भारत

मंदसौर मे महिलाओं की पिटाई में हिंदू संगठन का हाथ

मध्यप्रदेश के मंदसौर में कथित गौ मांस ले जाने के आरोप में महिलाओं की पिटाई में एक नया मोड़ आ गया है।
पुलिस के अनुसार महिलाओं के पिटाई में कथित हिंदू संगठन क हाथ था। इस मामले में नीमच पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था। लेकिन बाद में वह बेल पर छुट गए।

muslim-women_1994448i

मुस्लिम महिलाएं

गौरतलब है कि मंगलवार को मध्यप्रदेश में मंदसौर में आगरा-रतलाम ट्रेन से जैसे ही दो महिलाएं उतरी धार्मिक संगठन से जुड़ी कुछ महिलाओं ने गौ मांस की तस्करी करने के आरोप में उनकी पिटाई की। पुलिस ने आकर बीच बचाव किया और महिलाओं का गिरफ्तार कर गया। उन्हें अदालत में पेश किया जहां उन्हें जेल दिया गया और एक दिन बाद जमानत मिली। महिलाओँ से जब्त किया गए मांस की जांच की गई जिसमें पाया गया कि मांस गाय का नहीं ब्लकि भैंस का था।

कांग्रेस के विधायक आरिफ वकील ने कहा है महिलाओं पर झूठा इल्जाम लगाया गया है। जबकि पोस्टमॉर्टम में पता चला है कि मांस गया का नहीं है। सरकार को इसके लिए महिलाओं को मुआवजा देना चाहिए और उनसे माफी मांगनी चाहिए।

Back to top button