वीमेन टॉक

मनीषा गुलाटी जिन्होंने शादी के बाद बनाया अपना करियर, इनकी स्टोरी आपको कर सकती है इंस्पायर..

मनीषा की शादी 21 साल में हुई और 38 साल में किया एम.ए कंप्लीट


पंजाब में आजकल एक महिला की चर्चा बहुत जोरो शोरों से हो रही है। हर घर में लोग जानते है उसके बारे में, उसकी बहादुरी की बात करते हैं। यह नाम है पंजाब वुमेन कमीशन की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी। जिन्हें आप अक्सर सोशल मीडिया पर देख सकते हैं। लोग इनके फैसले से खुश होते हैं। मनीषा हर वक्त महिलाओं को उनके हक दिलाने के लिए तत पर रहती है। तो चलिए आज जानते हैं कि मनीषा गुलाटी के बारे में…

मनीषा एक यंग एंबिसियस वुमेन है। जिन्होंने मात्र 38 साल की उम्र में अपने फैसलों से सबको हैरान कर दिया है। आज के समय में पंजाब की हर पीड़ित महिला उनसे मदद की उम्मीद लगाकर बैठी है। आज मनीषा जिस मुकाम पर पहुंची है। वहां तक पहुंचना उनके लिए इतना आसान नहीं था। वह कहती है कि महिलाओं को अपने हक के लिए पहले स्वयं आगे आना होगा। तभी कोई उसका साथ देगा। मनीषा ने एक इंटरव्यूय के दौरान बताया था कि उनके लिए भी यहां तक का सफर इतना आसान नहीं था। वह बताती हैं कि उनकी शादी 21 साल की उम्र में ही कर दी गई थी। उनके छह भाई-बहन थे। वह बताती है कि  मेरे माता पिता के लिए बहुत जरुरी था कि सबकी शादी जल्दी कर दी जाएं।

और पढ़ें: इंडियन वीमेन क्रिकेट टीम की ब्यूटी क्वीन हरलीन देओल, जिसके कैच ने किया सबको हैरान

संघर्ष के बाद एक मुकाम

एक बार लड़के वाले मेरी दीदी को देखने आएं थे, लेकिन उन्होंने मुझे पसंद कर लिया। मैं उस शादी के लिए एक दम भी तैयार नहीं थी। लेकिन मेरे पेरेंट्स यही चाहते थे कि मैं शादी कर लूं। न चाहते हुए भी मैंने शादी की। लेकिन मेरे पति अच्छे थे। आज जो भी हूं उसमें उनका भी हाथ है। इंटरव्यूय में मनीषा ने अपने जीवन के संघर्ष के बारे में बताते हुए कहा कि उनकी शादी के कुछ महीने बाद ही उनके पिता की मृत्यु हो गई। अब बाकी बहनों को जिम्मेदारी उनके सर पर आ गई।

वह बताती है कि मेरे जब शादी हुई थी तो मैं  बहुत मैच्योर नहीं थी। जल्दी ही बच्चा भी हो गया। आज मेरे दो बेटे हैं। ससुराल में कुछ परेशानी तो थी। लेकिन इसे ही जीवन मानते हुए मैंने यह निश्चित कर लिया था कि मैं जो करना चाहती हूं उसे जरुर करुंगी। मैंने शादी के बाद पढ़ाई शुरु की। वह बताती हैं कि हाल ही कुछ महीनों पहले उन्होंने मास्टर्स पूरी की है। और जिस मुकाम पर वह पहुंची है वहां से वह हर किसी के लिए न्याय का सहारा बनाना चाहती हैं।

नई नवेली दुल्हन को जॉब देने की बात

मनीषा गुलाटी सोशल मीडिया पर तब वायरल हुई जब उन्होंने एक नई नवेली दुल्हन को सड़क पर फास्ट फूड की रेहड़ी लगाने के लिए प्रोत्साहित किया था। साथ ही उसे जॉब दिलाने की बात कही थी। इसके बाद तो वह अक्सर किसी न किसी विषय पर सोशल मीडिया पर नजर आती है। हाल के कुछ दिनों में वह लवप्रीत और बेअंत कौर की शादी धोखा और कनाडा वाली बात पर खुलकर बोल रही है। वह हर बात पर बहुत ही कसा हुआ जवाब देने के साथ इस केस के जुड़े बाकी मुद्दों पर भी जोर दे रही है। ताकि किसी तरह की धोखेधाड़ी किसी के साथ न हो। कुछ दिन पहले ही मनीषा ने एक इंटरव्यूय के दौरान कहा था कि सोशल मीडिया जिस तरह से लड़कियों को गलत बता रही है। वैसा भी नहीं है हमें स्थिति को देखना होगा। क्या कारण है इन सबके पीछे यह देखना होगा। तभी हम किसी निश्चित बिंदु पर पहुंच पाएंगे। न्याय तभी हो पाएगा।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button