पर्यटन

Lakshadweep Tour Packages: आप भी कर रहे हैं लक्षद्वीप घूमने की प्लानिंग? जानिए जहाज टिकट से लेकर होटल के किराए तक का खर्च, खूबसूरती के कायल हो जाएंगे आप

Lakshadweep Tour Packages: लक्षद्वीप में अगत्ती, कदमत, मिनिकॉय द्वीप, कल्पेनी द्वीप और कावारत्ती द्वीप टूरिस्ट को बेहद पसंद आते हैं। आप यहां जाकर समुद्र की ताजी हवा और प्रकृति की खूबसूरती को करीब से महसूस कर सकते हैं।

Lakshadweep Tour Packages: लक्षद्वीप जाना है तो परमिट जरूरी, जानें यहां के पर्यटन स्थल और जाने के लिए बेस्ट मौसम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए साल पर लक्षद्वीप गए थे, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से लक्षद्वीप चर्चित पर्यटन स्थल बन गया है। भारतीय ही नहीं विदेशी पर्यटक भी लक्षद्वीप घूमने में रूचि दिखा रहे हैं। कई भारतीय सेलेब्स ने भी लक्षद्वीप जाने के लिए फैंस को प्रोत्साहित किया और खुद भी लक्षद्वीप घूमने की योजना बना रहे हैं। खूबसूरती के लिहाज से लक्षद्वीप मालदीव को टक्कर दे रहा है। यहां के सुंदर समुद्री तट पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं तो वहीं वाॅटर स्पोर्ट्स और अन्य रोमांचक एक्टिविटी का भी लुत्फ उठा सकते हैं। Lakshadweep Tour Packages हालांकि आम व्यक्ति जो पीएम मोदी की तस्वीर देखकर लक्षद्वीप की सुंदरता को करीब से देखना चाहता है, वह जरूर जानना चाहेगा कि लक्षद्वीप कैसे जाएं, यहां कितने दिन की छुट्टी मनाई जा सकती है और लक्षद्वीप में ठहरने का खर्च कितना आएगा। आइए जानते हैं लक्षद्वीप यात्रा से जुड़ी जरूरी जानकारियां।

लक्षद्वीप का तापमान 20 डिग्री सेल्यियस और 30 डिग्री सेल्सियस रहता है। अक्टूबर से मई के बीच यात्रा की जा सकती है। ग्रमियों में यहां मौसम सुहाना रहता है। अगर आप प्लेन से लक्षद्वीप जाना चाहते हैं को कोच्चि के अगत्ती हवाईअड्डे के लिए टिकट बुक करना पड़ेगा। अगत्ती द्वीप पहुंचने के बाद यहां से नाव या हेलीकॉप्टर से अन्य दीपों पर पहुंच सकते हैं। लक्षद्वीप के लिए एयरलाइन कंपनियां डायरेक्ट फ्लाइट प्रोवाइट करती हैं। Lakshadweep Tour Packages दिल्ली से लक्षद्वीप के फ्लाइट टिकट का किराया एक तरफ का करीब 12 हजार है। मुंबई छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अगत्ती एयरपोर्ट का किराया 9 हजार से 11 हजार के बीच है।

एक महीने पहले बुक करें टिकट Lakshadweep Tour Packages

लक्षद्वीप जाने के लिए फ्लाइट टिकट एक महीने पहले बुक कर लें। यह आपको काफी सस्ता पड़ेगा। वहीं, टिकट बुक करते समय क्रिकेड कार्ड से भुगतान करने पर डिस्काउंट भी मिल सकता है। लक्षद्वीप टूर पैकेज में ट्रैवल को छोड़कर बजट प्रति व्यक्ति 20 से 30 हजार हो सकता है। Easemytrip पर लक्षद्वीप के लिए पैकेज टूर उपलब्ध है। 2 नाइट के पैकेज की कीमत 22,999 रुपये है। इसमें होटल, घूमना, लोकल ट्रांसपोर्ट और खाने का खर्च शामिल है। फ्लाइट का चार्ज शामिल नहीं है। 4 रातों के लिए पैकेज का खर्च 47,199 रुपये है।

Read More:- Trekking In Monsoon: अपनी यात्रा को यादगार बनाना चाहते हैं तो मॉनसून में ट्रेकिंग के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, जन्नत जैसा दिखेगा नजारा

लक्षद्वीप की जहाज से यात्रा Lakshadweep Tour Packages

कोच्चि से लक्षद्वीप तक एमवी करावती, अरेबियन सी, लक्षद्वीप सी, लगून कोरल्स, अमिंद्रिवी और एमवी मिनिकॉय जहाज चलते हैं। यह 14-18 घंटे में लक्षद्वीप पहुंचा देते हैं। इसके अलावा आप लक्षद्वीप फेयरी से भी जा सकते हैं। बेंगलुरु से एर्नाकुलम तक बस से पहुंच सकते हैं। यहां से आप टैक्सी लेकर विलिंगटन आईलैंड जाएं और फिर फेयरी से लक्षद्वीप की राजधानी करावत्ती का सफर कर सकते हैं।

गर्मियों में सुहावना रहता है मौसम Lakshadweep Tour Packages

वैसे तो सालभर किसी भी सीजन में आप लक्षद्वीप घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं लेकिन लक्षद्वीप टूर के लिए सर्दी का मौसम (अक्टूबर से मार्च) सबसे अच्छा माना जाता है। वहीं, गर्मियों में भी यहां मौसम सुहावना रहता है जिसकी वजह से आप लक्षद्वीप में घूमने लायक सभी जगहों पर आसानी सी जा सकते हैं। लक्षद्वीप जाकर आप शांत और स्वच्छ समुद्र तट पर मॉर्निंग या इवनिंग वॉक को इन्जॉय कर सकते हैं। यहां आप सन बाथ का मजा लें सकते हैं।

Read More:- Famous Temples in Mathura Vrindavan: दर्शन करने जा रहे हैं मथुरा वृंदावन तो इन मंदिरों में जाना बिल्कुल न भूलें, साक्षात बसते हैं श्री कृष्ण, खुद बरसाते हैं कृपा

एडवेंचर एक्टिविटिज के लिए बेस्ट है लक्षद्वीप Lakshadweep Tour Packages

यहां के खूबसूरत नजारे आपके टूर को यादगार बना देंगे। इसके साथ ही लक्षद्वीप कई एडवेंचर एक्टिविटिज के लिए भी जाना जाता है। यहां आप स्नॉर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग, सहित कई तरह के एडवेंचर्स का मजा उठा सकते हैं। इसके अलावा आपके लिए लक्षद्वीप में अगत्ती, कदमत, मिनिकॉय द्वीप, थिन्नाकारा, कल्पेनी द्वीप और कावारत्ती द्वीप घूमने लायक जगह है। लक्षद्वीप के द्वीपों में अगत्ती, कदमत, मिनिकॉय द्वीप, कल्पेनी द्वीप और कावारत्ती द्वीप टूरिस्ट को बेहद पसंद आते हैं।

जाने से पहले Permission लेने की जरूरत Lakshadweep Tour Packages

आप यहां जाकर समुद्र की ताजी हवा और प्रकृति की खूबसूरती को करीब से महसूस कर सकते हैं। अगर आपको अच्छे से लक्षद्वीप घूमना है तो कम से कम 4 या 5 दिन के टूर का प्लान बनाना चाहिए। बजट फ्रेंडली लक्षद्वीप टूर पैकेज के लिए आप ट्रैवल एजेंट की भी मदद ले सकते हैं। आप बिना permit के लक्षद्वीप की यात्रा में नहीं जा सकते है। चाहें आप Indian हो या Foreigner, दोनों को ही लक्षद्वीप जाने के लिए परमिट की Arrangement करनी होगी। केवल सरकारी अधिकारी, सैनिक और उनके परिवार के सदस्यों को परमिट की आवश्यकता नहीं होती है।

36 द्वीपों का समूह है लक्षद्वीप Lakshadweep Tour Packages

लक्षद्वीप से मालदीव 700 किमी दूर है। कोच्चि से लक्षद्वीप की दूरी 440 किमी है। लक्षद्वीप 36 द्वीपों का समूह है। 2011 की जनगणना के अनुसार, यहां की 96 फीसदी आबादी मुस्लिम है। यहां की आबादी लगभग 64 हजार है। लक्षद्वीप का क्षेत्रफल 32 वर्ग किमी है। यहां लोगों की कमाई का मुख्य जरिया मछली पकड़ना और नारियल की खेती करना है। पर्यटन उद्योग में भी लक्षद्वीप तेजी से आगे बढ़ रहा है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

मालदीव भी है खास Lakshadweep Tour Packages

मालदीव दक्षिण एशिया का छोटा देश है। इसका क्षेत्रफल 298 वर्ग किमी है। यह दिल्ली से 5 गुना कम है। मालदीव 1200 द्वीपों पर बसा है। पांच लाख आबादी में करीब 40 फीसदी लोग माले में रहते हैं। यह मुस्लिम बहुल देश है। मालदीव की आधिकारिक भाषा धिवेही है। मालदीव की इकोनॉमी टूरिज्म पर निर्भर है। यहां 14 से 20 फीसदी आय भारत से होती है। कोरोना महामारी के समय 63 हजार भारतीय यहां घूमने गए थे। मालदीव में हर वर्ष 20 लाख लोग घूमने आते हैं।

लक्षद्वीप (Lakshadweep) जाने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स Lakshadweep Tour Packages

  • वैध पासपोर्ट
  • भारतीय नागरिकों के लिए, आधार कार्ड या पैन कार्ड
  • विदेशी नागरिकों के लिए, वैध वीजा
  • पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (भारतीय नागरिकों के लिए)
  • तीन पासपोर्ट साइज फोटो

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button