हॉट टॉपिक्स

दिल्ली-यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में आज भी ठंड का सितम जारी, घने कोहरे के कारण यातायात पर भी पड़ा असर : Weather Update

इस नए साल की शुरुआत से ही कड़ाके की ठंड ने पूरे उत्तर भारत को अपने गिरफ्त में ले रखा है। शुक्रवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सुबह कुछ घंटों के लिए घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

अगले तीन दिन बारिश और कोहरे को लेकर अलर्ट जारी, कई राज्यों में कड़ाके की ठंड जानें आपके शहर का हाल : Weather Update

इस नए साल की शुरुआत से ही कड़ाके की ठंड ने पूरे उत्तर भारत को अपने गिरफ्त में ले रखा है। शुक्रवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सुबह कुछ घंटों के लिए घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

दिल्ली में कड़ाके की ठंड जारी –

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर-भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे का प्रकोप आने वाले 5 दिनों तक बरकरार रहने वाला है। ऐसे में  दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत कई राज्यों में कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरे नें लोगों की परेशानी को बढ़ता ही जा रहा है। इधर बीते शुक्रवार को घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से भी दिल्ली आने वाली 23 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार 13 से 15 जनवरी के बीच पंजाब के कुछ हिस्सों और हरियाणा, चंडीगढ़ के अलग-अलग इलाकों में सुबह कुछ घंटों के लिए घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना जताई गई है और मध्य और पूर्वी भारत के कई क्षेत्रों में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट आने की पूरी सम्भावना है।

घने कोहरे को लेकर चेतावनी –

पहाड़ों पर अभी फिलहाल ताजा बर्फबारी नहीं हुई इसकी वजह से उत्तर भारत के तापमान में अभी कोई ज्यादा परिवर्तन नहीं दिखेगा। हालांकि, पहाड़ों पर जमी बर्फ के पिघलने पर सर्द हवाएं परेशानी खड़ा कर सकती हैं और सुबह और शाम ठंड का ज्यादा प्रकोप रह सकता है। इधर जम्मू-कश्मीर, पूर्वी मध्य प्रदेश पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, बिहार, हरियाणा, ओडिशा और त्रिपुरा में घना कोहरा छाया रहेगा।

Read more : गर्भगृह में दो घंटे चलेगी प्राण प्रतिष्ठा की पूजा, 23 जनवरी से आम लोग कर सकेगें रामलला का दर्शन: Hindi News Today

घने कोहरे के कारण ट्रेनें हो रहे है लेट –

इन दिनों घने कोहरे के कारण शुक्रवार को भी ट्रेनों का संचालन काफी प्रभावित हो रहा है। विभिन्न स्थानों से दिल्ली को आने वाली कुल 23 ट्रेनें 1 से छह घंटे तक की देरी से चल रही हैं और ट्रेनों के लेट होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  इधर वाराणसी से नई दिल्ली आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस आज 2 घंटे लेट है। और कोहरे के कारण पहली बार यह ट्रेन 2 घंटे लेट हुई है। वहीं, देरी से चल रही ट्रेनों में राजेंद्र नगर नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 1 घंटे, डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी 1 घंटे 35 मिनट बेंगलुरु-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 2 घंटे, भुवनेश्वर- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 4 घंटे, लखनऊ-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस 2 घंटे व अजमेर-कटरा पूजा एक्सप्रेस 6:30 घंटे लेट है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com  

Back to top button