अजब - गजब

Unique Mountain: ये अनोखा पर्वत, इंसानी अंगूठे के आकार का है…

Unique Mountain: आज हम आपको एक बहुत ही अनोखे पर्वत ले पॉउस के बारे में बताते हैं।

Unique Mountain: अंगूठे के आकार का है ले पॉउस पर्वत…


Unique Mountain: दुनिया में कई ऐसी जगहें मौजूद है जो लोगों को खूब आकर्षित करती है। किसी जगह के प्राकृतिक नजारे देखने लायक होते हैं तो कोई जगह अपने इतिहास के कारण लोगों के बीच जानी जाती है।

लोग ऐतिहासिक और आध्यात्मिक जगह के साथ प्राकृतिक स्थलों पर जाना बहुत पसंद करते हैं। अक्सर ऐसी जगह की तलाश की जाती है जहां पर सुंदर प्राकृतिक नजारे देखने को मिलें ताकि इन जगहों को देखकर मन को सुकून का एहसास हो। तो चलिए आज हम आपको एक बहुत ही खूबसूरत पर्वत के बारे में बताते हैं जो अपने आकार के चलते लोगों के बीच पहचाना जाता है।

ले पॉउस  पर्वत

आज हम जिस पर्वत की बात कर रहे हैं वह अपने आकार की वजह से लोगों के बीच प्रसिद्ध है। दरअसल इसकी ऊपरी चोटी अंगूठे के आकार के समान दिखाई देती है। इसे ले पॉउस के नाम से पहचाना जाता है और यह इतना ऊंचा है कि इसकी चढ़ाई किसी को भी हैरान कर सकती है। चलिए आपको इस जगह के बारे में बताते हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

कितना ऊंचा है यह पर्वत?

ले पॉउस माउंटेन 812 मीटर ऊंचा है जो मॉरीशस में मौजूद है। यह मौका पर्वत श्रृंखला में मौजूद है और अपनी अंगूठे जैसी दिखने वाली चोटी की वजह से पर्यटकों के बीच हमेशा से आकर्षण का केंद्र रहा है। अंगूठे जैसा आकार होने की वजह से ही इसे ले पॉउस नाम दिया गया है।

read more : Best beaches in India: देश के वो खूबसूरत समुद्री तट, जिसके बारे में कम ही लोग जानतें है…

कहां मौजूद है ले पॉउस

यह पर्वत मॉरीशस के पेटिट वर्गर सेंट पियरे में मौजूद है। जब आप इसके टॉप पर पहुंचते हैं तो यहां से अद्भुत प्राकृतिक नजारे दिखाई देते हैं जो किसी का भी दिल जीत सकते हैं। आसपास फैली हसीन वादियां दूर तक नजर आता कोहरा और आसमान यह सारे नजारे बहुत ही हसीन हैं, जिनका दीदार सिर्फ इस चोटी पर पहुंच कर ही किया जा सकता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button