लाइफस्टाइल

अगर आप भी खुलकर पर्सनल हेल्थ के बारे में बात नहीं कर सकते हैं तो इंस्टाग्राम के इन पेज पर करें विजिट

माता पिता और शिक्षण संस्थानों पर न मिलने वाली पर्सनल हेल्थ से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी अब आपको इन इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर मिलेगी


आज भले हमारा देश कितना भी आगे क्यों न बढ़ गया हो लेकिन जब बात आती है पर्सनल हेल्थ की तो आज भी हमारे देश में दबी आवाज़ों और बंद दरवाज़ों के पीछे ही ये बातें होती है। आज भी हमारे देश में सभी स्कूलों में पर्सनल हेल्थ से जुडी जानकारी नहीं दी जाती है और अगर बात की जाएं माता पिता की तो वो भी इस टॉपिक पर अपने बच्चों से बात करने में कतराते हैं। यही कारण है कि आज भी हमारे देश में लोगों को पर्सनल हेल्थ और महिलाओं के शरीर और उनके मेंस्ट्रुअल हेल्थ के लेकर कई गलतफहमियां लेकर बैठे होते है। कई बार तो बच्चों को सही समय पर सही जानकारी न मिलने पर वो गलत तरीके से जानकारी जुटाने में लग जाते है जिसके बीच वो कई बार गलतियां भी कर बैठते है। कई बार बच्चे एडल्ट फिल्में देखने लगते है और उनमें दिखाई जाने वाली चीज़ों को ही वो सच मान बैठते हैं। आमतौर पर तो बच्चों जो शिक्षा माता पिता और शिक्षण संस्थानों पर मिलनी चाहिए, जो उन्होंने नहीं मिल पाती। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे इंस्टाग्राम अकाउंट्स के बारे में बताएंगे जो आपको पर्सनल हेल्थ से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे।

@vitaminstree: जैसे की आप पेज के नाम से ही समझ सकते है कि ये पेज औरतों के पर्सनल हेल्थ और उनकी मदद के लिए बनाया गया। यह पेज उनकी  ही समस्याओं और सवालों पर केंद्रित है। आपको बता दे कि इस पेज की सबसे अच्छी बात यह है कि यह पेज महिलाओं की पर्सनल हेल्थ से जुडी और हाइजीन पर आधारित वीडियोज़ बनाता है जो की बहुत ही दिलचस्प होते हैं।

https://www.instagram.com/tv/CRlm4WDMJtT/?utm_source=ig_web_copy_link

@seemaanandstorytelling: ये बात तो हम सभी लोग जानते है कि हमारा देश एक पुरुष प्रधान देश है यहाँ पर हमेशा से महिलाओं को पुरुषों से कम आका जाता है। हमारे समाज में हमेशा से ही महिलाओं द्वारा पर्सनल
हेल्थ के विषय में चर्चा करना या अपनी पर्सनल हेल्थ से जुडी इच्छाओं को खुल कर व्यक्त करना महिलाओं के
चरित्र पर दाग माना जाता है। हमारे देश में ये मान लिया जाता है कि एक तय उम्र के
बाद महिलाओं की सेक्स में दिलचस्पी खत्म हो जाती है और शायद यही कारण है कि महिलाएं खुल कर इस पर बात नहीं कर पाती हैं।

 

https://www.instagram.com/p/CRrNC3cJC8P/?utm_source=ig_web_copy_link

@pratisandhi: आपको बता दे कि इस पेज ने इंस्टाग्राम पर बहुत ही कम समय में काफी ज्यादा
पॉपुलैरिटी पा ली है। कई जानी मानी मैगज़ीन और वेबसाइट्स ने इसके बारे में लिखा है। आपको बता दे ये अलग अलग विषयों पर अन्य सेक्स एडुकेटर्स के साथ सेशन्स करने के साथ ही ये पर्सनल
हेल्थ एजुकेशन पर क्वॉलिटी कंटेंट क्रिएट करते हैं। ये अपने यूजर को चीजें समझने के लिए वीडियोज़ से
लेकर इलस्ट्रेशन्स तक ये कई दिलचस्प तरीकों का इस्तेमाल करते हैं।

@agentsofishq: आपको बता दे कि इस पेज की  सबसे अच्छी बात यह है कि यह पेज मर्दों और औरतों की पर्सनल ज़रूरतों के बारे में जानकारी नहीं देता है बल्कि पर्सनल स्पेक्ट्रम की अन्य कम्यूनिटीज़ के बारे में भी खुल कर बात करता है। आपको बता दे कि इलस्ट्रेशन्स के ज़रिए ये यूजर को काफी अहम जानकारी शेयर करते है। इस पेज पर आपको हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में जानकारी में मिल जाएगी।

और पढ़ें:  जानें मनी प्लांट को घर की किस दिशा में लगाने से मिलती है समृद्धि…

https://www.instagram.com/p/COUyi-UJF9e/?utm_source=ig_web_copy_link

 

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button