भारत

जानिए 2023 में वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे कितने श्रद्धालु, टूटा पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड: Mata Vaishno Devi

माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं का पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है। इस साल अब तक 93 लाख 50 हजार से अधिक तीर्थयात्री माता के दरबार में दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं।

इतिहास में तीसरा सबसे ऊंचा रिकॉर्ड दर्ज, 2023 में भक्तों की संख्या 1 करोड़ पहुंच सकती है: Mata Vaishno Devi


Mata Vaishno Devi: आपको बता दें कि मां वैष्णो देवी की यात्रा का 10 साल का रिकॉर्ड गया है। भारी संख्‍या में श्रद्धालु मां वैष्‍णों देवी के दर्शन करने के लिए बीते रविवार को पहुंचे। माता के दरबार में रविवार तक इस साल करीब 93 लाख 20 हजार श्रद्धालु हाजिरी लगाने पहुंच चुके हैं। इतिहास में यह तीसरा सबसे ऊंचा रिकॉर्ड दर्ज है। नया साल आने को है। ऐसे में उम्‍मीद जताई जा रही है कि माता के दरबार में श्रद्धालुओं की संख्‍या में और इजाफा होगा। लिहाजा समय रहते आधार शिविर कटरा और भवन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

इतिहास में यह तीसरा सबसे ऊंचा रिकॉर्ड दर्ज

माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्‍या को देखते हुए काफी खुश है। बताया जा रहा है कि इतिहास में यह तीसरा सबसे बड़ा श्रद्धालुओं के पहुंचने का रिकॉर्ड है। सोमवार सुबह 7:00 बजे के करीब बीते 10 साल का मां वैष्णो देवी की यात्रा का रिकॉर्ड टूट गया। अब मां वैष्णो देवी की यात्रा रिकॉर्ड के इतिहास में यह तीसरा सबसे ऊंचा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। बताया गया कि वर्ष 2013 में 93 लाख 23647 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दरबार में दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। इस रविवार को करीब 93 लाख 20 हजार श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे। सोमवार को सुबह 7 बजते-बजते साल 2013 का यात्रा रिकॉर्ड ध्वस्‍त हो गया।

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के CEO ने क्या कहा

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के CEO अंशुल गर्ग ने कहा- इस साल 93.50 लाख से ज्यादा लोग माता के दर्शन के लिए आ चुके हैं, जो बीते दस साल में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 2013 में 93.24 लाख श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचे थे। वहीं, 2012 में 10 लाख 40 हजार और 2011 में 10 लाख 11 हजार लोग मंदिर परिसर में पहुंचे थे।

2023 में भक्तों की संख्या 1 करोड़ पहुंच सकती है

अंशुल गर्ग ने बताया कि रोजाना 37 हजार से 44 हजार लोग माता के दर्शन के लिए आ रहे हैं, साल के अंत तक यह आंकड़ा 50 हजार तक पहुंच जाएगा। वहीं, साल 2023 में यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 1 करोड़ पहुंच सकती है।

Read More: नए साल में महाकाल के दर्शन करने का मन बना रहे हैं, तो जान लीजिए ऑनलाइन बुकिंग का पूरा प्रोसेस: Mahakaleswar Temple Ujjain

श्रद्धालुओं के लिए कई सुविधाएं शुरू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अक्टूबर 2023 में नवदुर्गा पथ स्काईवॉक का उद्घाटन किया था। स्काईवॉक के बनने से श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचना काफी सुरक्षित और सुविधाजनक हो गया है। स्काईवॉक में हर 100 मीटर की दूरी पर वेटिंग हॉल बने हैं। वहीं, कटरा में तीर्थस्थल आधार शिविर में अब एक एडवांस कॉल सेंटर बनाया गया है, जो 24 घंटे काम करता है। इसमें दुनिया भर से 2500 तीर्थयात्रियों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। अक्टूबर में ही उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भक्तों के लिए लाइव दर्शन सुविधा शुरू की थी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button