विदेश

Taiwan : ताइवान में तूफान हाइकु के कारण दहशत में लोग, कई उड़ानें की गई रद्द

ताइवान में पिछले दिनों हाइकु तूफान ने दस्तक दी थी। जिसके बाद अलर्ट जारी किया गया था। अब ताइवान के कुछ हिस्सों में फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं।

Taiwan : ताइवान में तूफान कोइनु की आशंका से स्कूल और दफ्तर बंद, हाई अलर्ट किया गया जारी


ताइवान में पिछले दिनों हाइकु तूफान ने दस्तक दी थी। जिसके बाद अलर्ट जारी किया गया था। अब ताइवान के कुछ हिस्सों में फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं।

टाइफून कोइनु तूफान की आशंका –

टाइफून कोइनु तूफान बुधवार की सुबह 155 किलोमीटर प्रति घंटे 96 मील प्रति घंटे की अधिकतम निरंतर हवाओं और 191 किलोमीटर प्रति घंटे 119 मील प्रति घंटे की रफ्तार के साथ पश्चिम की ओर ताइवान की ओर बढ़ रहा था। ये जानकारी ताइवान के मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है। इस बुधवार से ही उत्तरी और पूर्वी ताइवान में बारिश हो रही है। इसके बाद पूर्वी तट और दक्षिण में भी भारी बारिश होने की उम्मीद की जा रही है।

Read more: Iraq Fire: शादी समारोह के दौरान भीषण हादसा, 113 लोगों की मौत की हुई पुष्टि

सुदूर पेंगु, ऑर्किड और ग्रीन द्वीपों ने तूफान –

ताइवान के सुदूर पेंगु, ऑर्किड और ग्रीन द्वीपों ने तूफान के कारण मौसम बहुत ही खराब बताया जा रहा है। इसी खराब मौसम के कारण स्कूल और कार्यालय बंद करने की घोषणा की गई है। चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को टाइफून कोइनू के लिए येलो अलर्ट जारी कर रखा है। चीनी पूर्वानुमान कर्ताओं ने झेजियांग और फुजियान प्रांतों के तटीय क्षेत्रों में भी तेज हवाएं चलने की आशंका बताई जा रही है, इसलिए वहाँ पर भी नौका सेवाएं बंद कर दी गई हैं और मछली पकड़ने वाली नौकाओं को बंदरगाह पर वापस बुलाया गया है। 96 नौका यात्राएं रद्द कर दी गई हैं। बुधवार को द्वीप भर के हवाई अड्डों पर कम से कम 93 उड़ानें रद्द कर दी गईं।

 

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

 

Back to top button