पर्यटन

Snow Fall In Summer In India: अगर अप्रैल- मई में लेना हो स्नोफॉल का मजा, तो आज ही यहां जाने का बनाएं प्लान

हम आपको एक ऐसे हिल स्टेशन के बारे में बता रहे हैं जहां अप्रैल और मई के गर्मी में भी आपको जैकेट पहनना पड़ेगा। यहां आप अप्रैल और मई में भी बर्फबारी देख सकते हैं। आप यहां स्नोफॉल भी देख सकते हैं।

Snow Fall In Summer In India:गर्मियों में यहां देखेंगे बहुत मस्त बर्फबारी, ये जगहें हैं एक दम बेस्ट


Snow Fall In Summer In India: गर्मियों में स्कूलों की छुट्टियां होती है, जिस कारण माता-पिता एक ट्रिप प्लान करते हैं। गर्मी के दौरान हर कोई ठंडी जगहें जाने का मन बनाता है। उत्तराखंड और हिमाचल के हिल स्टेशन दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए विशेष आकर्षण केंद्र बन जाते हैं। जब भी कोई ठंडी जगह जाने का प्लान बनाता है तो उसके दिमाग में केवल शिमला, मसूरी जैसे हिल स्टेशन ही आते हैं। इन हिल स्टेशनों पर इतनी भीड़ होती है कि आप शांति के कुछ पलों को भी नहीं बिता सकते। इस तरह की स्थिति में हम आपको एक ऐसे हिल स्टेशन के बारे में बता रहे हैं जहां अप्रैल और मई के गर्मी में भी आपको जैकेट पहनना पड़ेगा। यहां आप अप्रैल और मई में भी बर्फबारी देख सकते हैं। आप यहां स्नोफॉल भी देख सकते हैं।

कम भीड़ वाला स्थान

अगर आप आराम करना और छुट्टियों के दौरान कुछ शांति भरा पल बिताना चाहते हैं, तो सिक्किम, पूर्वोत्तर का सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। सिक्किम एक बहुत ही सुंदर और कम भीड़ वाला स्थान है। यहां पर आपको पर्यटन स्थलों पर बहुत ही कम लोगों को देखने को मिलेगा। यह प्राकृतिक सौंदर्य के लपेटे में स्थित बहुत ही साफ राज्य है। गंगटोक, सिक्किम की राजधानी में घूमने के लिए कई स्थान हैं।

अमरनाथ

अमरनाथ हिंदुओं का एक पवित्र स्थल है, जो कश्मीर की कर्पीन घाटी में स्थित है। यह 12756 फीट की ऊंचाई पर मौजूद है। अमरनाथ की गुफा वर्ष के ज्यादातर समय बर्फ से ढकी रहती है लेकिन मई से सितंबर के बीच इसकी यात्रा की जाती है। अमरनाथ की यात्रा बिल्कुल आसान नहीं है। बावजदू इसके हर साल हजारों की संख्या में भोलेनाथ के भक्त यहां पहुंचते हैं। अमरनाथ यात्रा रोमांच से भरी और साहसिक है लेकिन पूरे साल यहां जमकर ठंड रहती है। ठंड का मजा लेने के लिए आप यहां आ सकते हैं।

गर्मी में भी बर्फबारी

गंगटोक से 3 घंटे की दूरी पर यात्रा करके आप नाथुलापास को देख सकते हैं। यहां एक ओर बहती हुई नदी और दूसरी ओर बर्फ से ढके पहाड़ों को देखते ही आपका मन उत्साह से भर जाएगा। नाथुलापास की ओर जाते समय आपको शानदार पहाड़ी दिखाई देगी। जब आप चंगू झील को पार करते हैं, तो आप बर्फ से ढके सफेद पहाड़ों को देखने लगेंगे। जैसे ही आप ऊपर पहुंचेंगे, आपको चारों ओर बर्फ दिखाई देगा। कई-कई बार यहां बर्फबारी भी हो सकती है। मई के महीने में भी नाथुला पास में बर्फबारी होती है। आप यहां बर्फबारी का आनंद ले सकते हैं।

Read More:- Summer Getaway: गर्मियों में घूमने के लिए बना रहें है, तो ये हिलस्टेशन काफी बेहतर विकल्प होगा

द्रास

द्रास जम्मू-कश्मीर का आखिरी सबसे ठंडा हिल स्टेशन है। यह समुद्र तल से 10760 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। ये बहुत ही ठंडी जगह है। यहां मई-जून की महीने में भी तापमान सिर्फ 22 डिग्री सेल्सियस रहता है। आपको बता दें कि द्रास गर्मियों में एक मशहूर टूरिस्ट डेस्टिनेशन है जहां लोग गर्मी के दिनों में बर्फ देखने के लिए जाते हैं। इस बार गर्मियों में द्रास घूमने का प्लान जरूर बनाएं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button