अब घर में आसानी से बनाएं बटर चिकन बिरयानी
![](https://hindi.oneworldnews.com/wp-content/uploads/2017/09/butterchicken_own.jpg)
बिरयानी बनी हो तो किसे भूख ज्यादा नही लगती? क्या कहे बिरयानी चीज ही ऐसी है। अगर आप में भी एक ही तरह की बिरयानी खा खाकर बोर हो चुके है तो इस बार घर में बटर चिकन बिरयानी बनाएं।
![बटर चिकन बिरयानी](https://hindi.oneworldnews.com/wp-content/uploads/2017/09/butterchicken_own.jpg)
सामग्री
- चिकन- 250 ग्राम बोनलेस
- लहसून का पेस्ट- 1 बड़ा चम्मच
- अदरक का पेस्ट- 1 बड़ा चम्मच
- आधा कप काजू का पेस्ट
- दही- 1 कप
- लाल मिर्च पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
- धानिया पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
- गरम मसाला- 1 छोटा चम्मच
- चीन- 1 छोटा चम्मच
- पीसे टमाटर- 1 कप
- फ्राइड- 1 चम्मच
- नमक स्वादानुसार
- बारीक कट हुआ धानिया- 1 कप
- कटा हुआ पुदीना पत्ता- 1 कप
- घी- 2 बड़े चम्मच
- लौंग- 2
- दालचीनी- 1
- आलू- 1 गोल पतला कटा हुआ
- बासमती चावल- 4 कप(चावल को पानी में पहले ही भींगा लें।
- फ्राइड प्याज- 2 बड़े चम्मच
- धानिया पत्ती- 2 बड़ा चम्मच
- क्रीम- 1 बड़ा चम्मच
- केसर वाला दूध- 2 बड़े चम्मच
विधि
सबसे पहले एक बर्तन में चिकन बनाने की सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लें। मीडियम आंच मे एक हांडी में घी गर्म करने लिए रखें। घी के गर्म होते ही लौंग,दालचीनी, चिकन का तैयार मिश्रण डालकर कडही में अच्छे से चलाएं और ढककर 5 से 10 मिनट तक पकाने के बाद आंच बंद कर दें।
अब एक दूसरी मीडियम आंच में एक हांडी में घी गर्म करने लिए रखें। घी के गर्म होते ही आलू पीस समान तौर पर रख दें। आलू के ऊपर फैलाएं और ऊपर से फ्राइड प्याज भी डाल दें। अब चावल फैलाएं और ऊपर से फ्राइड प्याज भी डाल दें। अब चावल फैलाएं और ऊपर 1 बड़ा चम्मच धानियापत्ती, अधपक्का चिकन, क्रीम और दोबारा चावल डालें। अंत में केसर वाला दूध बची हुई धानियापत्ती और फ्राइड प्याज डालेंष
इसके बाद एक एक कटोरी में फॉयल पेपर लगाएं और इसमें चारकोल घी और लौंग डालकर चावल के बीचों बीच रख दें। अब एक हांडी को ढककर चावल को 20-25 मिनट तक पकाएं और आपकी बटर चिकन बिरयानी तैयार हो गई।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at info@oneworldnews.in