जानिए कैसे करे एग्जाम की तैयारी

एग्जाम के लिए क्या करे
एग्जाम का समय काफी पास है और दिन इतनी जल्दी बीत रहे है कि समय का कुछ पता ही नहीं चल रहा। पढ़ने के लिए इतना कुछ है और समय बहुत ही कम है। ये समय ऐसा है जहाँ हम इतना पैनिक कर जाते है और कुछ सोच नहीं पाते। हम चीज़े समेटने की बजाए और बिखेर देते है।
तो जानिए की क्या करे एग्जाम्स से निपटने के लिए:-
घबराए नहीं
आप जितना घबराएंगे काम उतना ही फैलेगा। तो इसलिए शान्ति से बैठ के अपने ज़रूरी पाठों के बारे में पढ़े और समझे। पैनिक करने से आप सोच नहीं पाएंगे और जो सोचेंगे उससे ज़्यादा पैनिक करेंगे। तो इसलिए शाँत रहे।

यहाँ पढ़ें : 7 कारण की क्यों कॉलेज वो नहीं जो आपने सोचा था
अपनी किताब को अच्छे से पढ़े
ये समय वो नहीं जहाँ आप अलग अलग किताबे पढ़ के अपना कोर्स याद करे। इस समय आप सिर्फ अपनी किताब पढ़े और उसमें से हर ज़रूरी चीज़ को 5-6बार पढ़े। इससे ना ही आप उस विषय के बारे में समझेंगे पर आपको सब याद भी होगा।
सिर्फ ज़रूरी विषय पढ़े
पढ़े सब कुछ पर ज़रूरी चीजो को ज़्यादा अच्छे से याद करे। पॉइंट्स बनाए और हर विषय का सारांश लिखे। और वही सारांश परीक्षा से पहले पढ़े। इसे आप एग्जाम से पहले पढ़े और इसके बाद आप अपने शब्दों में लिख सकते।
परीक्षा हर किसी को देने होते है। और इस नहीं है कि इनसे बचा जा सकता है। तो इसलिए एग्जाम से डरे नहीं पर शांतिपूर्वक बेठ के पढाई करे। आप जितना तनाव से पढ़ेंगे आप उतना कम सोच पाएंगे और उससे कम याद कर पाएंगे। जितना शान्ति से काम करेंगे उतना बेहतर काम कर पाएंगे।