बॉलीवुड

Pooja bhatt birthday इस दिन मनाएंगी पूजा भट्ट अपना 52वां जन्मदिन, जानिए उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें

पूजा भट्ट का जन्म 24 फरवरी 1972 को भट्ट परिवार में हुआ था। पूजा भट्ट महेश भट्ट की पहली पत्नी किरण की बेटी हैं। हालांकि बाद में महेश भट्ट ने किरण से तलाक ले लिया और दोनों की राहें अलग हो गईं। पूजा को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं थी, इसीलिए वह अपने पिता महेश भट्ट और सोनी राजदान से नफरत करती थीं।

Pooja bhatt birthday काफी विवादों में रहा पूजा भट्ट की जिंदगी, जानें कैसा रहा उनका फिल्मी करियर?


Pooja bhatt birthday हिंदी सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट अपने जमाने में खूब चर्चा में रहती थीं। पूजा भट्ट इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। सड़क, दिल है कि मानता नहीं और जख्म जैसी फिल्मों से रातों-रात स्टार बनीं अभिनेत्री ने 90 के दशक में अपने अभिनय और ग्लैमर के दम पर बॉलीवुड में सनसनी मचा दी थी। पूजा भट्ट अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने विवादों के लिए जानी गई हैं। आज अभिनेत्री अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। तो चलिए इस खास मौके पर अभिनेत्री के बारे में आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।

पृष्ठभूमि

पूजा भट्ट का जन्म 24 फ़रवरी 1972 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट हैं। उनकी माँ का नाम किरण भट्ट है। वह सोनी राजदान की सौतेली बेटी हैं। उनका एक भाई राहुल भट्ट और दो सतौली बहनें हैं-आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट हैं। आलिया भट्ट एक फिल्म अभिनेत्रीं हैं।

फिल्मी करियर

पूजा भट्ट ने अपने करियर की शुरुआत महज 17 साल की उम्र में टीवी फिल्म डैडी से की थी। इस टीवी फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। इस नाटक की पृष्ठभूमि एक शराबी पिता और उसके बेटी रिश्ते पर आधारित थी। इस फिल्म में उनके पिता की भूमिका अनुपम खेर ने अदा की थी। पूजा भट्ट को पहचान फिल्म दिल है की मानता नही से मिली थी। यह फिल्म ऑस्कर विनिंग फिल्म का रीमेक थी। इस फिल्म के लिए पूजा को फिल्म फेयर के सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरुस्कार से भी नवाजा गया था। उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपने फ़िल्मी करियर के दौरान कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया जिनमे सड़क, जूनून, फिर तेरी कहानी याद आई, अंगरक्षक, चाहत नाराज जैसी फ़िल्में शामिल हैं। उनकी आखरी फिल्म बतौर अभिनेत्री एवरीबडी सेज आई एम फाइन थी। उसके बाद वह फिल्मों के निर्देशन और निर्माण पर ध्यान देने लगी। उन्होंने बतौर निर्देशक पहली फिल्म पाप का निर्देशन किया। इस फिल्म में जॉन अब्राहम और उदित गोस्वामी नजर आयीं थी। फिल्म नें बॉक्सऑफिस पर औसतन व्यापार किया था।

We’re now on WhatsApp. Click to join

पूजा भट्ट और रणवीर शौरी का रिलेशनशिप

पूजा भट्ट बी-टाउन की ग्लैमरस और हॉट एक्ट्रेसेस में से एक थीं। ऐसे में कई अभिनेताओं के साथ उनके लव अफेयर की खबरें सामने आती रही हैं, लेकिन एक्टर रणवीर शौरी के साथ उनका लंबा रिश्ता रहा है। दोनों पहले दोस्त थे, लेकिन बाद में दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई थी। यही नहीं, पूजा और रणवीर एक-दूसरे के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में भी रह चुके हैं। रिपोर्ट्स का तो यहां तक कहना था कि, दोनों ने सगाई भी कर ली है। खैर, ये रिश्ता ज्यादा वक्त तक नहीं चल सका और दोनों की राहें हमेशा के लिए जुदा हो गईं।

Read More:- Sanjay Leela Bhansali Birthday: कभी कपड़े सिलती थीं मां, आज परफेक्शन के साथ हर किरदार पर काम करते हैं संजय, मिल चुके हैं बड़े-बड़े सम्मान

काफी विवादों में रहा पूजा भट्ट की जिंदगी

पूजा भट्ट की जिंदगी काफी विवादों में रही है। पूजा उस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में आईं जब उन्होंने एक मैग्जीन के कवर के लिए पिता महेश भट्ट संग लिप-टू-लिप किस करते हुए पोज दिया। यह विवाद तब और बढ़ गया जब महेश भट्ट ने कहा कि ‘पूजा अगर मेरी बेटी नहीं होती तो मैं उससे शादी कर लेता।’ इसके बाद तो इतना बवाल हुआ था कि महेश भट्ट को जान से मारने की धमकियां भी मिली थीं।

पूजा भट्ट की जिंदगी में विवाद सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं रहे बल्कि काफी कम उम्र से उनको शराब की लत लग गई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार धीरे-धीरे उनको शराब की ऐसी लत लगी कि वह इसकी आदी हो गईं। आलम यह था कि पूजा मरने की कगार पर आ गई थीं, लेकिन 45 साल की उम्र होने तक उन्हें अहसास होने लगा था कि शराब छोड़ देना चाहिए नहीं तो वह ज्यादा दिन जिंदा नहीं रहेंगी। फिर पिता महेश भट्ट के के कहने पर पूजा ने शराब छोड़ दी और पिछले कई साल से बोतल को हाथ नहीं लगाया।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button