पर्यटन

Best beaches in India: देश के वो खूबसूरत समुद्री तट, जिसके बारे में कम ही लोग जानतें है…

Best beaches in India: आज हम आपको भारत में ही ऐसे कुछ खूबसूरत समुद्र तटों के बारे में बताएंगे, जहां का ट्रैवल प्लान आप बना सकते हैं...

Best beaches in India: भारत के कुछ बेहद खूबसूरत समुद्री तट…


Best beaches in India: मौसम चाहे कोई भी हो ट्रैवलिंग के शौकीन अपनी यात्रा को यादगार बना ही लेते हैं। घूमने के शौक़ीन लोग खुलकर जीने के लिए या तो पहाड़ी क्षेत्रों में जाना पसंद करते हैं या फिर समुद्र तटों पर अपना समय बिताना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं बहुत लोग तो खूबसूरत बीच पर इन्जॉय करने की तमन्ना में देश में ही नहीं बल्कि बाहर तक जाने का प्लान बना लेते हैं। लेकिन छुट्टियां मनाने के लिए हर कोई देश से बाहर जाना अफोर्ड नहीं कर सकता।

इसीलिए आज हम आपको भारत में ही ऐसे कुछ खूबसूरत समुद्र तटों के बारे में बताएंगे, जहां का ट्रैवल प्लान आप बना सकते हैं। यहां सबसे बड़ी खासियत यही है कि खूबसूरत होने के बाद भी जानकारी के अभाव में लोग वहां कम ही पहुंच पाते हैं। तो आइए जानते हैं इन बीच के बारे में।

We’re now on WhatsApp. Click to join

उडुपी में सेंट मैरी द्वीप

कर्नाटक के उड्डपी में स्थित सेंट मैरी आइलैंड अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। बता दे की उडुपी के तट से कुछ ही दूर एक विचित्र द्वीप, सेंट मैरी द्वीप सफेद रेत के समुद्र तटों, रॉक मोनोलिथ और वन्यजीवों का एक आकर्षक द्वीप है। गौरतलब है की ये क्रिस्टलीकृत बेसाल्ट रॉक संरचनाएं लाखों साल पहले ज्वालामुखी गतिविधियों के कारण बनी थी। कहा जाता है कि वास्को डी गामा सबसे पहले यहीं आए थे।

Read more : Best winter honeymoon destinations: राजस्थान के राजसी विंटर हनीमून डेस्टिनेशन

तारकरली बीच

तारकरली बीच महाराष्ट्र के सिंधूदुर्ग जिले में स्थित है। तारकरली बीच साफ समुद्री तटों के कारण जानी जाती है। बता दे की इसे कोंकण क्षेत्र का क्वीन बीच भी कहा जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की यह बीच वॉटर स्पोर्ट्स के लिए भी बेहद फेमस है। लेकिन जानकारी के अभाव में यहां लोग कम ही पहुंच पाते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com  

Back to top button