पर्यटन

World’s Most Beautiful Lake: ये हैं विश्व की सबसे खूबसूरत झीलें, देखते ही लगता मानो स्वर्ग में आ गए

World's Most Beautiful Lake: प्रकृति की खूबसूरती को निहारना किसे पसंद नहीं होता। दुनिया में ऐसी अनेकों जगह हैं, जिसे कुदरत ने अद्भुत तरीके से निहारा है। उन्हीं में से एक हैं विश्व की खूबसूरती में चार-चांद लगा देने वाली झीलें।

World’s Most Beautiful Lake: इन खूबसूरत झीलों का दीदार जरूर करें प्राकृति के प्रेमी

झीलों पर हमारे भारतीय सिनेमा के लेखकों ने कितने गाने लिखे और बनाएं हैं। हर देश में, हर शहर में कई सुंदर रहस्यमयी, बड़ी, लंबी हर तरह की झीलें होती हैं। उनकी अपनी अलग खासियत और खूबसूरती होती है। आपने भारत की झीलों के बारे में तो सुना होगा। हो सकता है कई झीलों को निहारा भी हो। मगर दुनिया की कितनी झीलों के बारे में आप जानते हैं? उदयपुर स्थित लेक पिचोला तो है ही खूबसूरत, लेकिन इस आर्टिकल में हम आपको दुनिया की अन्य कुछ बेहद खूबसूरत झीलों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं-

ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत झीलें

फाइव फ्लॉवर लेक

ये झील दुनिया की 10वीं सबसे खूबसूरत झील है। ये झील दक्षिणी पश्चिमी चीन के जिउझाएगोऊ घाटी में स्थित है। इसे वुहुहा झील भी कहते हैं। जिउझाएगोऊ घाटी की कई झीलों में से है, फाइव फ्लॉवर झील। इस झील में नीले, गहरे हरे, हल्के पीले रंगों की सतह हैं। कई रंगों की छटा बिखरेने की वजह से इसे फाइव प्लॉवर झील कहते हैं।

लीड प्लूट गुफा झील

ये दुनिया की सबसे पुरानी गुफा झील है। इसकी खोज 792 ईस्वती में हुई थी। ये चीन में खासी मशहूर है। इस झील के बारे में अंदाजा है कि ये 180 मिलियन साल पुरानी है। ये रंग बिरंगी झील बेहद खूबसूरत है।

Read More:- Tourist Place in Himachal Pradesh: बजट कम है तो हिमाचल प्रदेश के इस शहर के साथ कियारीघाट का भी बना लें प्लान, सस्ते में देख लेंगे सब कुछ

प्लिटविस झील

प्लिटविस झील राष्ट्रीय उद्यान एक विश्व धरोहर स्थल है और क्रोएशिया का सबसे लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण है। इस अविश्वसनीय राष्ट्रीय उद्यान में 300 वर्ग किलोमीटर के विशाल क्षेत्र में वुडलैंड्स, झीलें, गुफाएं और झरने शामिल हैं। यहां कुल 16 झील है, जिसमें 12 झीलें सतह से थोड़ी सा ऊपर हैं, तो 4 झीले नीचे। झील में कई प्रकार के खनिजों की वजह से झील का रंग फिरोजा दिखाई देता है। झीलों का रंग भी पानी में खनिजों की मात्रा के अनुसार बदलता रहता है।

रूपकुंड झील

रूपकुंड झील उत्तराखंड में स्थित है। यह रहस्यमय झील है जिसे “कंकालों की झील” भी कहा जाता है। यहां इंसानी हड्डियां जहां-तहां बर्फ में दबी हुई हैं। इस झील की खोज साल 1942 में ब्रिटिश फॉरेस्ट रेंजर ने गश्त के दौरान की थी। इस झील को देखने के लिए बड़ी तादाद में सैलानी जाते हैं। यह झील बर्फ से ढ़के हिमालय में समुद्र तल से लगभग 15,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।

लेक ब्लेड

यह स्लोवेनिया की सबसे खूबसूरत झील है और इसी कारण सबसे लोकप्रिय साइट्स में से एक है। इसका एमेरल्ड पानी और आसपास जूलियन आल्प्स के दृश्य इस जगह को अद्भुत बनाते हैं। इतना ही नहीं यहां बीचोबीच एक पहाड़ी पर डिज्नी जैसा महल इसे अविस्मरणीय बनाता है। इस छोटी-सी लेक में आपको पिक्चर-परफेक्ट व्यूज की कमी कभी नहीं होगी।

We’re now on WhatsApp. Click to join

क्रेटर लेक

साउथ पोर्टलैंड से सिर्फ 4 घंटे की ड्राइव करके आप इस खूबसूरत और यूनाइटेड स्टेट्स की सबसे गहरी, लगभग 1,949 फीट क्रेटर लेक के अद्भुत व्यू को देख सकते हैं। यह दुनिया की भी नौवीं सबसे गहरी झील है। ऐसा माना जाता है कि अमेरिकियों ने 7700 साल पहले इसे बनते हुए तब देखा था, जब एक ऊंची पहाड़ी पर एक इरप्शन हुआ था। इसके गहरे ब्लू रंग के पानी के कारण इसे ब्लू लेक भी कहते हैं।

हट लैगून

लेक हिलियर ऑस्ट्रेलिया की गुलाबी झीलों में सबसे प्रसिद्ध हो सकती है, लेकिन पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में हट लैगून की जितनी सुंदरता भी किसी की नहीं है। इसका रंग बबलगम पिंक से पर्पल और लाल हो सकता है, लेकिन वह मौसम और दिन के समय पर निर्भर करता है। अगर आप सनसेट से पहले पोर्ट ग्रेगरी और कालबरी के बीच ड्राइव करते हैं, तो आपको निश्चित ही अपनी आंखों के सामने रंग बदलता पानी दिख सकता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button