बॉलीवुड

आदित्य पंचोली का विवादों से नाता है पुराना

आदित्य पंचोली पर चल रहे है यह सभी मुक़दमे


बॉलीवु़ड इंडस्ट्री का विवादों से नाता बहुत पुराना हैं. विवाद छोटे हो या बड़े बॉलीवु़ड इंडस्ट्री में लगे ही रहते है. इस इंडस्ट्री में विवादों का होना आम बात हैं। बॉलीवुड सेलेब्रिटी हमेशा विवादों से ही घिरे रहते हैं। कभी ये विवाद आपसी झगडे को लेकर होता है तो कभी करियर स्ट्रैस की वजह से तो कभी एक दूसरे से जलन की वजह से और कभी लव- स्टोरी में किसी और के आने से. इस इंडस्ट्री में कुछ ऐसे लोग है जो हमेशा ही विवादों में घिरे रहते है और उनमे से एक है “आदित्य पंचोली”.

आदित्य पंचोली का फ़िल्मी करियर और विवादों का दौर 

आदित्य पंचोली एक ऐसे स्टार है जिनके फिल्मी करियर में इतने विवाद आये है कि उनका फ़िल्मी करियर ही डूब गया। आदित्य के ऊपर कुछ ऐसे संगीन आरोप लगे है जिससे उनका फिल्मी करियर डूबने के कगार पर आ गया। आदित्य ने अपना फिल्मी करियर नेगिटिव और सपोर्टिंग रोल से शुरू किया था। साल 1985 में फिल्म “शहादत” से बॉलीवु़ड में डेब्यू करने वाले आदित्य की यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद आदित्य की कुछ और फिल्मे आई जैसे “साथी”, “आतिश” भी सुपरहिट रही।

कैसा रहा शादी के बाद आदित्य पंचोली का फ़िल्मी करियर

1985 में बॉलीवु़ड में डेब्यू करने के एक साल बाद आदित्य पंचोली ने “जरीना वहाब” के साथ शादी की लेकिन दोनों लम्बे समय तक इस    रिश्ते में खुश नहीं रह पाए और उसके बाद दोनों के जीवन में विवादों का दौर शूरु हो गया। इसका असर आदित्य के फ़िल्मी करियर पर भी पड़ने लगा और लगातार उनकी फिल्मे फ्लॉप होती गयी।

क्या -क्या विवाद हुए आदित्य के जीवन में 

साल 2011 में एक एयरलाइन और उसके क्रू मेंबर्स से बदतमीज़ी और झगड़ा
साल 2013 में आदित्य के उपर देर रात अपने पड़ोसी से मारपीट करने का आरोप
आदित्य पर “पब ब्रॉल” में शामिल होने का भी आरोप लगा
राबिया खान ने आदित्य के उपर भद्दा मजाक करने का भी आरोप लगाया
“पूजा बेदी” ने यौन संबंध बनाने का भी आरोप लगाया
आदित्य की जिंदगी का सबसे बड़ा विवाद – रेप मुकदमा – आदित्य और कंगना की जोड़ी बॉलीवुड में हीट थी कि तभी कंगना ने उनपर रेप का आरोप लगा दिया। करीब 13 सालों से चल रहे इस मुक़दमे का फैसला अभी भी फैसला नहीं आया।

Read More:- हिना खान के इन स्टाइलिश लुक्स ने दिया बी-टाउन ब्यूटीज़ को टक्कर

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at info@oneworldnews.com

Back to top button