पर्यटन

Hill stations near noida: नोएडा से 400 किमी के अंदर हैं ये हिल स्टेशन

चाहे नैनीताल हो या लैंसडाउन, सातताल या कसौली, इन हिल स्टेशनों की दूरी नोएडा से सिर्फ 400 km है।

Hill stations near noida: नोएडा से थोड़ी ही  दूरी पर बसे हैं ये प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर हिल स्टेशन

Hill stations near noida: आजकल जब लोगों को छुट्टी की तलाश होती है, तो वे आमतौर पर हिल स्टेशन की ओर देखते हैं। भारत में कई ऐसे स्थान हैं जहां आप शांति और सुकून के अनुभव का आनंद ले सकते हैं। आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन नोएडा से सिर्फ 400 किलोमीटर की दूरी पर ऐसे हिल स्टेशन है। जहाँ आप अपने परिवार के साथ खूबसूरत वादियों का आनंद उठा सकते है।

आज हम ऐसे ही हिल स्टेशन की बात करेंगे जो नोएडा से 400 km की दूरी पर तो है पर आप अपने वीकेंड को स्पेशल बनाने के लिए इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते है।

तो चलिए शुरू करते है,

1. कौसानी

यदि आप  शहर से दूर कही यात्रा करने की सोच रहे है तो आप कौसानी को ट्राई कर सकते है यह हिल स्टेशन कुमाऊं क्षेत्र के अल्मोड़ा से लगभग 60 किलोमीटर दूर है आप कौसानी में नंदादेवी, पंचाचूली चोटी और त्रिशूल जैसी ठंडी जगहों को देख सकते हैं और इसका आनंद उठा सकते है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by TRAVEL / PHOTOGRAPHY (@manu_and_baani)

2. लैंसडाउन

अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए लैंसडाउन एक बेहतरीन जगह है। आप एक नदी के पास कैंपिंग क्र सकते हैं, सुंदर बाजार, चर्च जैसे नज़रों का मज़्ज़ा ले सकते हैं, और नेचर वॉक और क्लिफ जंपिंग, फॉक्स फ्लाइंग करने जैसी मज़ेदार चीज़ें कर सकते हैं। लैंसडाउन उत्तराखंड में स्थित है और नोएडा से कार या कैब द्वारा वहां पहुंचने में लगभग 6 घंटे लगते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kanchi Gupta (@kanvas_and_kronicles)

Read more: Three beautiful places: किसी दूसरे दुनिया का अनुभव करना चाहते हैं तो, आप भी इन जगहों पर जा कर आनंद ले सकते हैं

3. नैनीताल

नैनीताल, जिसका नामकरण उसके नैनों से हुआ है, एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जहां आप पहाड़ों की छाया में विश्राम कर सकते हैं। यहां की शांतिपूर्ण झील, पहाड़ी मंदिर और प्राकृतिक सौंदर्य आपको मन मोह लेगा। नैनीताल नोएडा से मात्र 300 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अगर आप नॉएडा से है तो आप मात्र 6 से 7 घंटे में यहाँ आराम से पहुंच सकते हैं। नैनीताल के साथ ही आप भीमताल को भी एक्स्प्लोर कर सकते।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rakhi (@v_rakhi)

4. सातताल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shubham Sharma (@streetbackpackers)

क्या आप उत्तराखंड के सातताल हिल स्टेशन नामक जगह के बारे में जानते हैं? अगर आप नहीं जानते तो जान ले की यह ग्रेटर नोएडा से लगभग 6-7 घंटे की दूरी पर है। अगर आप वीकेंड में किसी ठंडी जगह में जाने का प्लान रहे है तो यह जगह आपके लिए है। आप नैनीताल की तरह ही झील पर बोटिंग और जंगलों में ट्रेकिंग जैसे काम कर सकते हैं।

5. कासौली

कासौली नोएडा से लगभग 280 किलोमीटर दूर है। यह एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जो हिमाचल प्रदेश में स्थित है। कासौली अपने सुंदर प्राकृतिक दृश्यों, शांतिपूर्ण माहौल और वाटर फाल्स  के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ आप परिवार के साथ घूमने के लिए जा सकते है। कासौली में बच्चों और परिवार के लिए कई गतिविधियां हैं, जैसे कि जंगली सफारी, ट्रेकिंग, पिकनिक और फूलों से घिरी महफिलें। यहाँ पर्यटकों को शांति और आनंद की अनुभूति करने का अवसर मिलता है।

Read more: Indian Tourist Place: भारत की 10 सबसे सुंदर जगह जहां आप भी जाना करेगें पसंद

इन हिल स्टेशनों के बीच की दूरी नोएडा से सिर्फ 400 किमी है, जो कि यात्रा के लिए संभव है। यह एक महत्वपूर्ण बात  है, क्योंकि नोएडा के निवासियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर हो सकता है।

इन हिल स्टेशनों की खूबसूरती, पर्यटकों को खींचने के लिए काफी है। इन स्थानों में आप एक आदर्श छुट्टी का मजा ले सकते हैं, जहां आप शांति, आराम और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठा सकते हैं। इन स्थानों की दूरी और आसान पहुंच आपको एक बेहतर अनुभव प्रदान करती है और आपको विश्राम करने का अवसर देती है। तो नोएडा के निवासियों के लिए, यह हिल स्टेशन एक वीकेंड या घूमने के लिए बेहतर विकल्प हो सकता हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button