वीमेन टॉक

Women’s Day Gift Ideas: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने जीवन की special woman को दें ये गिफ्ट

Women’s Day Gift Ideas: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किसी special one के लिए गिफ्ट खरीदने में मदद करेंगे ये आईडिया


Highlights:

  • जाने कब मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
  • जाने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर क्या खास कर सकते है आप
  • जाने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के लिए बेस्ट गिफ्ट आइडियाज

Women’s Day Gift Ideas: हम सभी के जीवन में महिलाएं काफी ज्यादा अहम रोल निभाती है फिर चाहे वो आपकी मां हो, पत्नी हो, बहन हो या फिर कोई दोस्त ही क्यों न हो। कोई न कोई महिला आपके हर सुख दुख में किसी न किसी रूप में आपका हाथ पकड़े आपके साथ खड़ी रहती है तो आपका भी उनके प्रति कुछ फर्ज बनता है आपको भी अपना फर्ज पूरा करना चाहिए, अब आप यही सोच रहे होंगे कि कैसा फर्ज और आप उनके लिए क्या कर सकते है। आपका फर्ज यह है कि आप अपने जीवन में सभी महिलाओं को इज्जत और सम्मान दें। लेकिन आज हम अपने इस आर्टिकल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बात कर रहे है आपको बता दें कि हर साल हमारे देश में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है इस मौके पर आपको अपने जीवन की बेहद अहमियत रखने वाली महिलाओं के लिए कुछ खास करना चाहिए और उनके लिए कुछ खास तोहफा भी लेना चाहिए, या फिर इस मौके पर आप उनके लिए कुछ स्पेशल भी कर सकते है। तो चलिए आज हम आपको कुछ गिफ्ट्स के आइडियाज दें रहे है जिन्हे आप अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने जीवन की बेहद खास महिलाओं को दें सकते है।

जाने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के लिए 5 बेस्ट गिफ्ट आइडियाज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Special Dish (@special_dish_kitchen)

कोई स्पेशल डिश बना कर खिलाएं: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने घर की महिलाओं के लिए कुछ स्पेशल कर सकते है आप उनको एक दिन के लिए किचन से आराम दें सकते है। आप उनके लिए खुद उनकी पसंद का खाना बना सकते है। अगर आप ऐसा करते है तो पका उनके चेहरे पर एक बड़ी सी स्माइल आ जाएगी और उनकी मुस्कुराहट का मतलब आपकी मेहनत सफल हुई।

Read More- Top Indian Women Entrepreneurs: चाहिए जोश? तो पढ़िये भारत की टॉप युवा महिला उद्यमियों की कहानियां!

वर्किंग महिलाओं के लिए कुछ स्पेशल गिफ्ट: अगर आपके घर पर आपकी मां या फिर वाइफ वर्किंग है और आप उन्हें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कुछ स्पेशल गिफ्ट देना चाहते है तो आप उन्हें कुछ ऐसा दें जो उनके काम आए और उनके काम को आसान बनाए। आप चाहे तो उन्हें कोई प्यार सा पर्स गिफ्ट कर सकते हैं। साथ ही आप चाहो तो उन्हें लैपटॉप बैग, पेन या नोटबुक भी गिफ्ट कर सकते है।

Read More- Women Entrepreneurs from Rural India: महिलाएं जिन्होंने अपने सपनों को सच कर दिखाया और अपने टैलेंट का लोहा मनवाया!

ड्रेस और मेकअप: इस बात को तो हम सभी को जानते है कि सजना संवरना तो हर लड़की को पसंद होता है। ऐसे में अगर आप उन्हें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कोई प्यारी सी ड्रेस या फिर मेकअप प्रोडक्ट्स गिफ्ट करेंगे तो वो बहुत ज्यादा खुश हो जाएंगे। अब ये बात तो सभी लोग जानते है कि लड़कियों को शॉपिंग करना बेहद पसंद होता है, ऐसे में आप अपना दिल थोड़ा बड़ा करके और उन्हें शॉपिंग पर ले जाएं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by HANDMADE CARDS (@handmade_cards1510)

Read more: International Women’s Day 2022 : कैसे हुई थी इस दिन की शुरुआत, जानिए इस साल की थीम

हैंडमेड कार्ड: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आप अपने जीवन की स्पेशल महिलाओं को हैंडमेड कार्ड बना कर भी सेंड कर सकते है। जब महिलाएं आपके लिए इतना कुछ करती है तो आपका भी फर्ज बनता है कि आप उनके लिए थोड़ी सी मेहनत करें और उस कार्ड कर अपने मन की बात लिख कर उन्हें बता सकते है। ये बात तो शायद आप भी जानते होंगे कि अक्सर हम उन लोगों को थैंक्यू या फिर अपने दिल की बात नहीं बता पाते जो हमारे लिए सबसे ज्यादा इम्पोर्टेन्ट होते है। इस लिए इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आप उन्हें हैंडमेड कार्ड बना कर उन्हें अपने दिल की बात बता सकते है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button