वीमेन टॉक

19 साल की उम्र में दुनिया का चक्कर लगाने वाली जारा रदरफोर्ड, जो अब बनाएंगी विश्व रिकॉर्ड

जाने कौन है जारा रदरफोर्ड


ये कहावत तो आप भी बचपन से सुनते आ रहे होंगे कि ‘अगर हौंसले बुलंद हों तो मंजिल हासिल करना कठिन नहीं होती।’ आज हम आपको ये कहावत इसलिए बता रहे है क्योंकि आज हम आपको एक ऐसे इंसान के बारे में बताने जा रहे है जो इसका एक जीता जागता उदाहरण हैं। तो चलिए जानते है उसके बारे में। आज हम आपको बेल्जियन-ब्रिटिश की 19 वर्षीय पायलट जारा रदरफोर्ड के बारे में बताने जा रहे है। आपको बता दें कि जारा रदरफोर्ड सबसे कम उम्र में अकेले दुनिया का चक्कर लगाने का रिकॉर्ड बनाने के लिए अपना सफर शुरू कर चुकी है। जिस उम्र में अक्सर लोग अपने भविष्य को लेकर तमाम सवालों में उलझे रहते है उस उम्र में जारा विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए उड़ान भर रही हैं। बता दें कि जारा रदरफोर्ड का ये कदम सिर्फ महिला सशक्तिकरण का एक उदाहरण न होकर दुनियाभर की लड़कियों और युवतियों को उड्डयन के क्षेत्र में आने के लिए प्रोत्साहित का एक कदम भी है।

जाने इस सराफ को पूरा करने में जारा रदरफोर्ड को कितना समय लगेगा

आपको बता दें कि जारा रदरफोर्ड से पहले अमेरिका की शाइस्ता वैज ने 30 की उम्र में अकेले सबसे तेज माइक्रोलाइट प्लेन से दुनिया का चक्कर लगाया था और इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया था। लेकिन अभी ब्रिटिश की जारा रदरफोर्ड महज 19 साल की उम्र में इस रिकॉर्ड को तोड़ने का सपना लेकर 18 अगस्त को उड़ान पर निकल चुकी हैं। बता दें कि इस सफर के पूरा होते ही वह सबसे कम उम्र में दुनिया का चक्कर लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगी। बता दें कि इस सफर को पूरा करने में जारा रदरफोर्ड को करीबन तीन महीने का समय लग सकता है।

जाने जारा रदरफोर्ड को कहा से मिली प्रेरणा

खबरों की मानें तो जारा रदरफोर्ड को इस सफर को पूरा करने में करीब तीन महीने का समय लग सकता है और इस दौरान वह करीब 52 देशों में रुकेंगी भी। जारा रदरफोर्ड के माता पिता दोनों ही पायलट हैं और अपने माता पिता से ही जारा रदरफोर्ड को यह प्रेरणा मिली है। बता दें कि जारा रदरफोर्ड एस्ट्रोनोट बनना चाहती हैं। इसी कारण वह अगले साल विश्वविद्यालय में दाखिला भी लेंगी। इतना ही नहीं जारा रदरफोर्ड महज 19 साल की उम्र में दुनिया के लिए एक अलग मिसाल कायम कर रही हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button