मनोरंजन

Hollywood Web Series: दर्शकों का इंतजार खत्म, जल्द रिलीज होने वाले हैं हॉलीवुड के इन वेब सीरीजों के नए सीजन

Hollywood Web Series: आज हम उन हॉलीवुड वेब सीरीज के बारे में जानेंगे, जिनके अपकमिंग सीजन जल्द रिलीज होने वाले हैं। यह सीजन आते ही ओटीटी पर तहलका मचा देंगे। जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

Hollywood Web Series: जल्दी रिलीज होंगे हॉलीवुड वेब सीरीज के नए सीजन

हॉलीवुड वेब सीरीज को लेकर भारतीय दर्शकों में गजब का क्रेज है। एक से बढ़कर एक हॉलीवुड की वेब सीरीज आईं लेकिन कुछ ने हिंदुस्तान में जमकर सुर्खियां बटोरीं। दर्शकों ने इन वेब सीरीज के हर सीजन का बेसब्री से इंतजार किया और तारीफ की। आज हम उन हॉलीवुड वेब सीरीज के बारे में जानेंगे, जिनके अपकमिंग सीजन जल्द रिलीज होने वाले हैं। यह सीजन आते ही ओटीटी पर तहलका मचा देंगे। जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

समबडी फीड फिल: सीजन 7

जेरेमी एलन व्हाइट और Ebon Moss-Bachrach स्टारर सीरीज समबडी फीड फिल: सीजन 7 एक मार्च 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाला है। इस वेब सीरीज के पहले सीजन को खूब पसंद किया जा चुका है। अब देखना ये होगा कि ये वेब सीरीज दर्शकों को कितना पसंद आती है।

एक्स्ट्राऑर्डिनरी सीजन 2

मैरेड टायर्स, ल्यूक रोलासन, बिलाल हसना, सोफिया ऑक्सेनहैम, सियोभान मैकस्वीनी और रॉबी जी स्टारर ‘एक्स्ट्राऑर्डिनरी सीजन 2’ सीरीज 6 मार्च 2024 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आने वाला है।

हार्टब्रेक हाई सीजन 2

हार्टब्रेक हाई हन्ना कैरोल चैपमैन द्वारा नेटफ्लिक्स के लिए बनाई गई एक ऑस्ट्रेलियाई कॉमेडी ड्रामा टेलीविजन सीरीज है। इसका दूसरा सीजन 11 अप्रैल को आने वाला है।

Read More:- Sanjay Leela Bhansali Birthday: कभी कपड़े सिलती थीं मां, आज परफेक्शन के साथ हर किरदार पर काम करते हैं संजय, मिल चुके हैं बड़े-बड़े सम्मान

ब्लोन अवे सीजन 4

कैथरीन ग्रे और हंटर मार्च की यह सीरीज 8 मार्च को नेटफ्लिक्स पर आने वाली है। इसमें देखने को मिलेगा कि कैसे 60,000 डॉलर का पुरस्कार और चैंपियन का खिताब जीतने का मौका पाने के लिए 10 मास्टर कलाकार ग्लासब्लोइंग मूर्तिकला चुनौतियों में भाग लेते हैं।

इज इट केक सीजन 3

मिकी डे की ओर से होस्ट की गई सीरीज 29 मार्च को सीजन 3 के साथ लौट रही है। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर आने वाली है। पिछले साल इसका दूसरा सीजन ‘इज इट केक 2’ आया था, जिसका प्रीमियर 30 जून को हुआ था। इसमें देखने को मिलेगा कि कैसे एक केक आर्टिस्ट लोकप्रिय मीम से प्रेरित होकर मनमोहक बेकिंग प्रतियोगिता में हैंडबैग, सिलाई मशीन और बहुत सी प्रतिकृतियां बनाता है।

फुल स्विंग सीजन 2

इस इमर्सिव डॉक्यूमेंट्री सीरीज का दूसरा सीजन 6 मार्च को नेटफ्लिक्स पर आने वाला है। इसमें सीजन के दौरान कोर्स के अंदर और बाहर पेशेवर गोल्फ खिलाड़ियों की प्रतियोगिता देखने को मिलने वाली है।

Read More:- Karan Singh Grover Birthday: 3 शादी को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे करण, पहली दोनों बीवी को किया चीट, बिपाशा में मिला सच्चा प्यार

आपको बता दें कि यह वेब सीरीज छात्रों और शिक्षकों का अनुसरण करती है, क्योंकि वे ऑस्ट्रेलिया में नस्लीय तनाव, हाई स्कूल रोमांस और युवाओं के सभी प्रकार के गुस्से से निपटते हैं।

इन वेब सीरीज को भारतीयों ने खूब किया पसंद

गेम ऑफ थ्रोन्स

गेम ऑफ थ्रोन्स भारत में सबसे ज्यादा पसंद की गई हॉलीवुड वेब सीरीज में से एक है। यह ‘अ सॉन्ग ऑफ़ आइस एंड फायर’ की कहानियों पर बेस्ड है। जो काल्पनिक वेस्टरोस के सात राजशाही परिवारों की कहानी बताती है, जो सात राज्यों का ताज पाने लड़ते हैं। इस वेब सीरीज के 8 सीजन आए। इसे 59 प्राइम टाइम एम्मी पुरस्कार भी मिल चुका है।

मनी हाईस्ट

स्पेनिश क्राइम थ्रिलर बेस्ड मनी हाईस्ट का क्रेज भारतीय दर्शकों पर छाया रहा। वेब सीरीज के पांच सीजन में मुख्य किरदार ‘प्रोफेसर’ को लोगों ने खूब प्यार दिया। प्रोफेसर का रोल लोगों को काफी पसंद आया। सीरीज बैंक रॉबरी पर आधारित है। यह लास्ट तक दर्शकों का मनोरंजन करता रहता है और दर्शक इसकी कहानियों में बंधे रहते हैं।

Read More:- Pooja bhatt birthday इस दिन मनाएंगी पूजा भट्ट अपना 52वां जन्मदिन, जानिए उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें

स्ट्रैंजर थिंग्स

नेटफ्लिक्स पर रिलीज ‘स्ट्रैंजर थिंग्स’ के चार सीजन ने जो कमाल दिखाया है, उसका जादू भारतीय दर्शकों पर जमकर चला है। इस फिल्म में कहानी एक लड़के ही है, जो गायब हो जाता है। जब उसकी खोज शुरू होती है तो कहानी आगे बढ़ती है। इसमें कई अलौकिक शक्तियों को भी दिखाया गया है।

क्राउन

‘क्राउन’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज सबसे बेस्ट वेब सीरीज में से एक है। यह ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित है। दर्शकों ने इसकी कहानी को खूब एंजॉय किया और सभी सीजन देखें। अगर आपने अब तक इस वेब सीरीज को नहीं देखा है तो जरूर देखें।

द फ्लैश

‘द फ्लैश’ के 8 सीजन की कहानी आपको सुपर हीरो से मिलवाएंगे। यह वेब सीरीज सुपर हीरो की पावर और उसकी शक्तियों पर आधारित है। इसके हर सीजन को भारत में खूब पसंद किया गया है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

स्क्विड गेम

‘स्क्विड गेम’ का सिर्फ एक सीजन ही आया है लेकिन उसने भी ओटीटी की दुनिया में तहलका मचा दिया था। साउथ कोरिया की इस वेब सीरीज को भारतीय दर्शकों ने खूब सराहा। नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज में से यह एक है।

द ओरिजिनल्स

‘द ओरिजिनल्स’ के अब तक पांच सीजन रिलीज हो चुके हैं। इस वेब सीरीज में वैम्पायर देखने को मिलते हैं। ये वैंम्पायर सत्ता के मद में चूर हैं और इसे पाने, शासन करने कई चालें चलते हैं। इस वेब सीरीज के एक भी सीजन देखने के बाद बाकी सीजन देखे बिना खुद को रोक नहीं पाएंगे।

द लास्ट किंगडम

‘द लास्ट किंगडम’ एक बेहद ही पॉपुलर वेब सीरीज है। इसकी ऐतिहासिक कहानी आपको पांच सीजन तक बांधकर रखे रहेगी। नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस वेब सीरीज में सेवन किंग्स मस्ट डाई नाम की एक फीचर-लेंथ सीक्वल को दिखाया गया है।

लूसिफर

‘लूसिफर’ के 6 सीजन इतने दमदार हैं कि भारतीय दर्शकों ने बैक-टू-बैक इन्हें देखा। नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस वेब सीरीज की कहानी नर्क के एक सेवक पर आधारित है। जिसे धरती पर मानव के साथ रहने के लिए भेजा गया है। इसकी कहानी को भारत में खूब पसंद किया गया है।

वाइकिंग

‘वाइकिंग’ नेटफ्लिक्स पर मौजूद सबसे दमदार वेब सीरीज में से एक है। इसके 6 सीजन रिलीज हो चुके हैं। यह रहस्यमयी दुनिया पर आधारित एक शानदार वेब सीरीज है। भारत में इसे जमकर तारीफें मिली हैं। दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button