विदेश

6.7 तीव्रता के भूकंप के झटकों से हिला उत्तरी जापान

जापान के उत्तरी हिस्से में गुरुवार की सुबह भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया। लेकिन अभी तक सुनामी के खतरे की कोई भी सूचना नहीं दी गयी है।

जापान की एक मौसम एजेंसी के अनुसार, भूकंप आज जापान के समयानुसार दोपहर 12:30 PM पर होक्कइदो के दक्षिणी किनारे पर उराकावा शहर के पास आया था। जिसकी प्रारंभिक तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.7 नापी गयी थी। जिसका केंद्र भूकंप समुद्री तल के नीचे 50 किलोमीटर की गहराई पर था।

north japan

अभी तक इस से किसी नुकसान और किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। होक्कइदो की राजधानी सप्पोरो की एक महिला निवासी हारू मत्सुताकेया ने बताया कि, यह काफी भयंकर था और यह लगभग 40 सेकंड तक रहा।  होक्काइदो में सुरक्षा जांच के लिए कुछ स्थानीय ट्रेनों को निलंबित कर दिया गया। बहरहाल किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at

info@oneworldnews.com


Back to top button