मनोरंजन

Disha Patani Birthday : दिशा पटानी के 5 बेस्ट फिटनेस रूटीन जो आपको कर सकते हैं मोटिवेट

Disha Patani Birthday : दिशा की तरह रहना है फिट एंड फाइन तो करें इन एक्सरसाइज को फॉलो


Highlights –

. दिशा 13 जून को अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं।

. मॉडल के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाली दिशा आज बॉलीवुड की नामचीन चेहरों में से एक हैं।

. फिल्मों से ज्यादा दिशा अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं।

Disha Patani Birthday Special : दिशा 13 जून को अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। मॉडल के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाली दिशा आज बॉलीवुड की नामचीन चेहरों में से एक हैं। दिशा 2013 में मिस फेमिना की प्रथम रनरअप रहीं। इसके बाद इन्होंने फिल्मों में अपना करियर बनाना शुरू किया। दिशा को सबसे अधिक पहचान मिला महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक से। इसमें उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट काम कर सबका दिल जीता।

दिशा का जन्म 13 जून 1992 में हुआ। दिशा दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। दिशा अपने फैन्स की चहेती हैं। लेकिन फिल्मों से ज्यादा दिशा अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं।

आइये आज हम आपको दिशा के फिटनेस रूटीन से रूबरू कराते हैं जिन्हें जानकर आप भी मोटीवेट हो जाएंगे।

1. सुपर कार्डियो

अच्छे एक्सरसाइज में कार्डियो को गिना जाता है। दिशा पटानी कार्डियो को कभी नजरअंदाज नहीं करती हैं। दिशा अपने इंस्टाग्राम फीड पर दौड़ने और साइकिल चलाने के वीडियो डालती रहती हैं। कार्डियो ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में बहुत मददगार साबित होता है। साथ ही यह त्वचा के लिए यह अद्भुत का करता है।

कार्डियो को सबसे लोकप्रिय एक्सरसाइज में गिना जाता है। जोड़ों के स्वास्थ्य से लेकर मस्तिष्क तक के लिए कार्डियो बहुत लाभदायक होता है। अगर आप भी दिशा की तरह फिट एंड फाइन रहना चाहते हैं तो कार्डियो को अपने एक्सरसाइज को ज़रूर शामिल करें।

2. किक बॉक्सिंग

किक बॉक्सिंग कैलोरी बर्न करने में बहुत सहायक होता है। इसके साथ ही यह शरीर को टोंड करने में भी बहुत असरदार है। दिशा के किकबॉक्सिंग वीडियो ने फिटनेस प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींच रखा है। आइये आपको बता देते हैं कि आखिर ये किकबॉक्सिंग है क्या । दिशा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक विडियो पोस्ट किया जिसमें वह जोरदार पंच मारती नज़र आती हैं। किकबॉक्सिंग पूरे शरीर की कसरत है जो वास्तव में ऊपरी शरीर की ताकत और लचीलेपन में सुधार करके चीजों को बढ़ा सकती है।

3. स्ट्रेंथ ट्रेनिंग

दिशा काफी भारी वजन उठाती दिखती हैं। दिशा स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के माध्यम से अपनी सहनशक्ति बढाने में मदद करती है। इसलिए, यह बी – टाउनर हिप थ्रस्ट से लेकर केक वॉक की तरह डेडलिफ्ट तक सब कुछ कर सकती हैं। आप भी स्ट्रेंथ ट्रेनिंग की मदद से अपने स्ट्रेंथ बढ़ा सकते हैं और दिशा की तरह फिट दिख सकते हैं।

Read More- दिशा पटानी के जन्मदिन पर जाने कैसे उन्होंने पढ़ाई बीच में छोड़ कर पूरा किया अपना एक्टिंग का सपना

4. डांस

दिशा को आपने फिल्मों में बहुत बेहतरीन मूव्स करते देखे होंगे। दिशा पटानी का फुटवर्क भी किसी से छुपा नहीं है। डांस एक कला है जो एक बेहतरीन कसरत भी है। दिशा कई बार डांस प्रैक्टिस करती नज़र आती हैं। डांस को ऐसे भी बहुत अच्छा कसरत कहा जाता है। आप भी दिशा पटानी की तरह डांस मूव्स को फॉलो कर फिट एंड फाइन रह सकते हैं।

5. जिमनास्टिक्स

जिमनास्टिक्स शरीर को लचीला बनाता है। यह शरीर के ताकत में भी इजाफा करता है। दिशा अपने एक्सरसाइज में जिमनास्टिक को इंक्लूड करना नहीं भूलतीं। दिशा को अपने विभिन्न इंस्टाग्राम पोस्ट में लगातार छलांग और बैक फ्लिप करते देखा जा सकता है। जिमनास्टिक्स आपके शरीर को शेप देने में बहुत मदद करता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button