विदेश

रियो ओलिंपिक: दीपा पदक से चूकी, चौथा स्थान किया हासिल!

भारतीय जिमनास्ट दीपा कर्माकर रविवार को हुए रियो जिमनास्ट के फाइनल स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहीं। वह महज कुछ अंकों के साथ कांस्य पदक से चूक गईं।

दीपा ने पहले सेट में 8.666 और दूसरे सेट में 8.266 अंक हासिल किए। दीपा ने पहले प्रयास में 6 डिफिकल्टी और दूसरे प्रयास में सात डिफिकल्टी चुना था।

gjcghjgjkghk

दीपा कर्माकर

इस तरह उन्होंने पहले प्रयास में 14.866 और दूसरे प्रयास के लिए 15.266 अंक पाए, जिसका औसत 15.066 बना। दीपा ने अपने दोनों ही प्रयासों में बेहतर प्रदर्शन किया।

एक समय पर दीपा दूसरे स्थान पर चल रही थीं, लेकिन रूस की मारिया पेसेका और अमेरिका की सिमोन बाइल्स ने उनसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए उन्हें चौथे स्थान पर पहुंचा दिया।

बाइल्स ने 15.966 अंकों के साथ स्वर्ण जीता। वही,पेसेका ने 15.253 अंकों के साथ रजत पदक हासिल किया जबकि स्विटजरलैंड की गुलिया एस. 15.216 अंकों के साथ कांस्य जीतने में सफल रहीं।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button