हॉट टॉपिक्स

घने कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली पंजाब से मध्य प्रदेश तक, विमान, रेल और बस पर लगा ब्रेक: Weather Update Today

उत्तर भारत के कई स्थानों पर मंगलवार की रात से ही घना कोहरा छाया हुआ है। इसके अलावा आगरा और बरेली समेत कई जगहों पर दृश्यता शून्य तक पहुंच चुकी है इसके कारण दिल्ली में यलो अलर्ट तो पंजाब में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली, आज के लिए ऑरेंज तो कल के लिए येलो अलर्ट जारी, कई जगह रेड अलर्ट जारी जानिए अपने शहर का हाल  : Weather Update Today

उत्तर भारत के कई स्थानों पर मंगलवार की रात से ही घना कोहरा छाया हुआ है। इसके अलावा आगरा और बरेली समेत कई जगहों पर दृश्यता शून्य तक पहुंच चुकी है इसके  कारण दिल्ली में यलो अलर्ट तो पंजाब में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

दिल्ली-NCR में  पश्चिमी विक्षोभ  का असर  –

इस समय तो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिखने को मिल रहा है। इधर पंजाब से मध्य प्रदेश और गुजरात से बंगाल ओडिशा तक कोहरे की चादर और मोटी हो गई है। धुंध और भी ज्यादा बढ़ी है। कई राज्यों में धीमी हवा और वातावरण में नमी की अधिकता के चलते सुबह दस बजे तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो रहे है। इस घनी धुंध का आवागमन पर असर पड़ा है। स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, 31 दिसंबर तक पंजाब के कई हिस्सों में घना कोहरा दिखाई दे सकता है। वहीं, 29 दिसंबर तक हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी कर दी गई है। ऐसे में बुधवार को उत्तरी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश के भी कई इलाकों में घना कोहरा दिखाई दे सकता है। और इसके साथ चल रही तेज बर्फीली हवाओं के कारण लोग ठिठुरते और कांपते हुए दिख रहे है।

Read More: छत्तीसगढ़ के सीएम 182 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे, रूस दौरे पर विदेश मंत्री एस जयशंकर: Hindi News Today

विमान, रेल और बस पर पड़ा असर –

विमान के उड़ान भरने में देरी –

दिल्ली में आईजीआई एयरपोर्ट पर लगातार तीसरे दिन दृश्यता शून्य रही है। इस समय एयरपोर्ट के सभी रनवे पर रनवे विजुअल रेंज (आरवीआर) महज 100 से 125 मीटर तक रही है। आइजीआइ पर सौ उड़ानों में देरी हुई और कम से कम नौ उड़ानों को डायवर्ट कर दिया गया तो कई एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी कर कोहरे के कारण देरी की चेतावनी भी दी गई है।

बनारस वंदे भारत चार घंटे की देरी से रवाना –

घने कोहरे के कारण रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। बरौनी-नई दिल्ली हमसफर क्लोन एक्सप्रेस, पटना-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट विशेष और गाजीपुर सिटी-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 12 घंटे से भी ज्यादा विलंब से दिल्ली पहुंचीं। देरी से दिल्ली पहुंचने के कारण हमसफर, राजधानी, शताब्दी और वंदे भारत के साथ अन्य ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव करना पड़ा। बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस तीन घंटे और शाम को चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से रवाना हुई।

घने कोहरे के कारण सड़क हादसा –

घने कोहरे के कारण हुए सड़क हादसों में कई लोगों की मौत हो गई है। सिर्फ उत्तर प्रदेश में 13 लोगों की मौत हुई है और दर्जनों घायल हुए हैं वहीं मेरठ में तेज गति क्रेटा ने भाजपा महानगर महामंत्री राजकुमार सोनकर को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके अलावा आगरा में दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में एक मुर्गे-मुर्गियों से लदी गाड़ी भी थी। इसमें करीब डेढ़ लाख रुपये के मुर्गे-मुर्गी भरे थे। सवेरा होने पर आसपास के ग्रामीण और कुछ राजगीर गाड़ी के पिंजरे से मुर्गे-मुर्गी निकालने लगे और देखते ही देखते मुर्गे-मुर्गियों की लूट का सिलसिला शुरू हो गया। कोई बोरे में भरकर ले गया, कोई हाथों में पकड़कर ले गया और  कुछ राहगीरों ने इस लूट का वीडियो बना लिया फिलहाल जो इंटरनेट मीडिया पर जमकर प्रसारित हो रहा है।

बारिश से और बढ़ेगी ठंड –

दिल्ली के कई इलाकों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच अंतर महज पांच डिग्री सेल्सियस तक रहता है। इस वजह से दिन में ठंड और अधिक बढ़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के दूसरे दौर के सक्रिय होने के चलते पाकिस्तान के लाहौर से लेकर भारत के मध्य प्रदेश तक मौसम फिर से करवट ले रहा है। इससे 30 दिसंबर से दो जनवरी तक उत्तर एवं पश्चिमी भारत के मैदानी क्षेत्रों में छिटपुट बारिश हो सकती है। इसी दौरान बंगाल की खाड़ी में भी चक्रवातीय स्थिति बनी हुई है और इससे पंजाब, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश  एवं मध्य प्रदेश में बारिश हो सकती है। वैसे तो आईएमडी का दावा है कि जनवरी के पहले हफ्ते से ठंड का असर बढ़ने लगेगा जो अगले 10-15 दिनों तक रह सकता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com 

Back to top button