सेहत

अगर आपका भी लॉकडाउन होने से बढ़ रहा स्ट्रेस? तो ये खास टिप्स से मिलेगी आपको राहत

लॉकडाउन का स्ट्रेस कम करेंगे ये खास टिप्स


कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया परेशान है और अभी भारत में लगातार कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस वायरस को रोकने के लिए 21 दिन का लॉकडाउन लगा हुआ है। लॉकडाउन होने के बाद भी अभी भारत में कोरोना वायरस के चार हजार से भी ज्यादा केस हो गए है और सभी लोगो को घरों में रहने की हिदायत दी जा रही है। ताकि इस वायरस को रोका जा सके। इससे रोकने के लिए रेस्ट्रोरेंट से लेकर कॉफी शॉप तक सब कुछ बंद  हुआ है। और सभी लोग अपने अपने घरो पर ही है। घरो पर रहते-रहते लोग परेशान हो चुके है वो चाह कर भी कुछ नहीं कर सकते। इस कारण लोगो में स्ट्रेस प्रॉब्लम भी आ रही है। लेकिन आप इन टिप्स  को फॉलो कर के अपना स्ट्रेस कम कर सकते है।

ये खास टिप्स जो कम करेंगे आपका स्ट्रेस: 

मॉर्निंग वॉक पर छत पर: अभी लॉकडाउन के कारण हम सभी लोग अपने अपने घरो में है जिसके कारण हमे स्ट्रेस फील होता है। आप चाहे तो सुबह जल्दी उठ कर मॉर्निंग वॉक के लिए जा सकते है। इससे आप बिल्कुल फ्रेश फील करेंगे और आपका दिमाग सही दिशा में दौड़ेगा और आप हर चीज को लेकर हाइपर नहीं होंगे।

और पढ़ें: Lockdown के दौरान इस तरह आप कर सकते है अपने पार्टनर के साथ रोमांस

म्यूजिक, रीडिंग, फिल्मे: जैसा की अभी पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है हम लोग कही नहीं जा पा रहे है। ऐसे में आप वो काम कर सकते है जिसे आपको सुकून मिलता हो। फिर चाहे वो म्यूजिक सुना हो, रीडिंग, फिल्मे देखना। आप को जो भी पसंद हो आप कर सकते है। इससे आपका दिल और दिमाग दोनों शांत रहेंगे और आप स्ट्रेस फ्री  फील करेंगे।
हेल्दी डाइट: रोज मरा की भाग दौड़ भरी ज़िन्दगी में हमे अपने लिए समय नहीं मिलता। जल्दी जल्दी में हमे जो भी मिलता है हम वो खा कर काम पर निकल जाते है। लेकिन अभी लॉकडाउन के कारण हम सब लोग अपने घरो पर है। तो ये बिल्कुल सही सयम है। इस समय आप एक हेल्दी डाइट फॉलो कर सकते है।
अच्छी नींद: आज कल लोगो के पास इतना सारा काम और टेंशन होती है। की वो अपनी नींद पूरी नहीं कर पाते। जिसके कारण वो बहुत सारी शारीरिक और मानसिक बीमारियों से ग्रस्त हो जाते हैं। तो ये बिल्कुल सही समय है जब आप अपनी 7 से 9 घटे की नींद पूरी कर सकते है। इससे आपका स्ट्रेस और मूड दोनों ठीक रहेंगे।
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button