लाइफस्टाइल

World Bicycle Day 2020: विश्व साइकिल दिवस पर जाने साइकिल चलाने के फायदे

World Bicycle Day 2020: क्यों और कब मनाया जाता है विश्व साइकिल दिवस


हर साल 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 3 जून को विश्व साइकिल दिवस के रूप में घोषित किया। क्या आपको पता है हेल्थी रहने के लिए साइकिल चलाना एक बेहतरीन तरीकार है। साइकिल चलाने से आपका वज़न कंट्रोल में रखने के साथ साथ डिप्रेशन, टेंशन और चिंता से भी दूर रहता है। ये बात तो अपने सुनी ही होगी कि इतिहास अपने को दोहराता है,ये बात सच भी है पहले लोगों में साइकिल का बोलबाला था लेकिन धीरे धीरे लोगों ने साइकिल चलाना बंद कर दिया था। अभी फिर लोगों में साइकिल का क्रेज देखने को मिलता है, आज हम आपको बतायेगे साइकिल चलाने के फायदे।

साइकिल चलाने के फायदे

दिल रहेगा सेहतमंद: अगर आप रोज साइकिल चलाते है तो इससे आपको दिल से जुड़ी बीमारियां होने का ख़तरा काफ़ी कम हो जाता है। साइकिल चलाने से दिल की धड़कने बढ़ जाती है। जिससे शरीर में रक्तसंचार ठीक रहता है।
तनाव: बहुत सारी रिसर्च से पता चला है कि जो लोग रोज साइकिल चलाते है, उनमे तनाव की शिकायत दूसरों की तुलना में काफ़ी कम होते है। वो लोग तनाव फ्री रहते है।
स्टैमिना: नियमित रूप से साइकिल चलाने से ब्‍लड सेल्‍स और स्‍किन में ऑक्‍सीजन की पर्याप्‍त आपूर्ति होती है। साइकिल चलाने से आपकी त्‍वचा अच्‍छी और चमकदार दिखती है। रोज साइकिल चलाने से आपको खुद महसूस होगा की आपके शरीर में नई ऊर्जा और ताक़त आ गई है।
वज़न: अगर आप अपना वजन घटना चाहते है तो नियनित रूप से साइक्लिंग कर के आप अपना वजन घटा सकते है। साइकिल चलाने से शरीर में मौजूद अतिरिक्त चर्बी खत्म हो जाती है। जिसे तेजी से वजन काम होता है।
मांसपेशियां: जो लोग रोज साइकिल चलाते है उनकी मांसपेशियां काफ़ी मज़बूत होती है। ख़ासकर पैरों की। वैसे तो साइक्लिंग से पूरे शरीर की अच्छी एक्सरसाइज़ होती है परन्तु सबसे ज्यादा इससे पैरों की एक्सरसाइज़ होती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button