बॉलीवुड

Sanjay Leela Bhansali Birthday: कभी कपड़े सिलती थीं मां, आज परफेक्शन के साथ हर किरदार पर काम करते हैं संजय, मिल चुके हैं बड़े-बड़े सम्मान

Sanjay Leela Bhansali Birthday: बॉलीवुड में ‘खामोशी’ से बतौर निर्देशक कदम रखन वाले संजय लीला भंसाली आज इंडस्ट्री के दिग्गज डायेक्टर्स में से एक हैं। भंसाली ने अपना करियर विधु विनोद चोपड़ा के साथ बतौर सहायक निर्देशक शुरू किया था।

Sanjay Leela Bhansali Birthday: इन फिल्मों ने Sanjay Leela Bhansali को दिलाया नेशनल अवार्ड, जन्मदिन पर जानें कुछ खास बातें

Table of Contents

संजय लीला भंसाली की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशकों में होती है। उनका जन्म 24 फरवरी 1963 को मुंबई में हुआ था। अपने फिल्म करियर में भंसाली ने कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। भव्य सेट और अलग कहानी लोगों के सामने पेश करने की कला उन्हें दूसरे निर्देशकों से अलग करती है। संजय हमेशा लीक से हटकर चलने की कोशिश करते हैं। यही वजह है कि वह अक्सर ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित फिल्में बनाते हैं।

उनकी काबिलियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह हर किरदार पर बहुत ही बारीकी से काम करते हैं और इसे बड़े पर्दे पर परफेक्शन के साथ उतारने में अपनी पूरी ताकत झोंक देते हैं। भंसाली का कहानी कहने का अलग अंदाज उन्हें बाकी के निर्देशकों से जुदा बनाता है। शायद इसीलिए हर बड़ा सितारा उनके साथ काम करने की चाहत रखता है। आपको बता दें कि संजय एक गुजराती परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

मां को ट्रीब्यूट देने के लिए नाम में जोड़ा ‘लीला’

यूं तो डायरेक्टर ने कभी अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा खुलकर बात नहीं की है, लेकिन विकिपीडिया की रिपोर्ट और खबरों की मानें तो संजय लीला भांसाली की मां कपड़े सिलने का काम करती थीं। घर चलाती थीं। मां की इस मेहनत और संघर्ष की वजह से भंसाली को अपनी मां से खास लगाव है। रिपोर्ट्स की मानें तो संजय ने अपनी मां को ट्रीब्यूट देने के लिए ही अपने नाम के बीच में उनका नाम ‘लीला’ जोड़ा है।

संजय के पिता थे असफल प्रोड्यूसर

संजय लीला भंसाली के पिता नवीन भंसाली भी फिल्म प्रोड्यूसर थे। इसलिए संजय का बचपन हमेशा एक्टर्स और डायरेक्टर्स के बीच ही बीता। उन्हें डायरेक्टशन का आर्ट बहुत दिलचस्प लगता था। वो दूसरी क्लास में ही थे, जब उन्होंने फैसला कर लिया था कि वो भविष्य में कौन सा प्रोफेशन चुनेंगे। उनके पिता सक्सेसफुल प्रोड्यूसर नहीं थे। इसलिए संजय को पता था कि इंडस्ट्री में स्ट्रगल करना क्या होता है। उनके पिता ने उन्हें दूसरी फील्ड में करियर बनाने की सलाह भी दी थी।

Read More:- Karan Singh Grover Birthday: 3 शादी को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे करण, पहली दोनों बीवी को किया चीट, बिपाशा में मिला सच्चा प्यार

विधु विनोद चोपड़ा के थे असिस्टेंट

पूरी तरह से डायरेक्टर बनने से पहले संजय लीला भंसाली ने डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा के साथ बतौर असिस्टेंट काम किया। दोनों ने ‘परिंदा’ और ‘1942: ए लव स्टोरी’ डायरेक्ट की। हालांकि, जब भंसाली ने विधु के साथ तीसरी मूवी ‘करीब’ में काम करने से इंकार कर दिया तो दोनों के बीच मनमुटाव हो गया।

फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा

फिर संजय लीला भंसाली ने ‘खामोशी’ मूवी से डेब्यू किया। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुई, लेकिन इसकी तारीफ जरूर हुई। भंसाली जिस चीज का इंतजार कर रहे थे, वो उन्हें ‘हम दिल दे चुके सनम’ मूवी से मिला। यानी सफलता। ये फिल्म सुपर डूपर हिट रही थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। ‘देवदास’, ‘ब्लैक’ जैसी शानदार फिल्में बनाईं। उन्हें चार नेशनल अवॉर्ड मिल चुके हैं। साथ ही भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से भी नवाजा है।

संजय लीला भंसाली की हुई थी सगाई?

संजय लीला भंसाली की फिल्मों के साथ-साथ लोग उनकी पर्सनल लाइफ और फैमिली के बारे में भी बहुत कुछ जानना चाहते हैं। लोग सवाल करते हैं कि उन्होंने कभी शादी क्यों नहीं की? या फिर उनकी कोई गर्लफ्रेंड थी क्या? आपको बता दें कि संजय का नाम एक बार फेमस कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट के साथ जुड़ा था। ये भी बताया जाता है कि दोनों शादी करने वाले थे, लेकिन दोनों को ये अहसास हुआ कि दोनों ही काफी स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी हैं और पति-पत्नी बनकर नहीं, बल्कि वो दोस्त बनकर ज्यादा अच्छे से रह पाएंगे।

Read More:- Pooja bhatt birthday इस दिन मनाएंगी पूजा भट्ट अपना 52वां जन्मदिन, जानिए उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें

इन फिल्मों ने Sanjay Leela Bhansali को दिलाया नेशनल अवार्ड

‘देवदास’ के लिए लोकप्रिय फिल्म का अवॉर्ड जीता

संजय लीला भंसाली ने साल 2002 में शाहरुख खान की फिल्म ‘देवदास’ के लिए लोकप्रिय फिल्म का अवॉर्ड जीता था। इस फिल्म में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित, किरण खेर और जैकी श्रॉफ जैसे अन्य कलाकार थे।

‘ब्लैक’ को मिला बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड

इसके बाद साल 2005 में अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी की ‘ब्लैक’ को हिंदी में बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला था। 2005 में आई भंसाली निर्देशित फिल्म ने हिंदी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता।

प्रियंका को बोर्ड पर लाने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

साल 2014 में प्रियंका चोपड़ा की ‘मैरी कॉम’ के लिए भी लोकप्रिय फिल्म का अवॉर्ड जीता था। वास्तव में, उन्होंने प्रियंका को बोर्ड पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। संजय लीला भंसाली ने साल 2015 में भी एक राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था।

We’re now on WhatsApp. Click to join

बाजीराव मस्तानी ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का सम्मान दिलाया

रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका अभिनीत, भंसाली की 2015 की पीरियड रोमांस बाजीराव मस्तानी ने उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का सम्मान दिलाया। फिल्म बाजीराव मस्तानी ने उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का सम्मान दिलाया।

‘पद्मावत’ के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड

साल 2018 में ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए बेस्ट डायरेक्टर और दीपिका पादुकोण की ‘पद्मावत’ के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला था। भंसाली की इस फिल्म में दीपिका और रणवीर के साथ शाहिद कपूर भी थे। पद्मावत के एल्बम में घूमर, खली बली, एक दिल एक जान और बिन्ते दिल जैसे यादगार गाने शामिल थे।

बेस्ट एडिटिंग का भी मिला अवॉर्ड

संजय लीला भंसाली की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ 5 मुख्य कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। इस फिल्म के लिए संजय लीला ने बेस्ट एडिटिंग का भी अवॉर्ड जीता था। इस फिल्म में आलिया भट्ट ने मुख्य भूमिका निभाई थी, जिन्होंने 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान भी जीता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button