लाइफस्टाइल

Relationship tips: क्या रिलेशनशिप में कड़वाहट आने का कारण पार्टनर से उम्मीद करना है ?

एक रिलेशनशिप में सबसे ज्यादा जरुरी क्या होता है?


किसी भी रिश्ते की शुरुआत प्यार से होती है। रिश्ते में प्यार होना एक  नार्मल बात है। लेकिन किसी भी रिलेशनशिप में प्यार के साथ- साथ भरोसा और इज्जत होना बहुत जरुरी है। रिलेशनशिप में आप अपने पार्टनर से हद से ज्यादा प्यार करते है, उसे हमेशा खुश रखने की कोशिश करते है। लेकिन क्या आपको पता है प्यार करना जितना आसान है उतना ही मुश्किल अपने रिश्ते को बनाये रखना है?

कई बार हमारी भावनाओं, व्यवहार और सपनों के कारण रिश्ते में खटास आ जाती है। किसी भी रिलेशनशिप में परेशानी तब आने लगती है जब हम अपने पार्टनर से उम्मीद करने लगते है। रिलेशनशिप में आपकी अपने पार्टनर से जितनी उम्मीद बढ़ेगी परेशानी भी उतनी ही बढ़ेगी। इसलिए हमें कभी भी अपने पार्टनर से इस बात की उम्मीद नहीं करनी चाहिए कि जैसे हम उसके साथ व्यवहार कर है, वो भी हमारे साथ वैसा ही व्यवहार करें। माना कि एक रिश्ते में उम्मीदों का होना आम बात है। लेकिन ज्यादा उम्मीद करना भी रिश्तों में कड़वाहट पैदा करने लगती है।

समझदारी के साथ अपने पार्टनर की बात समझना

कई बार आपके पार्टनर का प्यार करने का तरीका अलग हो सकता है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं की वो आपको प्यार नहीं करता या सिर्फ आप ही उससे प्यार करते है। ऐसे में आपको अपने पार्टनर को समझने और अपने व्यवहार में बदलाव करने की जरूरत होती है। अगर आप दोनों अपनी समझदारी से अपने रिलेशन को आगे बढ़ाएंगे तो उसमे बे वजह की उम्मीद नहीं रहेगी।

और पढ़ें: क्यों जरूरी है बच्चों को सेक्स एजुकेशन देना, ऐसे करें अपने टीनएज बच्चे को सेक्स एजुकेशन से अवेयर

आप दोनों को रिश्ते से क्या चाहिए

फालतू की बातें करने या पार्टनर से बहुत ज्यादा उम्मीद रखने से रिस्ते में कड़वाहट पैदा होने लगती है। इससे अच्छा है बेकार के चीजों में उलझकर रिश्ते को खराब होने से बचाया जाये और एक दूसरे को समझने की कोशिश की जाये। ये आप दोनों के लिए बेहतर होगा की वो समझे की उन दोनों को इस रिश्ते से क्या चाहिए।

उम्मीदों को थोड़ा कम करे

सभी लोगों को अपनी उम्मीदों को हमेशा हकीकत से बैलेंस कर के रखना चाहिए। किसी भी व्यक्ति को अपनी जिंदगी में खुशियां लाने के लिए अपनी उम्मीदों को थोड़ा कम करना चाहिए। साथ ही किसी से भी कुछ भी उम्मीद करने से पहले उसको समझना चाहिए कि क्या वो आपके उम्मीद के लायक है। साथ ही आपको उसकी परिस्थिति को भी समझना चाहिए। इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button