मनोरंजन

Anupama: शो को अलविदा कह रहे अनुज कपाड़िया? सेट पर रूपाली गांगुली से चल रही अनबन, जानें क्या है पूरा मामला

Anupama: सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा थी कि गौरव शो को छोड़ रहे है। आपको बता दें कि गौरव अनुज कपाड़िया का रोल प्ले कर रहे हैं।

Anupama: क्या अुनपमा शो को छोड़ देंगे गौरव खन्ना? पढ़ें पूरी खबर

अनुपमा में इस समय मेजदार ट्विस्ट आ रहा है। हर दिन कुछ न कुछ ट्विस्ट आने से दर्शकों को नए एपिसोड का इंतजार रहता है। लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जा रहा है कि आध्या, श्रुति के घर छोड़कर जाने से काफी परेशान है। वो घर छोड़कर चली जाती है, जिसके बाद अनुज, अनुपमा को फोन कर उसे खोजने में मदद करने के लिए कहता है। श्रुति, आध्या के दोस्तों के घर उसे खोजने के लिए जाती है। इस बीच आध्या बदमाशों के बीच फंस जाती है और उसकी मदद के लिए अनुपमा आती है। इस बीच सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा थी कि गौरव शो को छोड़ रहे है। आपको बता दें कि गौरव अनुज कपाड़िया का रोल प्ले कर रहे हैं।

दरअसल गपशप मिलों ने सुझाव दिया कि अनुज कपाड़िया का कैरेक्टर अनुपमा शो का अब हिस्सा नहीं होगा। इस खबर ने कई लोगों को चौंका दिया और गौरव के फैंस काफी परेशान हो गए। उनके चाहने वालों का मानना है कि अनुज के बिना अनुपमा शो की कल्पना नहीं हो सकती। दरअसल, रोज का ड्रामा नाम के एक इंस्टाग्राम पेज ने रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के बीच कोल्ड वॉर के बारे में बताया।

रूपाली और गौरव में चल रहा झगड़ा

इस पोस्ट पर लिखा है, “सूत्रों के मुताबिक, अनुपमा के सेट पर रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के बीच झगड़ा चल रहा है। दोनों को एक साथ शूटिंग करने में परेशानी हो रही है। क्या यह कोल्ड वॉर अनुज कपाड़िया के किरदार के अंत में बदल जाएगा? मेकर्स ने यह भी कहा है दीपू के रूप में एक रिप्लेसमेंट है।”

Read More:- Hollywood Web Series: दर्शकों का इंतजार खत्म, जल्द रिलीज होने वाले हैं हॉलीवुड के इन वेब सीरीजों के नए सीजन

परेशान हो गए यूजर्स

आपकाे बता दें कि ये पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद यूजर्स परेशान हो गए। गौरव खन्ना के फैंस काफी परेशान हैं और उनके मन में सवाल है कि क्या वो सच में शो को अलविदा कह रहे हैं। फिल्मीबीट के अनुसार, एक सूत्र ने उन्हें इस बारे में कहा कि, “अनुपमा का एक अभिन्न हिस्सा शो कैसे छोड़ सकता है? क्या आपको एहसास है कि गौरव खन्ना उर्फ ​​अनुज कपाड़िया कितने लोकप्रिय हैं?

सूत्रों ने कहा- ऐसा कुछ नहीं

उनका किरदार शो में अपना अलग महत्व रखता है। उनके शो को छोड़ने का कोई रास्ता नहीं है। मेकर्स ने ड्रामा को मसालेदार बनाने के लिए एक स्पेशल मोड़ की योजना बनाई है।” रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के बीच कोल्ड वॉर को लेकर सूत्र ने कहा, “ऐसा कुछ नहीं है। किसी को रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के बीच कोल्ड वॉर के बारे में ऐसी अटकलों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। वे पूरी तरह से पेशेवर हैं। जो समय पर सेट पर आते हैं, अपना काम करते हैं और चले जाते हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

स्क्रीन पर उनका जादू बेजोड़

हर बार वे इंस्टाग्राम रील्स नहीं बनाएंगे और अपनी केमिस्ट्री नहीं दिखाएंगे। स्क्रीन पर उनका जादू बेजोड़ है।” अब तक आपने शो में देखा कि किंजल परी को अपने दोस्त के घर छोड़कर तोशू को खोजने निकल जाती है। वो उसे फोन करती है, लेकिन वो नहीं उठाता है। दूसरी तरफ अनुज, अनुपमा को फोन करता है और आध्या के गायब होने के बारे में बताता है। वो उससे आध्या को खोजने में मदद मांगता है।

अनुपमा में आगे क्या होगा?

अनुपमा डर जाती है कि कि आध्या कोई मुसीबत में ना हो। इसी बीच बेंच पर एक ठग का सामना आध्या से होता है। वहीं, श्रुति, आध्या के दोस्तों के घर जाती है, ताकि कुछ पता चल सके। आध्या को कुछ बदमाश पकड़ लेते हैं और वो किसी तरह उनके चंगुल से बाहर निकलती है। हालांकि बदमाश उसे खोज निकालते हैं और पकड़ लेते हैं। आध्या की मदद करने के लिए अनुपमा आ जाती है और वो बदमाशों को सबक सिखाती है। दोनों वहां से जाती हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button