धार्मिक

Bhadrapada Purnima 2024 Daan: आज भाद्रपद पूर्णिमा पर जरूर करें इन चीजों का दान, माता लक्ष्मी के साथ-साथ चंद्र देव का भी मिलेगा आशीर्वाद

Bhadrapada Purnima 2024 Daan: भाद्रपद पूर्णिमा इस साल 18 सितंबर, दिन बुधवार यानी कि आज पड़ रही है। भाद्रपद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा का विधान है। इस दिन गंगा स्नान और दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है। भाद्रपद पूर्णिमा से ही पितृ पक्ष का भी आरंभ होता है।

Bhadrapada Purnima 2024 Daan: क्या है भाद्रपद पूर्णिमा का महत्व, जानें पौराणिक कथा

भाद्रपद पूर्णिमा इस साल 18 सितंबर, दिन बुधवार यानी कि आज पड़ रही है। भाद्रपद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा का विधान है। इस दिन गंगा स्नान और दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है। भाद्रपद पूर्णिमा से ही पितृ पक्ष का भी आरंभ होता है। इस दौरान पितरों का श्राद्ध किया जाता है और उन्हें पिंडदान दिया जाता है। इस दिन दान करना बहुत शुभ माना जाता है। दान करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। पवित्र नदियों में स्नान करने का विशेष महत्व है। इससे पापों का नाश होता है और मन शुद्ध होता है। इस दिन सत्यनारायण की कथा का पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। भाद्रपद पूर्णिमा को हिंदू धर्म में एक पवित्र दिन माना जाता है। इस दिन दान करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन किया गया दान कई गुना ज्यादा फल देता है। भाद्रपद पूर्णिमा पर कुछ विशेष चीजों का दान करने का विधान भी है। इन चीजों का दान करने से सभी बिगड़े काम बन जाते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। तो आइए जानते हैं विस्तार से-

भाद्रपद पूर्णिमा का महत्व

इस दिन दान करने का भी काफी ज्यादा महत्व है। इससे पूर्वज प्रसन्न हो जाते हैं। साथ ही माता लक्ष्मी, भगवान विष्णु और चंद्र देव खुश होते हैं। इस दिन कुछ उपायों को अपनाकर पूजा की जाए, तो देवी-देवताओं की कृपा दृष्टि सदैर आप पर बनी रहती है। धार्मिक मान्यताओं की मानें तो इस दिन अन्न का दान, कौड़ियों का दान, सफेद मिठाई का दान, वस्त्र दान, चांदी का दान आदि करने से घर में बरकत आती है। ऐसे घरों में कभी भी पैसों को लेकर कोई समस्या नहीं आती। परिवार के सदस्यों का हमेशा समाज में मान-सम्मान रहता है।

पौराणिक कथा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भाद्रपद पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी धरती पर लोक का विचरण करने आती हैं। इसलिए यह दिन काफी शुभ माना जाता है। इस दिन विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना करने से जातकों के जीवन से सारी कठिनाइयां दूर हो जाती है। वहीं, चंद्र देव की पूजा-अर्चना करने पर कुंडली से चंद्र दोष से छुटकारा मिलता है।

Read More:- Vishwakarma Puja 2024: आखिर 17 सितंबर को ही क्यों मनाते हैं विश्वकर्मा पूजा? किसने बनाईं हैं सोने की लंका, पुष्पक विमान समेत ये अद्भुत चीजें

इन चीजों का करें दान

कौड़ी

कौड़ियां मां लक्ष्मी की प्रिय मानी जाती हैं। ऐसे में अगर भाद्रपद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी के निमित्त कौड़ियों का दान किया जाए तो इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और कृपा बरसाती हैं। साथ ही, कौड़ी के दान से घर में धन की वृद्धि होती है।

शंख का दान

शंख को नकारात्मक ऊर्जा नष्ट करने वाला माना जाता है। ऐसे में भाद्रपद पूर्णिमा के दिन शंख का दान करने से घर की नकारात्मक शक्तियां नष्ट हो नाती हैं। घर को लगी बुरी नजर भी उतर जाती है और सकारात्मकता का संचार होता है।

चांदी का दान

भाद्रपद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की पूजा भी होती है। ऐसे में कुंडली में चंद्रमा को मजबूत करने के लिए और चंद्रमा की शुभता पाने के लिए भाद्रपद पूर्णिमा के दिन चांदी का दान करना चाहिए। चांदी का एक सिक्का भी दान में दे सकते हैं।

कंबल का दान

कंबल का दान

सर्दी का मौसम शुरू होने वाला है। ऐसे में गरीबों और जरूरतमंदों को कंबल का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे गरीब लोगों को ठंड से राहत मिलती है और दान करने वाले को पुण्य की प्राप्ति होती है।

चावल का दान

इस दिन गरीबों को चावल का दान करने से घर में अन्न की कभी कमी नहीं होती है। यह दान करने से लक्ष्मी माता और चंद्र देव की कृपा प्राप्त होती है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

दूध का दान

कहा जाता है कि भाद्रपद पूर्णिमा के दिन दूध का दान करने से स्वास्थ्य लाभ होता है और साथ ही यह दान करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। अगर आप पूरे भाद्रपद महीने में इसका दान करते हैं तो और लाभकारी है।

फल का दान

फल का दान

भाद्रपद पूर्णिमा के दिन फल का दान करना भी लाभकारी माना गया है। ऐसा करने से इंसान को स्वास्थ्य लाभ होता ही है। इसके साथ साथ फल का दान करने से देवताओं का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।

वस्त्र का दान

इस दिन वस्त्र का दान करने से व्यक्ति को दरिद्रता से छुटकारा मिल जाता है। साथ ही धन-धान्य में भी वृद्धि होती है। भाद्रपद पूर्णिमा पर वस्त्र का दान करना कल्याणकारी माना जाता है। इसलिए वस्त्र दान विशेष रूप से करें।

तिल का दान

हिंदू धर्म में तिल को बहुत पवित्र माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि तिल का दान करने से पितृ दोष दूर होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तिल का दान ग्रहों के दोषों को दूर करने में सहायक होता है। विशेषकर राहु और केतु के प्रतिकूल प्रभावों को कम करने के लिए तिल का दान किया जाता है।

पौधे का दान

पौधों का दान करने से व्यक्ति को सभी ग्रह दोषों से छुटकारा मिल जाता है। साथ ही व्यक्ति के जीवन में चल रही परेशानियां भी दूर हो जाती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पौधे का दान करना तरक्की, सुख और समृद्धि का कारक भी है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button