सुझाव

भगवान गणेश को प्रसाद में चढाएं मेवा मोदक

मोदक भगवान को बहुत पसंद है


गणेश चतुर्थी का समय चल रहा है। पूरे देश में बड़े धूमधाम से गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है। गणेश भगवान नौ दिनों के लिए सभी के घर के मेहमान हैं। इन नौ दिनों में लोग भगवान के खुश करने की हर मुनकिन करते हैं। ताकि उनके घर में सुख समृद्धि आएं। भगवान के पसंद के घर काम किए जाते हैं। सभी कामों से सबसे ज्यादा अगर किस चीज को प्रमुखता दी जाती है। तो वह खाने पीने के भगवान को क्या पसंद है। क्योंकि जो भी भगवान के पसंद है वह हम उन्हें प्रसाद के तौर पर देते हैं। गणेश भगवान को मोदक बहुत पसंद है। तो चलिए आज आपको मावा मोदक बनाना सिखाते हैं। जो भगवान को चढ़ा सकते हैं।

मावा मोदक
मावा मोदक

आवश्यक सामग्री

  • खोया,मावा- 400 ग्राम
  • चीनी- ¼ कप
  • हरी इलायटी पाउडर-1/4 चम्मच
  • एक चुटकी केसर

विधि

एक नॉन स्टिक पैन को गैस पर रखें और उसमें मावा व चीनी डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाएं। जैसे ही मावा और चीनी पिछलकर अच्छे से मिक्स हो जाएं तो इसमें केसर मिलाएं और मिश्रण का गाढा होने तक चलाते रहें।

मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो उसमें इलायची पाउडर मिलाकर कुछ देर और चलाएं गैस बंद करने के बाद मावा के इस मिश्रण को ठंडा होने दें। फिर इस मिश्रण को नीबें के आकार में बराबर हिस्सें में बांट ले और मोदाक का आकार दें।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at info@oneworldnews.in

Back to top button