एजुकेशन

World Rainforest Day : विश्व वर्षावन दिवस का इतिहास;  क्यों खास है यह दिन ? क्या है इस साल की  थीम  

World Rainforest Day : हर साल 22 जून को विश्व वर्षावन दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य दुनिया के सबसे मूल्यवान प्राकृतिक संसाधनों में से एक — वर्षावनों (Rainforests) — के संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाना है।

World Rainforest Day : जानें क्यों  विश्व वर्षावन दिवस मनाया जाता है 

World Rainforest Day : विश्व वर्षावन दिवस हमें यह याद दिलाता है कि अगर हमने आज प्रकृति की रक्षा नहीं की, तो कल को हमे उसकी भारी कीमत चुकनी पड़ सकती है । यह दिन केवल एक जागरूकता दिवस नहीं, बल्कि एक संकल्प लेने का मौका है — कि हम अपने जंगलों, पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के लिए कुछ करें। विश्व वर्षावन दिवस हर साल 22 जून को मनाया जाता है। यह दिन वर्षावनों के महत्व और उनके संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है। वर्षावन सिर्फ हरियाली के बड़े हिस्से नहीं हैं, बल्कि ये पृथ्वी के “फेफड़े” हैं, जो हमें शुद्ध हवा, साफ पानी और जलवायु संतुलन प्रदान करते हैं।

विश्व वर्षावन दिवस का इतिहास

2017 में, World Rainforest Day की शुरुआत हुआ इसके साथ ही यह दिन वर्षावनों के महत्व और मानवता के लिए उनके योगदान के बारे मे जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है । यह दिन वनों की कटाई, आवास विनाश और वर्षावनों के सामने आने वाले अन्य खतरों को संबोधित करने की आवश्यकता पर प्रकाश डालता है। 

वर्षावन क्यों हैं जरूरी?

 वर्षावन दुनिया की लगभग 20% ऑक्सीजन पैदा करते हैं। ये  जलवायु को नियंत्रित करते है और तापमान को स्थिर बनाए रखने का काम करते है । इसके साथ ही लाखों पौधों, जानवरों और आदिवासी समुदायों का घर हैं। कई जरूरी और जीवनरक्षक दवाएं वर्षावनों से प्राप्त होती हैं। वर्षावन पृथ्वी के प्राकृतिक इतिहास को समझने का बड़ा जरिया हैं।

खतरे में हैं वर्षावन?

आज के समय में वर्षावनों को सबसे बड़ा खतरा मानव गतिविधियों से है।

  1. तेजी से बढ़ती आबादी और शहरीकरण की वजह से जंगलों को तेजी से काटा जा रहा है। लोग लकड़ी, ईंधन, फर्नीचर या ज़मीन के लिए पेड़ों को बेरहमी से काट रहे हैं। इससे न सिर्फ पेड़ खत्म हो रहे हैं, बल्कि वहां रहने वाले जानवरों और पक्षियों का घर भी उजड़ रहा है। हर साल लाखों हेक्टेयर जंगल सिर्फ इंसानी ज़रूरतों की पूर्ति के लिए खत्म कर दिए जाते हैं। 
  2. सोना, कोयला, तेल और दूसरे खनिजों की खुदाई के लिए जंगलों को उखाड़ दिया जाता है। बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां, सड़कें और डैम बनाने के लिए भी जंगलों को साफ किया जाता है। इससे पर्यावरण को नुकसान तो होता ही है, साथ ही जंगलों की प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता भी नष्ट हो जाती है। 
  3. बढ़ती जनसंख्या को खाना खिलाने के लिए ज़्यादा ज़मीन की ज़रूरत पड़ती है। इसके लिए जंगलों को साफ करके खेत और चरागाह बना दिए जाते हैं। बड़ी-बड़ी कंपनियाँ भी सोया, पाम ऑयल जैसी फसलें उगाने के लिए वर्षावनों को काट रही हैं। यह प्रक्रिया धीरे-धीरे पूरे पारिस्थितिक तंत्र को नुकसान पहुंचा रही है।
  4.  जंगल न केवल कार्बन डाइऑक्साइड सोखते हैं, बल्कि पृथ्वी को ठंडा भी रखते हैं। लेकिन जब हम पेड़ काटते हैं, तो यह संतुलन बिगड़ जाता है। इससे वातावरण में ग्रीनहाउस गैसें बढ़ जाती हैं, और पृथ्वी का तापमान लगातार बढ़ता है। इसका असर सिर्फ जंगलों पर नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की जलवायु पर पड़ता है — जैसे सूखा, बाढ़, गर्म हवाएं आदि।

Read More : Weather Update: जानिए दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम का हाल, गुजरात में भारी बारिश से उफान पर नदियां

विश्व वर्षावन दिवस का महत्व

वर्षावन पृथ्वी  के आधे से ज्यादा ऑक्सीजन का उत्पादन करते हैं। वर्षावन विभिन्न पौधों और जानवरों की प्रजातियों का घर हैं । वर्षावनों का संरक्षण जलवायु परिवर्तन से निपटने और जैव विविधता को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है। 

विश्व वर्षावन दिवस कैसे मना सकते हैं

वर्षावनों के बारे में अधिक जानने के लिए पढ़ें। पर्यावरण के अनुकूल प्रथाओं को अपनाएं।वर्षावनों के संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाएं। 

विश्व वर्षावन दिवस का थीम

World Rainforest Day  2025 की थीम “वर्षावन और जलवायु परिवर्तन” है। यह दिन 22 जून को मनाया जाता है, और इसका उद्देश्य वर्षावनों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और उनकी रक्षा के लिए कार्रवाई को प्रोत्साहित करना है। 

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button