वीमेन टॉक

टोक्यो ओलंपिक में पहले ही दिन भारत को मिला पहला मेडल, देश की महिलाओं ने किया नारी शक्ति का प्रदर्शन

मीराबाई चानू ने महिला वेटलिफ्टिंग में 49 किलो कैटिगरी में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचा


टोक्यो ओलंपिक के पहले ही दिन भारत को मिला पहला मेडल। टोक्यो ओलंपिक में मीराबाई चानू ने पहला मेडल जीतकर हमारे देश का सिर गर्व ऊंचा कर दिया है साथ ही साथ उन्होंने नारी शक्ति का भी प्रदर्शन किया। 24 जुलाई से टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत हुई थी। पहले ही दिन भारत की झोली में एक मेडल आ गया था। मणिपुर की मीराबाई चानू ने महिला वेटलिफ्टिंग की 49 किलो कैटिगरी में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचा और जीत हासिल कर भारत का खाता खोला दिया। इसी के साथ ओलंपिक खेलों की भारोत्तोलन स्पर्धा में मेडल का भारत का 21 साल का इंतजार खत्म हो गया। मीराबाई चानू को  मेडल जीतते देख उनके परिवार, गांव और उनके साथ पूरा देश खुशी से झूम उठे। मीराबाई चानू के मेडल जीतते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राहुल गांधी तक सभी ने उन्हें जीत पर बधाई दी। आज पूरा देश मीराबाई चानू पर नाज कर रहा है।

आपको बता दे कि मीराबाई चानू ने क्लीन एवं जर्क में 115 किग्रा और स्नैच में 87 किग्रा से कुल 202 किग्रा
वजन उठाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। इससे पहले कर्णम मल्लेश्वरी ने सिडनी ओलंपिक 2000 में देश को भारोत्तोलन में ब्रॉन्ज मेडल दिलाया था। चीन की होऊ झिऊई ने स्नैच में 94 किग्रा, क्लीन एवं  जर्क में 116 किग्रा यानि कुल 210 किग्रा से गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इससे पहले इंडोनेशिया की ऐसाह विंडी कांटिका ने कुल 194 किग्रा का वजन उठाकर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

और पढ़ें: मनीषा गुलाटी जिन्होंने शादी के बाद बनाया अपना करियर, इनकी स्टोरी आपको कर सकती है इंस्पायर..

मीराबाई चानू की जीत पर झूम उठा उनका पूरा परिवार

टोक्यो ओलंपिक में मीराबाई चानू ने पहले ही दिन जीत हाजिर कर देश का सिर गर्व ऊंचा कर दिया। अप  जीत के साथ ही एक तरफ तो उन्होंने इतिहास  रचा वहीं दूसरी तरफ जीत हाजिर कर भारत का खाता खोला दिया। जैसे ही मीराबाई च नू ने महिला वेटलिफ्टिंग की 49
किलो कैटगिरी में मेडल जीता उसके साथ ही उनके घर, गांव और पूरे देश में जश्न शुरू हो गया है। मणिपुर में मीराबाई चानू का परिवार और उनके पड़ोसी एक जगह इकट्ठा होकर टीवी पर मीरा को लाइव देख रहे थे। जैसे ही मीराबाई को मेडल मिला सभी खुशी से झूम उठे

भारत और मणिपुर को मीराबाई पर गर्व

मीराबाई चानू के परिवार के साथ बातचीत के दौरान उनके एक रिश्तेदार ने बताया, ‘आज हम सभी लोग बहुत ज्यादा खुश है। यह उनकी कठिन मेहनत का फल है। आज भारत और मणिपुर को उन पर गर्व है।’ पीएम मोदी ने मीराबाई को बधाई देते हुए ट्वीट किया उन्होंने लिखा ‘टोक्यो ओलंपिक 2020 की इससे सुखद शुरुआत नहीं हो सकती। मीराबाई चानू के शानदार प्रदर्शन पर देश उत्साहित है। वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीतने के लिए उन्हें बधाई। उनकी सफलता हर भारतीय को प्रेरित करती है। आज हम सभी को उन पर गर्व है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button