भारत

होली सेफ्टी टिप्स : होली के रंगों से बचने के लिए अपनाएं आसान घरेलु टिप्स!

रंगो का त्यौहार होता है होली, ऐसे में रंगो से न खेला जाए ऐसा तो हो नही सकता..! होली के दिन मौज मस्ती में लोग इतने सराबोर होते हैं कि कभी-कभी केमिकलयुक्त रंगो का भी इस्तेमाल कर देते हैं। ऐसे रंगो से न केवल आपकी त्वचा को नुकसान पंहुचता है बल्कि इससे आपके स्वास्थ्य को भी हानि पंहुचने का खतरा बना रहता है। लेकिन होली है… किसी को कुछ कहा भी नही जा सकता।

बिना रंगो से बचे कैसे होली का कैसे मजा लें, और स्किन बालों को कैसे रंगो से कैसे बचायें इसके लिए हम आपके लिए लाए हैं कुछ आसान घरेलु टिप्स..!

holi

होली खेलने से पहले क्या-क्या करें तैयारी..

स्किन को रंगों से बचाने के लिए होली खेलने से पहले चहरे हाथ-पैरों पर अच्छी तरह से मॉश्चराइजर लगा लें। बालों को बचाने के लिए बालों में नारियल व जैतून का तेल भी लगा सकते हैं। होली खेलने के बाद बालों की चमक को बरकरार रखने के लिए आप तेल में थोड़ा-सा सिरका भी मिला सकते हैं।

होली खेलते हुए व खेलने के बाद ध्यान रखें यह बातें…

होली खेलते हुए बार-बार चेहरे को साबुन से न धोएं। रंगों को छुड़ाने के लिए रूई के बॉल्स पर नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। होली खेलने के बाद गर्म पानी की जगह ठंडे पानी से नहाएं और नहाने के बाद खुब सारा मॉश्चाराइजर शरीर पर लगाएं।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button