पर्यटन

Foreign Trips: कम बजट में करना चाहते हैं विदेश की सैर, ये जगह आपके लिए बेस्ट, सस्ते में ले सकेंगे घूमने का मजा

Foreign Trips: भारत के आसपास के देश कम सुंदर नहीं हैं। हमारे पड़ोसी देशों के पर्यटन स्थल भी आपको अचंभित कर सकते हैं। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इन देशों में घूमने के लिए आपको पॉकेट भी ज्यादा ढीली करने की जरूरत नहीं पड़ सकती है।

Foreign Trips: विदेशा जाने में हो रही बजट प्रॉब्लम, ये हैं बजट फ्रेंडली फॉरेन ट्रिप्स

भारत में पर्यटन स्थलों की कोई कमी नहीं है। विभिन्न धर्मों के धार्मिक स्थल, हिल स्टेशन, समुद्री बीच, नेशनल पार्क, विरासत स्थल और ढेरों नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट को देखकर करोड़ों विदेशी पर्यटक भारत खिंचे चले आते हैं। भारत के पर्यटक जब अपने देश का भ्रमण कर लेते हैं तब उन्हें भी लगता है कि विदेश टूर का लुत्फ उठाया जाए! विदेश टूर में होने वाले खर्च को सोचकर मन पर काबू किया जाता है और अनेकों भारतीय विदेश टूर पर जाने से पहले ही पूर्ण विराम लगा देते हैं।

भारत के आसपास के देश कम सुंदर नहीं हैं, हमारे पड़ोसी देशों के पर्यटन स्थल भी आपको अचंभित कर सकते हैं। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इन देशों में घूमने के लिए आपको पॉकेट भी ज्यादा ढीली करने की जरूरत नहीं पड़ सकती है। तो चलिए जानते हैं उन बजट फ्रेंडली फॉरेन ट्रिप्स के बारे में-

नेपाल

यह विदेश यात्रा आपके लिए खास हो सकती है क्योंकि यहां वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है। लेकिन पासपोर्ट होना जरूरी है। बर्फ की चादर, खूबसूरत मंदिर, एवरेस्ट की चोटी, हिल स्टेशन, बर्दिया नेशनल पार्क, पाटन बोघनाथ स्तूप, गार्डन ऑफ ड्रीम्स और विश्व प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर को देखने के लिए अनेकों देश के यात्री यहां आते हैं। आप भी कम खर्च पर यहां के विदेशी पर्यटक बन सकते हैं। वैसे आप चाहें तो नेपाल जाने के लिए फ्लाइट की जगह बाय रोड ट्रेवल कर नेपाल पहुंच सकते हैं।

भूटान

अगर आप एडवेंचर और नेचर लवर हैं तो आप पूर्वी हिमायन एरिया में मौजूद छोटे से देश भूटान की यात्रा का प्‍लान बनाएं। प्रकृति के गोद में बसा यह पड़ोसी देश अपने शुद्ध पर्यावरण और खुशहाल लोगों के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। आप यहां काफी किफायती दाम में रहने, खाने, यात्रा का खर्च निकाल सकते हैं। यहां जाएं तो करन कीचु लखांग, पारो, टाइगर नेस्ट और बौद्ध मठ का दीदार जरूर करें। यहां अक्‍टूबर से दिसंबर के महीने में यात्रा बेस्‍ट माना जाता है।

श्रीलंका

दक्षिण एशिया का ये देश अपनी रिच संस्कृति, समुद्री बीच और समुद्री भोजन के लिए विख्यात है। यह देश भी हमारे लिए बजट फ्रेंडली है। यहां आप वॉटर स्‍पोर्ट्स का आनंद उठा सकते हैं। यहां जाने का बेस्‍ट टाइम दिसंबर से मार्च तक है। यहां आप रोज 1000 रुपये खर्च कर रह सकते हैं। यहां आप कोलंबो, कैन्‍डी, यापुहवा रॉक किला, जाफना किला, श्री महाबोधि स्थल, सिगिरिया रॉक किला आदि घूम सकते हैं।

Read More:- Camping Tips: दोस्तों के साथ यहां के लिए बनाएं कैंपिंग प्लान, जिंदगी भर के लिए यादगार रहेगी ट्रिप

मालदीव

बीचों से समृद्ध इस देश के बारें में आपने बहुत बार सुना होगा की हीरो-हिरोइन सैर के लिए जा रहे हैं। ऐसे में आपका मन भी करता होगा कि क्यों न हम भी मालदीव जाएं लेकिन आपको लगता होगा कि ये जगह तो बहुत महंगी है और आपके बजट के बाहर है। तो हम आपको बता दें कि मालदीव के सुंदर बीच का मजा आप भी उठा सकते हैं। अगर आप अप्रैल के महीने में जाते हैं तो आपको एक व्यक्ति की फ्लाइट की टिकट महज 12000 रुपये में पड़ेगी। इसके साथ ही यहां पर एक रात किसी गेस्ट हाउस या होटल में ठहरने का किराया 4000 रुपये पड़ेगा और यहां पर घूमने का किराया कुल मिलाकर 15 से 20 हजार के बीच पड़ेगा जिसमें आपके बीच के आसपास की गतिविधियां शामिल हो जाएंगी।

थाईलैंड

यदि शांत वातावरण, समुद्री बीच और ऐतिहासिक स्थल आपको पसंद हैं तो इस देश की यात्रा आपको नाखुश नहीं करेगी। दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर यानी अंकोरवाट का मंदिर यहीं है। इसे देखने के लिए हिंदू श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है। यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है।

जापान

इस खूबसूरत देश में कोई महज पचास हजार में घूमने की बात कहे तो हर कोई हैरत में पड़ जाएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर अगस्त या सितम्बर के महीने में यहां की सैर की जाए तो दिल्ली या कोच्चि से फ्लाइट का किराया पड़ेगा 25000 रुपये। इस देश में घूमना महंगा नहीं है, आप जापान के टोक्यो, ओसाका, क्योटो जैसे शहर को देखने के लिए दिनभर का पास ले सकते हैं जो केवल 400 से 700 रुपये का पड़ेगा। इसके साथ ही खाने के लिए भी आपको बहुत ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ेगा। पांच सौ में आप जापानी खाने का लुत्फ उठा सकते हैं।

सिंगापुर

आधुनिक लाइफ स्टाइल, ऊंची-ऊंची गगनचुंबी इमारत और चकाचौंध नजारे सिंगापुर की पहचान है। मॉडर्न शॉपिंग मॉल में शॉपिंग करने की ख्वाहिश रखने वाले यात्री यहां की यात्रा कर सकते हैं।

ओमान

अगर आप पर्शियन गल्‍फ की यात्रा करना चाहते हैं तो आप अपने बजट में ओमान की यात्रा कर सकते हैं। यह युनाइटेड अरब इमरात, यमन और सउदी अरेबिया के बीच स्थित है। यहां आप सन सेट, खूबसूरत बीच, वाइल्‍ड लाइफ, इतिहास को एक्‍सप्‍लोर कर सकते हैं। यहां रोजाना रहने का खर्च 2000 रुपये से शुरू होता है। यहां आप अक्‍टूबर से अप्रैल के बीच जरूर यात्रा करें।

मलेशिया

विदेश घूमने की है चाह, तो मलेशिया है बेस्ट ऑप्शन। जहां आप बजट में घुमक्कड़ी के मजे ले सकते हैं। इसका पेनांग शहर घूमने के लिए शानदार जगह है। अगर आपको शांति पसंद है, तो मलेशिया के लैंगकॉवी भी जा सकते हैं। यहां पर्यटकों की कोई भीड़ नहीं मिलेगी। न सड़कों पर गाड़ियों का शोर मिलता है और न ही बाजारों में बहुत ज्यादा हलचल। मलेशिया आकर आप एक साथ कई चीज़ें एंजॉय कर सकते हैं। यहां के स्थानीय लोगों का व्यवहार भी काफी दोस्ताना है जिस वजह से शहर को एक्सप्लोर करना और आसान हो जाता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

फिलीपींस

पूरी दुनिया में प्रकृति के इतने सुंदर नजारें हैं कि शायद हमारा एक जीवन भी कम पड़ जाए। इन्हीं सुंदर नजारों से भरा हुआ है फिलीपींस। इस आकर्षक देश में हरे भरे पहाड़ और समुद्र का नजारा देखने को मिले तो कौन नहीं जाना चाहेगा। ऐसे ही एक जगह फिलीपींस की विजायस। इस खूबसूरत जगह की सैर के लिए अगर आप जाना चाहते हैं तो जुलाई या अगस्त का महीना सही होगा। यहां जाने का हवाई किराया चेन्नई या कोच्चि एअरपोर्ट से 20000 रुपये पड़ेगा। ये देश घूमने के लिहाज से महंगा नहीं है तो यहां पर आपको अपने बजट की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। यहां पर खाना, रहना सब बहुत कम पैसों में हो जाएगा। और हां यहां पर आप वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी का भी मजा उठा सकते हैं वो भी महज दस हजार रुपये में।

वियतनाम और कंबोडिया

वियतनाम का नाम भी विदेश घूमने वालों की लिस्ट में जरूर शामिल होता है। यह बहुत ही खूबसूरत और शांत देश है और सबसे बड़ी बात यह दुनिया के सबसे सस्ते देशों में से एक है। यहां भारतीय करेंसी की वैल्यू काफी ज्यादा है। यह देश अपने खूबसूरत बौद्ध मंदिर, वॉर म्यूजियम्स और स्वादिष्ट खाने के लिए मशहूर है। वियतनाम अपनी अनोखी फ्रेंच वस्तु कला के लिए भी जाना जाता है। तीन से चार रातों के लिए वियतनाम में आपको लगभग 25 हजार खर्च करने होंगे। इसके अलावा आप कम खर्च में कंबोडिया भी घूम कर आ सकते हैं। अपनी प्राकृतिक सुंदरता, मंदिरों और स्वादिष्ट खाने के लिए जाने जाना वाला ये देश पर्यटकों के लिए बजटफ्रेंडली भी है।

इंडोनेशिया

कम बजट में इंटरनेशनल ट्रिप का प्लान कर रहे हैं, तो बाली को अपनी इस लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। समुद्र तट के किनारे पर बसे हुए बाली में कई पुराने मंदिर और ट्रेडिशनल संगीत के साथ किए जाने वाला डांस दुनिया भर के लोगों को आकर्षित करने के लिए काफी है। बाली में हर साल बड़ी संख्या में दुनियाभर के टूरिस्ट पहुंचते हैं। बाली में नाइटलाइफ का लुत्फ उठाने के साथ-साथ आप उलुवातु, उबुद, कुटा को एक्सप्लोर करना मिस न करें। इसके अलावा बाली अपने लाजवाब जायकों के लिए भी बेहद मशहूर है।

पोलैंड

पोलैंड को अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है। इतिहास, आतिथ्य और सामर्थ्य की पेशकश करने वाला एक छिपा हुआ रत्न है। क्राको और वारसॉ जैसे शहर अन्य यूरोपीय गंतव्यों में पाए जाने वाले अत्यधिक मूल्य टैग के बिना समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और वास्तुशिल्प चमत्कारों का दावा करते हैं। बजट-अनुकूल आवास, स्वादिष्ट स्थानीय व्यंजन और मुफ्त आकर्षणों की एक श्रृंखला पोलैंड को उन यात्रियों के लिए एक आदर्श विकल्प बनाती है जो अपनी जेब खर्च किए बिना प्रामाणिक यूरोपीय अनुभव चाहते हैं।

बांग्लादेश

विदेशों में बजट टूरिस्ट डेस्टीनेशन की लिस्ट में आप बांग्लादेश को मिस नहीं कर सकते। यह पैनोरमा, घने जंगलों और रोलिंग चाय बागानों से भरा देश है। एक बार जब आप इस देश की यात्रा करेंगे, तो आप पाएंगे कि यहां नौका विहार जीवन का एक तरीका है। यहां के लोकल मार्केट में शॉपिंग करना और स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेना एक टूरिस्ट के लिए अच्छा अनुभव हो सकता है।

आस्ट्रेलिया

आस्ट्रेलिया देश महंगा है लेकिन अगर कहीं भी प्लानिंग के साथ घूमने जाएं तो फिर आप अपने बजट के हिसाब से घूम सकते हैं।सिडनी जाने के लिए अगर आप दिल्ली या कोलकाता से सफर करते हैं तो आपका हवाई किराया महज 21000-25000 तक पड़ेगा। होटल में रुकने का इरादा है तो दो हजार रुपये एक रात का किराया आपको पड़ेगा। इसके साथ ही यहां पर घूमने के लिए अगर आप ओपल पास लेते हैं तो यह भी आपको लगभग 200 रुपये के आसपास ही पड़ेगा। इस पास के साथ आप दिन भर में कहीं भर भी घूम सकते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button