वीमेन टॉक

पुरुषों का रिकॉर्ड तोड़ इन दो महिलाओं ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, साइकिल से की 29 हजार किलोमीटर की यात्रा

साइकिल चला कर ब्रिटेन की दो महिलाओं ने गिनीज बुक में कराया अपना नाम दर्ज


पहले के समय में महिलाओं को उतनी स्वतंत्रता नहीं थी जितनी आज है पहले के समय में महिलाओं को घर और घर के कामों तक ही सीमित रहती थी परन्तु आज ऐसा नहीं है आज महिलाओं को काफी स्वतंत्रता है आज महिलाएं घरों से बाहर निकल कर अपने सपने पूरे  कर रही है। इतना ही नहीं आज के समय में महिलाएं पुरुषों से हर क्षेत्र में आगे निकल रही है। आज हम आपको ऐसी ही दो महिलाओं की कहानी बतायेगे जिन्होंने पुरुषों का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ कर अपना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड। ब्रिटेन की इन दो महिलाओं ने 263 दिन, 8 घंटे और 7 मिनट में 29 हजार किलोमीटर की साइकिल से यात्रा करके अपना नाम गिनीज रिकॉर्ड में दर्ज कराया। साथ ही उन्होंने 281 दिन में इस यात्रा को पूरा करने वाले लॉयड और लुईस का रिकॉर्ड भी तोड़ा।

कौन है कैट डिक्सॉन और रेज मार्सडेन

कैट डिक्सॉन और रेज मार्सडेन ब्रिटेन की वो दो महिलाएं है जिन्होंने 263 दिन 8 घंटे और 7 मिनट में साइकिल से 29 हजार किलोमीटर की यात्रा करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम किया। कैट डिक्सॉन और रेज मार्सडेन ने अपनी यात्रा के दौरान 25 देशों को पार किया था। कैट डिक्सॉन और रेज मार्सडेन ने 29 जून 2019 से इंग्लैंड के ऑक्सफोर्डशायर से अपने सफर की शुरुआत की। जिससे उन्होंने 18 मार्च 2020 को लंदन में जा कर खत्म किया।

और पढ़ें: जाने जाहरा बट के बारे में, जो आज बना रही है घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं को आत्मनिर्भर

कैट डिक्सॉन और रेज मार्सडेन ने एक दिन में कितना सफर तय किया

कैट डिक्सॉन और रेज मार्सडेन दोनों महिलाओं ने एक दिन में 125 से 160 किलोमीटर का सफर तय करती थी। दोनों महिलाओं ने अपने इस पहल से चैरिटी के लिए 37 लाख रुपए जुटाए है। गिनीज रिकॉर्ड के मुताबिक, कैट डिक्सॉन और रेज मार्सडेन का यह नया रिकॉर्ड है। जिसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया जायेगा। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड एक नया रिकॉर्ड है गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड डे 18 नवम्बर को मनाया जाएगा। इस साल की इसकी थीम ‘डिस्कवर योर वर्ल्ड’ होगी।

कैट डिक्सॉन और रेज मार्सडेन 25 देशों से होकर गुजरीं

कैट डिक्सॉन और रेज मार्सडेन अपनी यात्रा के दौरान 25 देशों से होकर गुजरीं। उन्होंने अपना सफर इंग्लैंड के ऑक्सफोर्डशायर से शुरू किया था। उसके बाद वो फ्रांस, मोनेको, इकटली, स्लोवेनिया, क्रोएशिया, बॉस्निया, ग्रीस, तुर्की, जॉर्जिया, म्यामार, थाइलैंड, भारत, सिंगापुर, ऑस्टेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका, मेक्सिको, मोरक्को और स्पेन समेत जैसे 25 देशों से गुजरीं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button