर्देश देता हूं।”

वहीं, मौसम खराब होने की वजह से राजधानी काठमांडू से भरतपुर, चितवन तक की सभी उड़ानों को आज के लिए रद्द कर दिया गया है। जिलाधिकारी इंद्रदेव यादव के मुताबिक, भूस्खलन में एंजेल और गणपति डीलक्स नाम की बसें बही हैं, जो काठमांडू से रौतहट के गौर जा रही थीं। Hindi News Today प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, काठमांडू जा रही बस में 24 लोग सवार थे और दूसरी बस में 41 लोग सवार थे। इसके अलावा अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि गणपति डीलक्स में सवार तीन यात्री बस से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। वहीं पुलिस अधीक्षक भावेश रिमल ने बताया कि नेपाल की पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल के जवान राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

लद्दाख में विस्फोट होने से दो जवानों की मौत Hindi News Today

लद्दाख में गुरुवार को सैन्य उपकरणों की मरम्मत करते समय विस्फोट होने से घायल दो जवानों की मौत की खबर है। सेना के मुताबिक, विस्फोट में सीएफन शंकर राव गोट्टापु और हवलदार शाहनवाज अहमद भट को भी गंभीर चोटें आईं। उन्हें आगे के इलाज के लिए लेह ले जाया गया। हालांकि, मेडिकल टीम के प्रयासों के बावजूद उन्होंने दम तोड़ दिया।

Read More:- Hina Khan Breast Cancer: एक्ट्रेस हिना खान से पहले ये अभिनेत्रियां भी सह चुकीं हैं कैंसर का दर्द, अब हैं पूरी तरह से स्वस्थ

सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ गिरफ्तारी की याचिका पर सुनवाई आज

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज यानी शुक्रवार को अपना फैसला सुनाएगा। याचिका में दिल्ली में कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से उनकी गिरफ्तारी को चुनौती दी गई है। शीर्ष कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड की गई 12 जुलाई की सूची के मुताबिक, न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ फैसला सुनाएगी। Hindi News Today पीठ ने 17 मई को केजरीवाल की याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रखा था। पीठ में न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता भी शामिल हैं। शीर्ष अदालत ने 15 अप्रैल को धनशोधन मामले में केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर ईडी से जवाब मांगा था। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक ने दिल्ली हाईकोर्ट के नौ अप्रैल के आदेश को शीर्ष अदालत में चुनौती दी थी।

आज 17 राज्यों में भारी बारिश, तूफान के साथ गिर सकती है बिजली

देश के अधिकांश राज्यों में इन दिनों जबरदस्त बारिश हो रही है। कई राज्यों में बाढ़ की वजह से जनजीवन बेहाल है। असम, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बाढ़ की वजह से हजारों लोग राहत शिविर कैंप में रहने के लिए मजबूर हैं। दिल्ली एनसीआर में कुछ दिनों पहले जबरदस्त बारिश हुई थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से राष्ट्रीय राजधानी के लोग बारिश के लिए तरस रहे हैं। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक, IMD के ताजा पूर्वानुमाना में दिल्‍ली एनसीआर में शुक्रवार को बारिश होने की संभावना है। Hindi News Today मौसम विभाग ने आज 17 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, मेघालय और हिमाचल प्रदेश में आज बारिश की उम्मीद जताई गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि इनमें से कुछ राज्यों जैसे गोवा, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में तूफान और बिजली भी गिर सकती है। बात करें दक्षिण भारत की तो कर्नाटक के तटीय इलाकों में मछुआरों को समुद्र में ज्यादा न जाने की एडवाइजरी जारी की गई है।

नवीन मुकुट और मुंडमाला से हुआ महाकाल का श्रृंगार

आषाढ़ शुक्ल पक्ष की षष्ठी और शुक्रवार के महासंयोग पर विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर मे सुबह 4 बजे भस्म आरती हुई। इस दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुले। तो पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। Hindi News Today कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट व मुंड माला धारण करवाई गई। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबन्ध समिति के नेतृत्व में श्री महाकालेश्वर मंदिर में फायर सेफ्टी व विद्युत सुरक्षा हेतु मंदिर में कार्यरत विद्युत कर्मियों, सुरक्षा गार्डों को मंदिर में अग्निसुरक्षा यंत्रों का उपयोग करने तथा किसी घटना के दौरान सावधानियां रखने के संबंध में तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। इस दौरान मंदिर के कर्मचारियों, सुरक्षागार्डों आदि ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

We’re now on WhatsApp. Click to join

अनंत अंबानी और राधिका की शादी आज, आएंगे से स्पेशल गेस्ट

अनंत अंबानी और राधिका की शादी आज

एशिया के सबसे अमीर इंसान और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी आज राधिका मर्चेंट के साथ 7 जन्मों के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में उनकी शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इसी के साथ बॉलीवुड-हॉलीवुड के सितारे, दुनिया के कई बिजनेसमैन और पॉलिटिशियन का मुंबई पहुंचना जारी है। मुकेश अंबानी ने अपने बेटे की शादी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी न्यौता दिया है। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं है कि दोनों बड़े नेता मुंबई पहुंच रहे हैं या नहीं। Hindi News Today जबकि ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बॉरिस जॉनसन और मशहूर सेलिब्रिटी किम कार्दशियन मुंबई पहुंच चुकी हैं। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के सीईओ हान जोंग-ही और बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान भी मुंबई पहुंच चुके हैं। गेस्ट लिस्ट में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, उप्र के सीएम योगी आदित्यनाथ, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल हैं।

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति के साथ इटली में लूटपाट

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति के साथ इटली में लूटपाट

टीवी इंडस्ट्री की फेवरेट बहूओं में से एक दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों पति विवेक दाहिया के साथ यूरोप ट्रिप पर हैं, जिसकी झलकियां लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। लेकिन, इस बीच ट्रिप में उनके साथ कुछ ऐसा हो गया है, जिससे उनके लिए परेशानी खड़ी हो गई। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के साथ इटली में लूटपाट हुई है। Hindi News Today ये लूटपाट ऐसी हुई है कि अब टीवी के दोनों सितारों को भारत वापस आने के लिए मदद की गुहार लगानी पड़ रही है। चोरों ने कार का शीशा तोड़कर उनकी कार से कपड़े, पासपोर्ट और क्रेडिट कार्ड सहित लाखों का सामान निकाल लिया, जिसकी कीमत 10 लाख के आस-पास बताई जा रही है। इस घटना की जानकारी दिव्यांका और विवेक ने ही दी है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button