लाइफस्टाइल

Skip Dinner Side Effects: क्या वेट लॉस के लिए आप भी छोड़ देते हैं रात का खाना? सेहत को होते हैं ये गंभीर नुकसान, जानें क्या है सही तरीका

Skip Dinner Side Effects: जिस तरह सुबह का ब्रेकफास्ट सेहत के लिए बेहद जरूरी है उसी तरह डिनर भी काफी जरूरी होता है। हालांकि कई लोग वजन कम करने के चक्कर में अक्सर रात का खाना स्किप कर देते हैं लेकिन डिनर स्किप करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसकी वजह से आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं डिनर स्किप करने के नुकसान।

Skip Dinner Side Effects: रात में खाना स्किप करने से सेहत को होते हैं ये नुकसान

वजन घटाने के लिए लोगों में डाइटिंग का क्रेज काफी ज्यादा देखने को मिलता है, लेकिन जानकारी के अभाव में कई बार लोग डाइटिंग के नाम पर खानेपीने की चीजों से खुद को दूर कर लेते हैं। खासतौर पर देखने में आता है कि वेट लॉस करने के दौरान लोग डिनर स्किप करने लगते हैं। हालांकि ये आदत वजन को कम करे या न करे लेकिन बीमार जरूर कर सकती है। क्या आप जानते हैं कि रात का खाना छोड़ देने से आपके शरीर पर इसका क्या असर हो सकता है। वजन घटाने की जल्दी की वजह से लोगों में रात का खाना स्किप करने का काफी ट्रेंड देखा जा रहा है। लोग वजन घटाने के चक्कर में किसी की भी सलाह पर इस तरह के ट्रायल लेने लगते हैं। लेकिन ये सेहत के साथ खिलवाड़ करना होता है। जान लीजिए कि रात का खाना लगातार छोड़ते हैं तो क्या-क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।

रात में खाना स्किप करने से सेहत को होते हैं ये नुकसान

पेट दर्द और पाचन संबंधी समस्या Skip Dinner Side Effects

दिनभर हेल्दी खाना खाने के बाद अगर आप रात को भूखे पेट सोते हैं, तो उससे कई बार पेट दर्द, कब्ज और सीने में जलन की समस्या हो सकती है। दरअसल पेट खाली होने की वजह से गैस बनती है, जिसके कारण पाचन संबंधी समस्याएं होना आम बात है। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो रात के डिनर में ऐसी चीजों को शामिल करें जिससे पेट भी भरा रहे और आपको भूख का एहसास भी न हो। रात के खाने में फूलगोभी, पत्तागोभी, पालक, बथुआ और लौकी जैसी चीजों को शामिल करें, जिसे पचाने में शरीर को वक्त कम लगता हो।

एनर्जी लेवल होता है कम Skip Dinner Side Effects

नियमित तौर पर डिनर स्किप करने से शरीर में एनर्जी लेवल कम हो जाता है। अगर आप रोजाना रात को खाना छोड़ते हैं, तो ये शरीर को अंदर से कमजोर कर सकता है। शरीर के आंतरिक तौर पर कमजोर पड़ने पर थकान, सिरदर्द, ब्लड प्रेशर लो और चक्कर आना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इन समस्याओं का असर आपकी मानसिक स्थिति पर भी पड़ता है।

Read More:- Do Eating Rice Causes Obesity: क्या वाकई चावल खाने से बढ़ जाता है वजन? जानें क्या कहतें हैं एक्सपर्ट्स

घटने की बजाय बढ़ भी सकता है वजन Skip Dinner Side Effects

रात का खाना स्किप करने की वजह से आपकी नींद का पैटर्न बिगड़ सकता है, जिसकी वजह से आपके मूड में चिड़चिड़ापन, उदासी जैसे नेगेटिव बदलाव हो सकते हैं। इसके अलावा रात को सही से नींद न लेना मेटाबॉलिक रेट को स्लो कर सकता है। रात का खाना स्किप करने से कुछ समय भले ही आपको लगे कि वजन कम हो गया है, लेकिन इससे आपका वजन तेजी से बढ़ भी सकता है और आप गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।

पोषक की कमी Skip Dinner Side Effects

रोजाना रात को डिनर स्किप करने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। कई बार लोगों को लगता है कि वो दिनभर हेल्दी खाना खा रहे हैं, जो शरीर के पोषण लेवल को नियंत्रित रख सकता है। ये धारणा बिल्कुल गलत है, रात के मील से शरीर को लगभग 20 से 30 प्रतिशत पोषण मिलता है, जो दिन में खाए हुए खाने से कवर नहीं हो सकता है। रात का खाना स्किप करने से शरीर का शुगर लेवल डाउन हो सकता है। शुगर लेवल डाउन होने की वजह से इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ता है, जिसकी वजह से सर्दी, जुकाम, बुखार और मौसमी बीमारियां आपको घेर सकती हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

वेट लॉस की बजाय हो सकता है मसल्स लॉस Skip Dinner Side Effects

अगर आप नियमित रूप से खाना स्किप करते हैं तो इससे आपकी मांसपेशियों में कमजोरी आने लगती है। दरअसल जब आप खाना नहीं खाते हैं तो शरीर एनर्जी के लिए मसल्स टिश्यूज का इस्तेमाल करती है, जिसकी वजह से आप वेट लॉस की बजाय मसल्स लॉस का शिकार हो सकते हैं। इसके अलावा लगातार खाना स्किप करने से आपके शरीर में ब्लड शुगर लेवल भी कम ज्यादा होने का डर बना रहता है।

वेट लॉस के लिए क्या करना है सही Skip Dinner Side Effects

वजन कम करने के लिए सिर्फ डाइटिंग या फिर सिर्फ वर्कआउट से आपको सही रिजल्ट नहीं मिलता है, बल्कि इन दोनों चीजों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन वेट लॉस में हेल्प करता है, इसलिए किसी एक्सपर्ट से इस बारे में प्रॉपर जानकारी लेनी चाहिए और इसी के बाद डाइट शुरू करनी चाहिए।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button