लाइफस्टाइल

World Chocolate Day 2024: पुरुषों की सेक्सुअल पॉवर बढ़ाता है डार्क चॉकलेट, रोमांस और चॉकलेट का गहरा कनेक्शन

World Chocolate Day 2024: ऐसा कोई नहीं होगा जिसे चॉकलेट खाना पसंद नहीं होगा। चॉकलेट के शौकीन लोगों को यह सुनकर खुशी होगी क‍ि अगर चॉकलेट को सीमित मात्रा में खाया जाए तो इसके बेहद सारे फायदे भी हैं। क्या आप जानते हैं कि चॉकलेट खाकर आप अपनी सेक्स लाइफ की खोई मिठास को वापस लौटा सकते हैं।

World Chocolate Day 2024: मूड के साथ लव लाइफ को बेस्ट बनाता डार्क चॉकलेट, जानें और क्या-क्या हैं फायदे

चॉकलेट हर किसी को पसंद होता है, चाहे वह बच्चा हो या फिर बड़ा। डार्क चॉकलेट खाना भी चाहिए, क्योंकि यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। कई बीमारियों से बचाता है। एक अध्ययन में तो यह भी दावा किया गया है कि डॉर्क चॉकलेट खाने से पुरुषों की सेक्सुअल हेल्थ बेहतर होती है। वह बेडरूम में बेहतर परफॉर्म कर सकते हैं। दरअसल, कोकोआ में एंटीऑक्सीडेंट्स होता है, जो शरीर में रक्त प्रवाह को बेहतर बनाता है।

इसके अलावा ब्लड सर्कुलेशन प्राइवेट पार्ट्स में भी अच्छी तरह से होने से सेक्सुअल पावर बूस्ट होती है। ऐसे में कहा जा सकता है कि चॉकलेट एक सेक्स उत्प्रेरक के तौर पर काम करती है। लव मेकिंग के दौरान एक टुकड़ा डार्क चॉकलेट खाने से मूड बेहतर होता है। जानें, डार्क चॉकलेट कैसे सेक्सुअल हेल्थ को बूस्ट करती है।

ये है चॉकलेट और प्यार का रिश्ता

चॉकलेट आपके रोमांटिक लाइफ में मिठास घोलने का काम करती है। चॉकलेट और रोमांटिक लाइफ का कनेक्‍शन आपस में जुड़ा हुआ है। वैज्ञानिकों का दावा है कि चॉकलेट खाने से सेक्‍स लाइफ बूस्ट होती है। दरअसल, चॉकलेट खाने से दिमाग में एंडोर्फिन रिलीज होता है। यह तन और मन को रिलैक्स करने वाला हार्मोन है, जिसे हम हैप्पी हॉर्मोन भी कहते हैं। ऐसा चॉकलेट में पाए जाने वाले कैफीन और थियोब्रोमाइन तत्व के कारण होता है।

रूठे को मनाने में मदद करता चॉकलेट

चॉकलेट एक ऐसी चीज है जो कि प्यार करने वालों के लिए सबसे महत्वपूर्ण तोहफा होती है। प्यार में रूठना-मनाना हो तो चॉकलेट दी जाती है। प्यार का इजहार करने के लिए भी चॉकलेट दी जाती है और यहां तक अपनी लाइफ में पार्टनर की वैल्यू जताने के लिए भी चॉकलेट ही काम आती है। चॉकलेट और प्यार के बीच वाकई बहुत गहरा रिश्ता है और इस अनोखे रिश्ते पर विज्ञान भी अपनी मुहर लगा चुका है।

रिलेशनशिप के प्रति पॉजिटिव हो जाता इंसान

शोधकर्ताओं का मानना है कि चॉकलेट खाने से व्यक्ति रिलेशनशिप के प्रति पॉजिटिव हो जाता है और उसके दिमाग में रिश्ते को लेकर हैप्पी फीलिंग आने लगती है। क्योंकि चॉकलेट खाने से आपका ब्रेन हैप्पी हार्मोन डोपामाइन रिलीज करता है। चॉकलेट के गुणों पर हुए एक शोध के मुताबिक, चॉकलेट में फिनाइल इथाइलमाइन नामक रसायन पाया जाता है। शोधकर्ता इसे लव केमिकल कहते हैं।

प्यार की भावना पैदा करती चॉकलेट

दरअसल, यह रसायन किसी भी व्यक्ति में प्यार की भावना को पैदा करने में सक्षम है। इसके अलावा चॉकलेट में कोकोआ नाम का तत्व पाया जा है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने का काम करता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि जिन लोगों का ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है, वह अन्यों की तुलना में कम बीमार पड़ते हैं।

Read More:- Dating style tips: खूबसूरत लगना है तो अपनाएं एक्ट्रेस यामी गौतम का ये लुक, सस्ते में मिल जाएंगी ड्रेसेज

डार्क चॉकलेट यौन जीवन के लिये फायदेमंद

जर्नल ऑफ प्रोटीन में प्रकाशित शोध के अनुसार, 14 दिनों तक रोजाना 40 ग्राम चॉकलेट खाने से शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर कम हो जाता है। यही हार्मोन तनाव बढ़ाने के लिए जिम्मेदार माना जाता है। इसलिये यह ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार है। दरअसल, हाई ब्लड प्रेशर आपकी सेक्स ड्राइव को प्रभावित करता है। ऐसे कहा जा सकता है कि डार्क चॉकलेट यौन जीवन के लिये फायदेमंद है।

मेंटल हेल्थ रखता है बेहतर

डॉक्टर और आहार विशेषज्ञ बताते हैं कि चॉकलेट मेंटल हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद है। दरअसल, इसमें N-Acylethanolamine नाम का फैटी एसिड एमाइड पाया जाता है। जो दिमाग के एनैमाइड के लेवल को बढ़ाने का काम करता है। इस वजह से चॉकलेट खाने से खराब मूड ठीक हो जाता है। उनका कहना है कि चॉकलेट मेंटल हेल्थ को ठीक रखने में कारगर है। चॉकलेट का सेवन आपको तनाव रहित रखता है।

आसान होता है ऑर्गेज्म तक पहुंचना 

चॉकलेट पर हुए एक और शोध से पता चलता है क‍ि महिलाओं के लिए सेक्स से पहले चॉकलेट खाना फायदेमंद होता है। दरअसल चॉकलेट खाने से महिलाओं को खुशी मिलती है। महिलाओं को सेहत का ध्‍यान रखते हुए डार्क चॉकलेट की खाने की सलाह दी जाती है। अगर आप भी चॉकलेट की शौकीन हैं, तो सप्ताह में एक बार इसका सेवन कर सकती हैं। यह आपकी ऑर्गेज़्म की यात्रा आसान बना सकती है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

बेडरूम में बेस्‍ट परफॉर्मेंस देने के ल‍िए खाएं

वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि डार्क चॉकलेट के सेवन से पुरुषों की सेक्स परफॉर्मेंस बढ़ जाती है। उन्होंने अध्ययन में कहा कि चॉकलेट में कोकोआ पाया जाता है। इसी कोकोआ में शामिल एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने का काम करते हैं। जिससे उनका स्टेमिना और परफॉर्मेंस दोनों में बढ़ोतरी होती है। इसके अलावा इसमें फेनाइलथिलामाइन (पीईए) नामक यौगिक पाया जाता है। जो सेक्स का मूड बढ़ाने में सहायक एंडोर्फिन रिलीज करता है। वैज्ञानिकों ने यह भी कहा कि डार्क चॉकलेट डोपामाइन नामक हार्मोन बनाने में कारगर है। इस वजह से सेक्स के पहले पुरुष स्टेमिना बूस्ट के लिए चॉकलेट खा सकते हैं।

इरेक्शन में करे मदद

कोकोआ में फ्लेवोनॉएड होता है, जो इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या को दूर करता है। इससे इरेक्शन में मदद मिलती है। आप सेक्सुअल लाइफ का दोबारा से भरपूर आनंद उठा सकते हैं।

हमेशा एक्टिव रखती है चॉकलेट 

एक्सपर्ट के मुताबिक, चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं। जो एक्टिव बनाए रखने में फायदेमंद हैं। ग्रीन-टी की तरह सुबह-सुबह चॉकलेट का सेवन अच्छा माना जाता है। इसके अलावा चॉकलेट सेवन से वजन कम करने में भी मदद मिलती है।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

आजकल दिल से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में अगर आप अपने दिल की सेहत का ख्याल रखेंगे तो बीमारियों से बचे रहेंगे। डॉक्टर शीनू का कहना है कि चॉकलेट का सेवन दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है। दरअसल, चॉकलेट में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो खून के थक्कों को कम करते हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन सुचारू रूप से होता है। वहीं, यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार है। नतीजतन, चॉकलेट एक तरह से दिल के लिए व्यायाम का काम करती है।

यह भी जानिए 

शोधकर्ताओं के मुताबिक, चॉकलेट का निर्माण अमेरिका के जंगलों में मौजूद कोको नामक पेड़ से किया जाता है। इस कोको पेड़ की खोज करीब 2 हजार साल पहले हुई थी। आपको जानकार हैरानी होगी उस समय चॉकलेट मीठी नहीं, बल्कि तीखी हुआ करती थी। ऐसा कहा जाता है कि अमेरिका में उस समय विभिन्न मसालों और मिर्च को कोको में मिलाकर तीखी चॉकलेट तैयार की जाती थी। ऐसा कहा जाता है कि चॉकलेट निर्माण सबसे पहले मेक्सिको और अमेरिका के लोगों ने शुरू किया था। इसके बाद चॉकलेट स्पेन और फिर पूरी दुनिया में यह प्रसिद्ध हुई। हालांकि, चॉकलेट नाम स्पैनिश लोगों ने दिया है।

ज्यादा चॉकलेट का सेवन भी है नुकसानदेह

कई लोग चॉकलेट का अत्यधिक सेवन करते हैं। इसका हेल्थ पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। एक्सपर्ट का कहना है कि  जरूरत से ज्यादा चॉकलेट के सेवन से सिरदर्द की समस्या आ सकती है। इससे नींद न आना और असहजता में इजाफा हो सकता है। अधिक चॉकलेट खाने से स्ट्रेस, डिहाइड्रेशन, दिल का तेज धड़कना और दांत कमजोर पड़ सकते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button