सेहत

World Food Day 2022 : इस World Food Day करें इन पौष्टिक आहारों से दोस्ती, बीमारियां को कह दें बाय – बाय

World Food Day 2022  : जानें इस साल की थीम और इस दिन से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों को


Highlights –

. हर साल 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस यानी की वर्ल्ड फूड डे  मनाया जाता है।

. इसी दिन साल 1945 में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन की स्थापना हुई थी।

. सभी लोगों को खाद्य सुरक्षा और पौष्टिक आहार की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी जाती है, ताकि सभी लोग पौष्टिक चीजों का सेवन करें और स्वस्थ रहें।

World Food Day 2022 हर साल 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस यानी की वर्ल्ड फूड डे  मनाया जाता है। इसी दिन साल 1945 में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन की स्थापना हुई थी। बता दें कि पहली बार भुखमरी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए साल 1979 में विश्व खाद्य दिवस मनाया गया था और उसी के बाद से हर साल 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस मनाया जाने लगा।इस दिन सभी लोगों को खाद्य सुरक्षा और पौष्टिक आहार की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी जाती है, ताकि सभी लोग पौष्टिक चीजों का सेवन करें और स्वस्थ रहें।

तो चलिए आज हम आपको विश्व खाद्य दिवस के मौके पर बातएंगे की आपको किन-किन खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए, जो हमारे शरीर और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। साथ ही आपको हम इस दिन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें भी बताएंगे और इश वर्ष का थीम क्या है ये भी बताएंगे।

यह दिन विश्व खाद्य कार्यक्रम, विश्व स्वास्थ्य संगठन और कृषि विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय कोष सहित भूख और खाद्य सुरक्षा से संबंधित कई अन्य संगठनों द्वारा व्यापक रूप से मनाया जाता है|

विश्व खाद्य दिवस का उद्देश्य भुखमरी और भूख से पीड़ित लोगों को जागरूक करना है| आज दुनिया में लाखों लोग भूख के वजह से अपनी जान गवां रहे हैं| भोजन को हर व्यक्ति का मौलिक और बुनियादी अधिकार मानते हुए हर व्यक्ति को भूख से बचाने के लिए यह दिन मनाया जाता है|

इस वर्ष की थीम है ‘ Leave No One Behind’.

हालाँकि विश्व ने एक बेहतर दुनिया के निर्माण की दिशा में प्रगति की है, लेकिन बहुत से लोग पीछे रह गए हैं, जो लोग मानव विकास या आर्थिक विकास से लाभ उठाने में असमर्थ हैं| वास्तव में, दुनिया भर के लाखों लोग स्वस्थ आहार का खर्च नहीं उठा सकते, जिससे उन्हें खाद्य असुरक्षा और कुपोषण का सर्वाधिक खतरा होता है|  दुनिया भर में 80 प्रतिशत से अधिक गरीब ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं और कई अपने जीवन यापन के लिए कृषि और प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर हैं| वे आमतौर पर प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं से सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं|

इन चीजों के सेवन से आप रहेंगे बीमारियों से दूर –

फल और सब्जियों का सेवन: आपने देखा होगा कि आज के समय पर ज्यादातर लोग फास्ट फूड और पैकेज्ड फूड खाना पसंद करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि ये हमारी सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। इसलिए फास्ट फूड और पैकेज्ड फूड की जगह पर हमें ताजे फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। जो कि पौष्टिकता से भरपूर होते हैं और हमारे स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक माने जाते हैं।

घर का हेल्दी खाना: हम सभी लोग जानते हैं कि घर पर बना हेल्दी खाना हमारी सेहत और स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद होता है। आपको बता दें कि यह शुद्ध तो होता ही है, साथ ही साथ यह हमारे शरीर को फिट और हेल्दी रखने में भी मदद करता है। वहीं बाहर का खाना हमें कई तरह की बीमार का शिकार बनाता है।

ड्राई फ्रूट्स: ये बता हमें आपको बताने की जरूरत नहीं है कि ड्राई फ्रूट्स हमारी सेहत के लिए कितने फायदेमंद होते हैं। ड्राई फ्रूट्स खाने में जितने स्वादिष्ट होते हैं, उतने ही ये हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। आपको बात दें कि ड्राई फ्रूट्स एक तरीके से इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम करते हैं। जो हमें कई तरह की बीमारियों से लड़ने के लिए मजबूत बनाते हैं। आप ड्राई फ्रूट्स में बादाम, काजू, किशमिश और पिस्ता आदि चीजों का सेवन कर सकते है।

चीनी और नमक का कम सेवन करना: आपको बता दें कि आपको अपने आहार में जितना हो सके कम चीनी और नमक का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इनका ज्यादा सेवन हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर हम डायबिटीज के मरीजों की बात करें तो डायबिटीज के मरीजों के लिए तो चीनी जहर के समान होती है, ये उनकी मुश्किलें कभी भी बढ़ा सकती है।  वहीं दूसरी तरह नमक का ज्यादा सेवन हाई बीपी का कारण बनता है। इसलिए आपको जितना हो सके अपनी डाइट में इन दोनों चीजों का कम ही सेवन करना चाहिए।

Edit- Pooja Bharti

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button