विदेश

Morocco Earthquake: मोरक्को में भूकंप से हजारों की मौत,आकड़े 2800 पार!

मोरक्को में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़ी, मरने वालों की संख्या करीब 3000 पहुँची। करीब 2600 लोग हुए घायल।

Morocco Earthquake: मोरक्को में आए भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,862 हो गई है, जबकि 2,562 लोग घायल हैं।


अफ्रीकी देश मोरक्को में भूकंप आने से मुसीबत का पहाड़ टूट चुका है। 8 सितंबर के भूकंप के बाद अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,862 हो गई है, जबकि 2,562 लोग घायल हैं। भूकंप का केंद्र एटलस पहाड़ों के अंदर था। ये पहाड़ यूरेशियन प्लेट द्वारा नुबियन प्लेट को धकेलने से बने हैं। एटलस पहाड़ मोरक्को, अल्जीरिया और ट्यूनीशिया तक फैले हैं।इन्हीं पहाड़ों के नीचे भूकंप का केंद्र था। पिछले  करीब एक हजार साल में मोरक्को लगातार भूकंप झेल कर रहा है। लेकिन दो इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं,अजोरेस-जिब्राल्टर फॉल्ट के ऊपर का इलाका और अलबोरन सागर। दूसरा है रिफ पहाड़ों के पास उत्तरी मोरक्को, टेल एटलस माउंटेन रेंज और उत्तर-पश्चिम अल्जीरिया। 

Read more: Morocco Earthquake: मोरक्को में भूकंप ने मचाई तबाही, पीएम बोले भारत हर संभव मदद करने को तैयार

आपको बता दे यह भूकंप शुक्रवार को आया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी 20 के सत्र में मोरक्को के प्रति संवेदना भी व्यक्त की थी और हर संभव मदद की बात को भी दोहराया था। 

आप को बता दें, राहत और बचाव अभियान जारी है। स्पेन, कतर, ब्रिटेन, इजरायल और यूएई के दल दूर दराज इलाकों में जाकर लोगों का बचाव कर रही हैं। राहत दल सुविधाओं से जुड़ी कई तरह की सामग्री लेकर पीड़ितों के बीच पहुंच रहे हैं, लेकिन पीड़ितों की बड़ी संख्या की वजह से राहत सामग्री पर्याप्त नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पीड़ितों के बीच खाना, पानी, टेंट और कंबल की भारी कमी है।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की माने तो एटलस पर्वत की घाटियों के गांव में भूकंप से सबसे ज्यादा नुकसान होने के आसार है। यहां पहाड़ का मलबा नीचे आने से कई गांव तबाह हो गए हैं। इन गावों में अभी भी बड़ी संख्या में लोग फंसे हो सकते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Shriya Gupta

Journalist, Talks about Politics, Culture and International Affairs. Love to see things through the lenses. Short Films and Documentries make me More excited.
Back to top button