वीमेन टॉक

मंजू पात्रा, जो 20 साल की उम्र में चला रही है बाल विवाह और घरेलू हिंसा के खिलाफ अभियान

जाने कौन है मंजू पात्रा


आज भले ही हम 21 वीं सदी में कदम रख चुके हैं लेकिन आज भी हमारे समाज में कई चीजें ऐसी है जिनके बारे में सोच कर हमें अफसोस होता है कि 21 वीं सदी में भी हमारे आस पास ऐसी चीजे हो रही है। आपको बता दें कि आज हम 21 वीं सदी में कदम रख चुके है लेकिन उसके बाद भी आज तक हमने कई ऐसी पुरानी कुरीतियां को पकड़ रखा है। जिन्हे आज हमे छोड़ कर आगे बढ़ जाना चाहिए। जिनके लिए आज के समय में हमारे समाज में कोई जगह नहीं होनी चाहिए। बता दें कि हमारे देश में आज भी कई ऐसे पिछड़े इलाके हैं, जहां पर खुलेआम बाल विवाह किया जाता है और शायद वहां बहुत कम लोग ही होते हैं जो इन कुरीतियों का खुलकर विरोध करते हैं। हमारे समाज में कई लोग है जो इन संस्कृति और अपनी धार्मिक पहचान में अक्सर कुरीतियों को परंपरा मानकर उनकी बुराई नहीं करते। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते है जो खुल कर इन सामाजिक बुराइयों का कर विरोध करते हैं। तो चलिए मंजू पात्राआज हम आपको इसी कड़ी में ओडिशा की रहने वाली मंजू पात्रा के बारे में बताने जा रहे है। तो चलिए आज हम आपको मंजू पात्रा के बारे में विस्तार से बताएंगे।

जाने कौन है ओडिशा की रहने वाली मंजू पात्रा

मंजू पात्रा ओडिशा की रहने वाली है और उनकी उम्र महज 20 साल है। इस छोटी सी उम्र में भी मंजू पात्रा कई बड़े काम कर रही हैं। आपको बता दें कि मंजू बाल विवाह और महिलाओं के साथ होने वाली घरेलू हिंसा के खिलाफ एक अभियान चला रही हैं। बीते फरवरी माह में मंजू ने अपने ही गांव में एक 16 साल की लड़की का बाल विवाह होने से रुकवा दिया। इतना ही नहीं उन्होंने लड़के के घर वालों के खिलाफ पुलिस कंप्लेन भी की। जिसके बाद नाराज होकर लड़के के घरवालों ने मंजू को किडनैप करने की धमकी भी दी। लेकिन इन सबसे मंजू  डरी नहीं।

Read more: ग्लैमर दुनिया की वो अभिनेत्रियां जिन्हें सिद्धार्थ डेट कर चुके हैं

जाने कहा से मिली थी मंजू को ये प्रेरणा

आपको बता दें कि मंजू पात्रा ओडिशा के कालाहांडी में स्थित बोरभत गांव में रहती हैं। मंजू पात्रा के गांव में महिलाओं की स्थिति काफी दयनीय है। उनके गांव में छोटी लड़कियों को स्कूल तक नहीं भेजा जाता है। और उनके माता पिता उनकी छोटी सी उम्र में शादी कर देते है। मंजू को ये प्रेरणा उनकी माँ से मिली थी।

19 साल की उम्र में दुनिया का चक्कर लगाने वाली जारा रदरफोर्ड, जो अब बनाएंगी विश्व रिकॉर्ड

मंजु पात्रा ने बताया कि “मेरी माँ की शादी 14 साल की उम्र में हो गई थी। उस दौरान मेरे पिता 17 साल के थे। उसके बाद वो बताती है कि मेरी माँ के कुल 14 बच्चे हुए, जिनमें से केवल 4 जिंदा हैं। मैंने अपनी माँ के दर्द और उनकी परेशानियों को काफी करीब से देखा है। इसी से मुझे बाल विवाह रोकने की प्रेरणा मिली। आगे मंजू कहती है मैं चाहती हूं कि जो दर्द मेरी माँ ने सहा वो कोई और ना सहे।”

मंजू कहती है कि लड़कियों के लिए शिक्षा की बहुत जरूरत है। इतना ही नहीं मंजू कहती है कि शिक्षा ही लड़कियों के बदलाव की पहली सीढ़ी होती है। मंजु ने हाल ही में बीबीए की डिग्री प्राप्त की है। वो अब नौकरी करके एक स्वतंत्र जीवन जीने की इच्छा रखती हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button