लाइफस्टाइल

जाने 5 ऐसे बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में, जो फॉलो करते है सिर्फ Vegan डाइट

क्या होती है वेगन डाइट


वेगनिज़्म ने पिछले साल काफी पॉपुलैरिटी हासिल की। वेगन डाइट एक ऐसी डाइट होती है जिसमे पशु से मिलने वाले किसी भी खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं किया जाता। फिर चाहे वो मांस हो, दूध हो या फिर अंडे। वेगन डाइट में पौधे-पौधों से पैदा होनेवाली चीज़ें शामिल होती है। वेगन डाइट में व्यक्ति प्राकृतिक चीज़ों के सेवन से सेहत बनता है, वो किसी भी प्रकार का मांसाहारी भोजन या पशु से मिलने वाले चीजों का सेवन नहीं करता। वेगन डाइट की पॉपुलैरिटी का श्रेय हमारे बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी जाता है। बॉलीवुड की बहुत सारी ब्यूटीज़ वेगन डाइट को फॉलो करती है साथ ही लोगों को भी इसके बारे में बताती है आइए जानते है उन बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में जो फॉलो करती है वेगन डाइट।
कंगना रनौत: कंगना रनौत ने 2013 में वेजीटेरियन डाइट शुरू की थी परन्तु उस समय वो डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन कर रही थी। डेयरी प्रोडक्ट्स के सेवन से उनको एसिडिटी हो रही थी। कंगना रनौत ने एक पब्लिकेशन में बताया कि वो वेगन डाइट फॉलो कर रही है। उन्होंने बताया कि वेगन डाइट से वो शारीरिक और भावनात्मक रूप से मजबूत हुई है वो डाइट में फल, नट्स, टोफू और नट शेक आदि का सेवन करती है।
सोनम कपूर: एक्ट्रेस सोनम कपूर को लैक्टोज इनटॉलेरेंस है। इस बीमारी के मरीज डेयरी प्रोडक्ट्स को पचा नहीं पाते। इसलिए सोनम कपूर वेगन डाइट फॉलो करती है। सोनम कई बार अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर भी शाकाहारी भोजन की फोटो पोस्ट करती रहती है। साथ ही वो लोगो को आयोडीन युक्त भोजन करने की सलाह देती है।
Image Source - Pixabay
सोनाक्षी सिन्हा: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी वेगन डाइट फॉलो करती है। सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड में अपने फुलर फिगर के लिए जानी जाती थी। परन्तु अब सोनाक्षी बिल्कुल स्लिम और फिट है। उन्होंने अपना 30 किलो वजन घटाया है जिसका श्रेय वो वेगन डाइट को देती है।
जैकलिन फर्नांडीस: कुछ समय पहले जैकलिन फर्नांडीस ने उपवास रखा था। जिसके लिए उन्होंने मांसाहारी भोजन छोड़ दिया था। इसी दौरान जैकलिन को ऐसा महसूस हुआ कि इसके बिना ही उनकी डाइट अच्छी है फिर जैकलिन ने पूरी तरह से वेगन डाइट फॉलो करना शुरू कर दिया।
अनुष्का शर्मा: अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली वेगन डाइट फॉलो करते है ताकि उनकी परफॉर्मेंस बेहतर रहे। अनुष्का पहले वेजीटेरियन थी परन्तु फिर उन्होंने भी वेगन डाइट फॉलो करना शुरू कर दिया। अनुष्का ने एक लीडिंग पोर्टल में बताया कि जब  से उन्होंने वेगन डाइट फॉलो की है तब से उनके अंदर एनर्जी अधिक रहती है साथ ही वो स्वस्थ महसूस करती है

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button