पर्यटन

भारत के 5 ऐसे रेलवे ट्रैक जिनकी खूबसूरती आपका दिल जीत लेगी : Best Train Routes in India

Best Train Routes in India: भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े रेलवे नेटवर्क में से एक है, जो पूरे देश को जोड़ता है। इन रेलमार्गों का खूबसूरत नजारा भी किसी से कम नहीं है।

कोंकण से डेजर्ट क्वीन तक, प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर हैं ये 5 रेलवे ट्रैक : Best Train Routes in India

Best Train Routes in India:  भारत अपनी विविधता और संस्कृति के साथ-साथ अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी जाना जाता है। चारों ओर की प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत में ऐसे कई शहर और राज्य हैं जो अपनी खूबसूरती से लोगों का मन मोह लेते हैं। इसी कारण हर साल लोग यहां आकर घूमने आते हैं। यहां पहुंचने के लिए कई साधन हैं जिनमें से एक है रेल जो देशभर में सबसे पसंदीदा साधन है।

भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े रेलवे नेटवर्क में से एक है, जो पूरे देश को जोड़ता है। इन रेलमार्गों का खूबसूरत नजारा भी किसी से कम नहीं है। यहां कई रेलवे ट्रैक हैं जो बेहद खूबसूरत जगहों से होकर गुजरते हैं। इस लेख में हम ऐसे ही कुछ खूबसूरत रेलवे मार्गों के बारे में जानेंगे।

कोंकण रेलवे (मुंबई-गोवा)

कोंकण रेलवे मार्ग पर आप प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव कर सकते हैं। मुंबई से गोवा तक इस रूट पर आपको पर्वतीय दृश्य, मोड़, नदी पुल, झीलें और झरने देखने को मिलेंगे।

पहाड़ और समंदर के बीच से गुजरती है कोंकण रेलवे, ये था 'मेट्रोमैन' का पहला  करिश्मा... – News18 हिंदी

दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (न्यू जलपाईगुड़ी-दार्जिलिंग)

यह नैरो गेज रेलवे ट्रैक यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स में शामिल है। इस सवारी में माउंट कंचनजंगा का दृश्य मिलता है।

दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे पटरी पर लौट आया है | टाइम्स ऑफ इंडिया यात्रा

Read more:- Best Paragliding In India : अगर आपको भी करना है भारत में पैराग्लाइडिंग, तो ये जगह हैं आपके लिए बेस्ट

हिमालयन क्वीन (कालका-शिमला)

कालका से शिमला तक यह रूट आपको बहुत सुंदर दृश्यों से गुजरता है। यह यात्रा लगभग पांच घंटे तक चलती है और आपको 20 रेलवे स्टेशनों, 800 पुलों, 103 सुरंगों और 900 मोड़ों से होकर गुजरती है।

किसान आंदोलन ने रोकी हिमालयन क्वीन की राह - Himalayan Queen Train On Kalkal  Shimla Heritage Track Updates - Amar Ujala Hindi News Live

We’re now on WhatsApp. Click to join.

कांगड़ा वैली रेलवे (पठानकोट-जोगिंदरनगर)

यह रेलमार्ग धौलाधार पर्वत श्रृंखला के दृश्यों को आपके सामने लाता है। इस रूट पर यात्रा करने का अलग ही अनुभव होता है।

कांगड़ा वैली रेलवे - आउटलुक ट्रैवलर

Read more:- ये हैं तेलंगाना के सर्वश्रेष्ठ 7 मंदिर जिनमें झलकता है भारतीय इतिहास: Telangana Temples

डेजर्ट क्वीन (जैसलमेर-जोधपुर)

जैसलमेर से जोधपुर का रेलमार्ग बंजर रेगिस्तान, रेत के टीले, रेगिस्तानी जीवन और जनजातियों के साथ गुजरता है। यह रेल मार्ग राजस्थान के थार रेगिस्तान को दर्शाता है।जैसलमेर से जोधपुर के बीच चलने वाली ये ट्रेन किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं है  | Jaisalmer to Jodhpur Desert Qween Express |

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button