ऑटो वर्ल्ड

भारतीय बाजार में बजाज ऑटो का रहा शानदार प्रदर्शन, ये रही नंबर-1 बाइक: Bajaj Auto News

भारतीय बाजार में बजाज सबसे अधिक बाइक सेल करने वाली कंपनी में से एक है। वहीं कंपनी ने नवंबर 2023 में जबरदस्त बढ़ोतरी की है। कंपनी की घरेलू और निर्यात दोनों बाजारों में ब्रिकी में इजाफा हुआ है।

पल्सर और प्लैटिना दोनों की डिमांड में हुई बढ़ोतरी, ये महीना कंपनी के लिए रहा अहम: Bajaj Auto News


Bajaj Auto News: बजाज ऑटो लिमिटेड ने नवंबर 2023 की बिक्री में जबर्दस्त वृद्धि दर्ज की है। कंपनी की घरेलू और निर्यात दोनों बाजारों में बिक्री में इजाफा हुआ है। सेल्स की बात करें तो पल्सर और प्लेटिना रेंज की डिमांड में बढ़ोतरी देखी है। नवंबर 2023 में कंपनी की कुल बिक्री (घरेलू+निर्यात) बढ़कर 3,32,223 यूनिट्स हो गई, जो नवंबर 2022 में 2,49,731 यूनिट थी। कंपनी ने इस बार 82,492 यूनिट्स बाइक की अधिक बिक्री की है। हालांकि, अक्टूबर 2023 में बेचे गए 3,88,428 यूनिट्स (घरेलू+निर्यात) की तुलना में 56,205 यूनिट्स की बिक्री कम हुई।

भारतीय बाजार में बजाज ऑटो का रहा शानदार प्रदर्शन

घरेलू बाजार में बजाज ऑटो का प्रदर्शन काफी शानदार रहा। नवंबर 2023 में कंपनी की बिक्री 76.37 फीसदी बढ़कर 2,10,532 यूनिट हो गई, जो नवंबर 2022 में बेची गई 1,19,367 यूनिट यूनिट्स से 91,165 यूनिट अधिक है. कंपनी के पोर्टफोलियो में सीटी, पल्सर और प्लेटिना के साथ-साथ चेतक और एवेंजर की बिक्री में वृद्धि भी देखी गई है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

पल्सर और प्लैटिना दोनों की डिमांड में हुई बढ़ोतरी

अब बात सेल्स की करें तो पल्सर और प्लैटिना दोनों की डिमांड में काफी अधिक बढ़ोतरी हुई है। नवंबर 2023 कंपनी की कुल ब्रिकी घरेलू और निर्यात को मिलाकर 3,32,223 यूनिट्स सेल हुई है। जो नवंबर 2022 में 2,49,731 यूनिट्स की थी। कंपनी ने इस बार 82,492 यूनिट्स बाइक्स अधिक सेल की है।

ये महीना बजाज कंपनी के लिए रहा अहम

घरेलू मार्केट में बजाज कंपनी का काफी अच्छा प्रदर्शन रहा है। कंपनी की नवंबर 2023 में ब्रिकी 76.37 फीसदी बढ़कर 2,10,532 यूनिट्स की हो गई है। जो नवंबर 2022 में सेल की गई 1,19,367 यूनिट्स से 91,165 यूनिट अधिक है। कंपनी ने अपनी सबसे अधिक सीटी, पल्सर और प्लैटिना के साथ-साथ चेतक और एवेंजर की ब्रिकी में बढ़ोतरी की है।

Read More: जानिए 2023 में वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे कितने श्रद्धालु, टूटा पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड: Mata Vaishno Devi

बजाज बिकी सबसे अधिक

सबसे अधिक मार्केट में बजाज की पल्सर सेल हुई है। पिछले महीने पल्सर की ब्रिकी 79.29 फीसदी बढ़कर 1,30,403 यूनिट की हो गई है। जो नवंबर 2022 में केवल 72,735 यूनिट्स की थी। इस ब्रिकी के साथ पल्सर बजाज की बाइक्स की रेंज में 61.94 फीसदी की हिस्सेदारी रही है। पल्सर रेंज में 125cc बाइक्स की 77,711 यूनिट्स और 150cc बाइक्स की 28,373 यूनिट्स की सेल हुई है। इसके साथ ही आपको बता दें, कि मौजूदा समय में बजाज चेतक देश में तीसरा सबसे अधिक बिकने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। पिछले महीने कुल 8,472 यूनिट्स की सेल हुई है। जो नवंबर 2022 में 1,300 यूनिट्स से 153.20 फीसदी अधिक है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com 

Back to top button