मनोरंजन

Karan Singh Grover Birthday: 3 शादी को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे करण, पहली दोनों बीवी को किया चीट, बिपाशा में मिला सच्चा प्यार

Karan Singh Grover Birthday: करण सिंह ग्रोवर 23 फरवरी को 42 साल के हो गए हैं। टीवी से लेकर फिल्मों तक अपने अभिनय का जलवा बिखेरने वाले करण सिंह ग्रोवर की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों ही काफी दिलचस्प रही है।

Karan Singh Grover Birthday: कई हिट सीरियल्स का हिस्सा रहे करण सिंह ग्रोवर, पर्सनल लाइफ से बटोरी खूब सुर्खियां

करण सिंह ग्रोवर 23 फरवरी को 42 साल के हो गए हैं। टीवी से लेकर फिल्मों तक अपने अभिनय का जलवा बिखेरने वाले करण सिंह ग्रोवर की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों ही काफी दिलचस्प रही है। उन्होंने अलोन, हेट स्टोरी जैसी फिल्मों में भी काम किया है। हालांकि एक्टर के करियर से ज्यादा वे अपनी शादियों को लेकर चर्चा में रहे। करण ने 2016 में बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु से शादी की थी। दोनों क्यूट केमेस्ट्री शेयर करते हैं। फैंस इस कपल को काफी पसंद करते हैं। लेकिन बिपाशा बसु से पहले करण दो बार शादी कर चुके थे। चलिए बताते हैं उनकी दोनों पूर्व पत्नियों के बारे में-

करण सिंह ग्रोवर ने एमटीवी के शो ‘कितनी मस्त है ये जिंदगी’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इस एक्टर को पहले ही सीरियल से अच्छी-खासी पहचान मिल गई थी। उसके बाद करण स्टार वन के सीरियल ‘दिल मिल गए’ में डॉ. अरमान मलिक के किरदार में नजर आए। इस सीरियल ने करण सिंह ग्रोवर को बेहिसाब पॉपुलैरिटी दिलाई, खासकर फीमेल ऑडियंस के बीच इस एक्टर का अलग ही क्रेज था।

तय किया सीरियल से फिल्मों तक का सफर

‘दिल मिल गए’ के बाद करण सिंह ग्रोवर सीरियल ‘कुबूल है’ में नजर आए। इस सीरियल में भी उनके किरदार को काफी पसंद किया गया। शो में सुरभि ज्योति और करण की केमिस्ट्री की ऑडियंस दीवानी थी। सीरियल्स में अच्छी-खासी सलफता हासिल करने के बाद इस एक्टर ने फिल्मों का रुख कर लिया। करण ‘अलोन’ (Alone) और ‘हेट स्टोरी 3’ (Hate Story 3) में नजर आ चुके हैं। ‘हेट स्टोरी 3’ ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था।

शादी व तलाक को लेकर सुर्खियों में रहे करण

करण सिंह ग्रोवर एक बेहतरीन एक्टर हैं और ये उन्होंने अपने कई टीवी शोज से प्रूव किया है। लेकिन करण अपने काम से कम, शादी और तलाक को लेकर ज्यादा सुर्खियों मे रहे हैं। करण सिंह ग्रोवर ने तीन शादियां की हैं। उन्होंने पहली शादी टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से की थी और 10 महीने में ही दोनों की शादी टूट भी गई थी। इसके पीछे की वजह था करण सिंह ग्रोवर का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर। करण सिंह ग्रोवर ने साल 2008 में टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से शादी की।

Read More:- Sooraj Barjatya Birthday: 24 साल की उम्र में किया ब्लॉकबस्टर डेब्यू, फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ ने मचाया तहलका, 7 करोड़ बिके थे टिकट

10 महीने में टूट गई थी पहली शादी

दोनों की शादी खूब धूमधाम से हुई लेकिन उन्हें क्या पता था कि इस शादी की उम्र काफी कम होने वाली है। शादी के कुछ ही महीनों में दोनों के बीच तनाव की खबरें आने लगीं। ‘झलक दिखला जा सीजन 3’ के दौरान करण की नजदीकियां अपनी कोरियोग्राफर से बढ़ने लगी और उस कोरियोग्राफर का नाम था-निकोल अल्वारेस। करण ने अपनी पत्नी से खुद कबूला था कि वो निकोल के साथ रिलेशनशिप में हैं। यह शादी साल भर भी नहीं चल पाई और 10 ही महीने में श्रद्धा और करण का तलाक हो गया।

दो साल साथ रहे करण और जेनिफर

इसके बाद करण सिंह ग्रोवर जेनिफर विंगेट के साथ प्यार में पड़े। ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाने लगा। साल 2012 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। दोनों दो साल ही साथ रहे। करण सिंह ग्रोवर की दूसरी पत्नी जेनिफर विंगेट ने एक्टर पर चीटिंग का इल्जाम लगाया था। करण संग शादी टूटने की खबर खुद जेनिफर विंगेट ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी।

बिपाशा में मिला सच्चा प्यार

करण सिंह ग्रोवर की मौजूदा पत्नी के बारे में बात करें तो एक्टर को असली प्यार बिपाशा बसु में मिला। दोनों की पहली मुलाकात ‘अलोन’ के सेट पर हुई थी। महज एक साल की डेटिंग के बाद करण और बिपाशा ने 2016 में शादी कर ली थी। आज दोनों हैप्पी मैरिड लाइफ बिता रहे हैं। उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम देवी है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

दोनों शेयर करते अच्छी लाइफ

करण और विपाशा मीडिया के सामने एक-दूसरे के करीब रहने का कोई मौका नहीं छोड़ते। आपको बता दें कि एक इंटरव्यू में बिपाशा ने करण की फेल हुईं शादियों पर बात करते हुए कहा था- ‘असफल शादी होने के ये मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि वो इंसान गलत है, तो ऐसा नहीं है कि उसकी निंदा की जानी चाहिए।

करण से 4 साल बड़ी हैं बिपाशा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि करण से बिपाशा चार साल बड़ी हैं, लेकिन दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश हैं। उम्र को लेकर जब बिपाशा को ट्रोल किया था तो एक्ट्रेस ने कहा था कि करण ने उनको प्यार का मतलब सिखाया है और वह इस बात के लिए करण को लेकर गर्व महसूस करती हैं क्योंकि उनका प्यार सच्चा है।

जब एक्स वाइफ ने जड़ा थप्पड़

करण आज भले ही बिपाशा के पास अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं, लेकिन कभी एक वक्त था जब एक्टर पर उनकी एक्स वाइफ ने कई आरोप लगाए थे और उन्हें धोखा की वजह से उन्हें सरेआम थप्पड़ मारा था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी पहली एक्स वाइफ श्रद्धा ने कई बार करण को धोखा देते हुए पकड़ा।

दोनों रिश्ते में लॉयल नहीं थे करण

ऐसा कहा जाता है कि करण, सेकेंड वाइफ जेनिफर के लिए भी लॉयल नहीं थे। एक इंटरव्यू में जेनिफर ने कबूल किया था कि शादी के कुछ महीने बीतते ही करण ने जेनिफर को धोखा देना शुरू कर दिया। एक बार तो जेनिफर ने ‘दिल मिल गए’ के सेट पर करण को किसी लड़की के साथ पकड़ लिया और वहीं सबके सामने थप्पड़ मार दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके बाद जेनिफर और करण ने एक महीने तक बात नहीं की थी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button