लाइफस्टाइल

जानिए क्यों कॉलेज में आ कर रिलेशनशिप हो जाते है फ़ैल

कॉलेज में अधिकतर रिलेशनशिप फ़ैल होते है


कॉलेज हमारी जिंदगी का एक नया पड़ाव होता है। हमें जिंदगी जीने का एक नया अनुभव मिलने वाला होता है। यह उम्र और समय ऐसा होता है जहां हमें नई आजादी मिलती है। और इस नई आजादी को किस तरह से संभाला जाए यह हर किसी को नहीं आता। आजकल के बच्चों के लिए प्यार बहुत ही छोटी चीज है और इसलिए किसी भी अच्छे दिखने वाले को देखते ही उन्हें उन से प्यार हो जाता है और फिर इसी प्यार को रिलेशनशिप का टैग भी मिल जाता है। और यही कारण होता है कि कॉलेज में अधिकतर रिलेशनशिप फ़ैल होते है।

इसके अलावा कॉलेज में रिलेशनशिप फ़ैल होने के कुछ और कारण भी होते ही:-

  • समय की कमी

कॉलेज हम सभी के लिए एक नई जगह होती है। ऐसी नई जगह में खुद को संभालने और समायोजित करने में समय लग जाता है। और फिर नई जगह के अनुसार खुद को ढालने में भी समय लगता है। नए लोगों से मिलना, उनके साथ घुलना और पढ़ाई और समय में संतुलन बना कर चलना बहुत आसान नहीं होता। और ऐसे में जब आप पढ़ाई से हटकर कुछ करते हैं तो आप के पास खुद के लिए समय भी नहीं बचता। इसलिए रिलेशनशिप को भी अब ज्यादा समय नहीं दे पाते हैं जिसकी वजह से आपका रिलेशनशिप फैल हो जाता है।

  • प्रलोभन

कॉलेज में आकर दुनिया बहुत अलग हो जाती है। आप नए लोगों से मिलते हैं जो हो सकता है आपको किसी भी कारण से आकर्षक लगते हो। यह वही आकर्षण और प्रलोभन होता है जिसके कारण आप पहले रिलेशनशिप में आए थे। इसे समझना थोड़ा मुश्किल है पर बात आसान है,की आप किसी की तरफ आकर्षित होते हैं और यही आकर्षण और प्रलोभन के कारण आप बहक जाते हैं और आपके खुद के रिलेशनशिप में दरार आ जाती हैं।

रिलेशनशिप फ़ैल
नई दोस्ती से असुरक्षित महसूस करते है

यहाँ पढ़ें : प्यार होने के बाद बदल जाती है लड़कियों की ये सारी आदतें

  • जलन

जैसे ही हमारे नए दोस्त बनते है,हम उनके साथ ज़्यादा समय बिताना शुरू कर देते है। अब जाहिर सी बात है की कॉलेज में आकर हम नए दोस्त बनाएंगे और अपना अधिकतर समय उन्हीं के साथ बिताएंगे। पर जाने अनजाने में हम अपने रिलेशनशिप को भूल जाते हैं। हम ना चाहते हुए भी उसे थोड़ा नजरअंदाज कर देते हैं। उस रिलेशनशिप में फिर दोनों ही एक दूसरे के नए दोस्तों से थोड़ा असुरक्षित महसूस करना शुरू कर देते हैं।

  • संचार संपर्क की कमी

आज कल की रिलेशनशिप सिर्फ मोबाइल फोन तक सीमित है, जिसकी वजह से लोग ढंग से बात ही नहीं करते। इसलिए लोगों में गलतफहमियां बहुत बढ़ जाती है। सिर्फ मैसेज करने से बातें एक दूसरे तक नहीं पहुंचाए जा सकती। एक दूसरे को समझना बहुत जरुरी होता है। संचार की कमी के कारण किसी भी रिलेशनशिप की नींव बहुत कमजोर पड़ जाती है और इसी वजह से वह रिलेशनशिप फैल हो जाता है।

समझा जा सकता है की कॉलेज, हर किसी के लिए बहुत ही आकर्षक दुनिया है। यह दुनिया ऐसी है जहां पर हम बहुत आसानी से बहक सकते हैं। इस दुनिया में हमें अपना पाँव जमाना है और खुद को साबित करना है, यहां पर बहक कर मुंह के बल नही गिरना।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button