वीमेन टॉक

How to Measure Bra Size: जाने शॉपिंग से पहले एक परफेक्ट ब्रा खरीदने के स्मार्ट टिप्स, साथ ही जाने ब्रा साइज नापने का सही तरीका

How to Measure Bra Size: जाने परफेक्ट ब्रा साइज नापने का सही तरीका


How to Measure Bra Size: आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आधी से ज्यादा महिलाएं हमेशा ही गलत साइज की ब्रा पहनती है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि हम में से ज्यादातर महिलाओं को अपना सही साइज पता ही नहीं होता या फिर कहे की हम में ज्यादातर महिलाओं को अपने सही साइज की ब्रा खरीदनी ही नहीं आती और वे अपना सही माप नहीं लें पातीं।

जब महिलाएं बाजार से या फिर दुकान से ब्रा खरीदती है तो वो और  कपड़ों की तरह उन्हें वहां पहनकर नहीं देख पातीं, जिसके कारण वो गलत साइज की ब्रा खरीद लेती है और जब बात आती है ऑनलाइन ब्रा खरीदने की तो अक्सर महिलाएं सिर्फ ये सोच कर गलत साइज की ब्रा रख लेती हैं कि अब इससे वापस भेजने की झंझट कौन उठाए। जिसके कारण अक्सर महिलाओं को अनकम्फर्टेबल और असहज होकर रहना पड़ता है। अगर आप भी इस तरफ की समस्या से गुजर रही हैं तो आज हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आये है जिनकी मदद से आप अपने लिए परफेक्ट ब्रा खरीद सकेंगे।

Read More- WHO on Top Women Health Issues: सावधान! अगर आप जूझ रहे है इन बीमारियों से तो जल्द से जल्द इलाज करवाना है जरूरी

How to Measure Bra Size

जाने ब्रा का परफेक्ट साइज मापने का सही तरीका

1. अगर आप अपने लिए एक परफेक्ट साइज की ब्रा खरीदना चाहते है तो इसके लिए सबसे पहले आपको अपनी बैंड साइज को नापना होगा। बैंड साइज यानि कि स्तन का निचला भाग जहां पर ब्रा की बैंड होती है। अपने इंच टेप से बैंड साइज नाप कर लिख लीजिए।

2. उसके बाद अपने ब्रेस्ट का साइज मापने यानि कि ब्रेस्ट के सबसे गोलाकार भाग को मापिए।

3. आपकी परफेक्ट ब्रा का साइज आपकी बैंड साइज के बराबर होता है और आपके गोलाकार भाग से आपका कप साइज का पता चलता है।

How to Measure Bra Size

4. अपना कप साइज पता करने के लिए आपको अपनी बैंड साइज को बस्ट साइज से घटाना होगा। जैसे माना आपका बैंड साइज 36 है और ब्रा साइज 39 तो आपको 39-36= 3 यानि की C, इसका मतलब हुआ की आपका ब्रा साइज 36C होगा।

5. अगर आपका बैंड साइज का नंबर 37,39 या 41 हो तो हमेशा एक साइज बड़ा लेकर उस संख्या को सही मानते हैं, जैसे अगर आपका बैंड साइज 41 है तो आपका सही बैंड साइज 42 होगा।  इन कुछ टिप्स को फॉलो कर के आप अपना सही ब्रा साइज पता कर सकते है।

Read more: Period Cramps: इन तरीको से छूमंतर हो जायेगा पीरियड्स मे होने वाला दर्द!

ब्रा खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल ध्यान

1. आपको हमेशा अपने साइज की ही ब्रा खरीदनी चाहिए। बहुत ज्यादा ढीली या फिर बहुत ज्यादा टाइट ब्रा आपकी हेल्थ पर बुरा असर डाल सकती है।

2. हर ब्रांड का ब्रा साइज अलग होता है इस लिए आपको हमेशा नई ब्रांड से ब्रा खरीदने से पहले साइज चार्ट देखना चाहिए।

3. साथ ही साथ आपको हमेशा ध्यान रखना चाहिए की आपको कौन से कपड़े के साथ कौन सी ब्रा पहनी चाहिए। टीशर्ट और टॉप पर पहनी जाने वाली ब्रा अलग होता है।

अगर आप सही साइज की ब्रा पहनते है तो इससे आपको काफी आरामदायक महसूस होगा। आप बिल्कुल भी असहज महसूस नहीं करेंगी और अपने काम को भी बेहतर तरीके से कर सकेंगी। महिलाओं पर हुई कई स्टडीज से पता चलता है जब महिलाएं ब्रा पहनती हैं वो खुद को ज्यादा आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करती हैं साथ ही साथ ब्रा पहने के बाद उन्हें झिझक महसूस नहीं होती। इस लिए उनका ब्रा साइज सही होना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। हालांकि यह सबकी अपनी पसंद और निजी राय है जिस पर हम किसी को फोर्स नहीं कर सकते।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button