पर्यटन

Most Haunted Places Of India: ये हैं भारत की सबसे ज्यादा डरावनी जगहें, जहां रात तो दूर, दिन में भी जाने से कांप जाती है लोगों की रूह

Most Haunted Places Of India: आज हम आपको भारत की सबसे भूतिया जगह के बारे में बताएंगे। जिसका नाम सुनते ही लोगों की रूह कांप जाती है।

Most Haunted Places Of India: भारत में इन जगहों पर रहती हैं आत्माएं, लोगों को जाने से लगता है डर

भारत विविधताओं का देश है। यहां हर राज्य की अपनी अलग संस्कृति और अलग परंपरा है। दुनिया भर में भारत अपनी इसी संस्कृति और परंपराओं के लिए जाना जाता है। अपने खानपान और रहन-सहन के लिए मशहूर भारत में कुछ ऐसी जगहें भी हैं, जो अपनी अजीबो-गरीब गतिविधियों के लिए जानी जाती हैं। लोग अक्सर भारत के मशहूर पर्यटन स्थलों पर घूमने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश के इन मशहूर स्थलों में से कई ऐसी भी जगहें हैं, जो भारत की सबसे डरावनी जगहों में शामिल हैं। आपको बता दें कि दुनिया भर में ऐसे कई हॉन्टेड प्लेसेसे मौजूद हैं, जिन्हें लेकर लोगों का मानना है कि यहां कुछ ऐसा है, जो कल्पना से परे है। अगर आप भी ऐसी जगहों पर जाना चाहते हैं और कुछ अलग अनुभव लेना चाहते हैं, तो आज हम आपको भारत की सबसे डरावनी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से-

ये हैं भारत की सबसे डरावनी जगहें

पिसावा के जंगल

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के देहात इलाके में एक ऐसी जगह भी है जिसके अंदर घुसने से पर्यटकों का कलेजा कांप जाता है। कारण बताया जाता है कि यहां सर्र-सर्र आवाज आती रहती है। रात में काला-काला पर्दा सा छा जाता है। इतना ही नहीं, छाता तहसील के इस पिसावा नामक गांव के पास यह स्थान तरह-तरह के पेडों-हींस-करील और जीवों का बसेरा भी है। यहां हजारों की संख्या में बन्दर रहते हैं। पुराणों में लिखा गया है कि महाभारत में जब युद्ध खत्म हो गया था तो आचार्य द्रोण के महाबलशाली पुत्र अश्ववस्थामा पांण्डवों की जय के बाद से जिन झाड़ियों में प्रवेश कर गए थे वे ये ही है। घुमावदार जंगल के इस स्थान पर शनिवार को यज्ञ होता है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां परिक्रमा के लिए आते हैं। बच्चे-बूढे़ और महिलाएं तो रोज ही मिल जाएंगे लेकिन वे भी इन झाड़ियों के भीतर नहीं जाते। मान्यता है कि पिसावा के पास ‘झाडी वाले बाबा’ जंगल से कोई लकडी लेकर बेच नहीं सकता, घर नहीं ले जा सकता। ये बात यहां का हर व्यक्ति जानता है। यदि भूलवश कोई ले जाने की कोशिश करता है तो उसका बुरा होता है।

भानगढ़ फोर्ट

राजस्थान में मौजूद भानगढ़ किला भारत में सबसे ज्यादा डरावनी जगह मानी जाती है। यहां जा चुके लोग बताते हैं कि यहां जाकर उन्हें कुछ अलग महसूस हुआ है। जंगलों के बीच बने हुए इस फोर्ट में डर की हकीकत जानने के लिए कई टूरिस्ट आते हैं और सबके अपने अनुभव होते हैं। तो अगर आप भी यहां जाना चाहते हैं और डर की हकीकत जानना चाहते हैं तो आपको बता दें कि यहां पर सूरज डूबने के बाद एंट्री नहीं मिलती है।

कुलधरा Most Haunted Places Of India

राजस्थान में ही जैसलमेर से 20 किलोमीटर दूर एक जगह है कुलधारा। कुछ समय पहले राजस्थान टूरिज्म ने प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक एड निकाला था जिसमें कुलधारा को डरावनी जगह के रूप में प्रचारित किया गया था। कुलधारा के बारे में कहानी प्रचालित है कि पूर्व में यहां के शासक को गांव के मुखिया की बेटी से प्यार हो गया था लेकिन बेटी और उसका पिता इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। ऐसे में शासक ने मुखिया पर नाजायज टैक्स लगा कर उन्हें परेशान किया जिसके बाद पूरा का पूरा गांव ही अपना सामान लेकर ‘गायब’ हो गया। इतने सारे लोग कहां गए इसका किसी को पता नहीं है। अगर आप कुलधारा जाना चाहते हैं तो यहां भी आपको दिन में ही जाना पड़ेगा क्योंकि यहां भी रात को जाना मना है।

Read More:- Signs of Negative Energies At Home: इन संकेतों से पता करें, कहीं आपके घर में तो नहीं है भूत प्रेत का साया

अग्रसेन की बावली

देश की राजधानी दिल्ली में स्थित अग्रसेन की बावली भारत की सबसे भूतिया जगह में से एक है। यहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें यहां अजीब आवाजें सुनाई देती हैं। कई लोगों का ऐसा दावा है कि उन्होंने यहां अजीब चीजें महसूस की हैं। हालांकि इसके बारे में कोई पुख्ता सबूत नहीं है।

जीपी ब्‍लॉक Most Haunted Places Of India

मेरठ के कैंट एरिया में बने इस बंगले में रात तो दूर लोग दिन में जाने से भी कतराते हैं। साल 1950 से खाली पड़ा यह बंगला अब खंडहर बन चुका है। कई लोगों का ऐसा कहना कि उन्होंने इस बंगले में किसी महिला को घूमते देखा है। वहीं, कई लोगों का दावा है कि उन्होंने यहां चार पुरुषों को मोमबत्ती की रोशनी में बैठे देखा है। इस बंगले से जुड़ी इन कहानियों की वजह से लोग यहां जाने से डरते हैं। साथ ही मेरठ प्रशासन ने भी इसके अंदर जाने पर रोक लगाई हुई है।

शनिवारबाड़ा

ऐसा कहा जाता है कि शनिवारबाड़ा का निर्माण 1732 में पहले पेशवा बाजीराव के सम्मान में किया गया था। 1773 में पांचवे पेशवा की पारिवारिक झगड़े में इस महल के गेट पर हत्या कर दी गई थी। यहां जाने वाले लोग बताते हैं कि यहां उसी शासक की आवाज सुनाई देती है जिसमें वो बोलता है कि…’ काका मुझे बचा लो’ इस महल में 1828 में भयंकर आग लगी थी जो सात दिनों तक नहीं बुझी जिसमें कई लोग मारे गए थे।

नेशनल लाइब्रेरी Most Haunted Places Of India

अपनी दुर्लभ किताबों के लिए मशहूर कोलकाता की नेशनल लाइब्रेरी अपने डरावने किस्सों के लिए भी काफी मशहूर है। भारत की आजादी से पहले यह लाइब्रेरी गवर्नर जनरल ऑफ इंडिया का आधिकारिक आवास हुआ करती थी। यहां आने वाले लोगों का ऐसा मानना है कि इस जगह पर कोई अदृश्य शक्ति मौजूद है। साथ ही कुछ लोगों ने यहां अजीब आवाजें सुनने का भी दावा किया है। यही वजह है कि कई गार्ड्स यहां नाइट शिफ्ट करने से मना कर देते हैं।

मुकेश मिल्स

मुंबई के कोलाबा समुद्र के पास मौजूद मुकेश मिल्स भी अपने डरावने किस्सों के लिए काफी मशहूर है। यहां कई फिल्मों की शूटिंग भी की गई है। हालांकि, यह जगह अपने भूतिया कहानियों के लिए काफी मशहूर है। अभिनेत्री बिपाशा बसु समेत कई कलाकार इस जगह अजीब चीजें महसूस कर चुके हैं। शाम होते ही लोग यहां जाने से डरते हैं।

डुमस बीच Most Haunted Places Of India

गुजरात के डुमस बीच को सबसे भूतिया जगह माना जाता है। यहां की काली रेत की भूतिया कहानी पूरे शहर में मशहूर है। माना जाता है कि समुद्र तट एक कब्रिस्तान था, जहां आत्माएं भटकती रहती हैं। शाम ढलते ही यहां कोई भी जाने की हिम्मत नहीं करता है।

रेलवे क्वार्टर

लखनऊ के रेलवे क्वार्टर को भूतिया माना गया है। इसके बारे में कहानी है कि एक इंजीनियर की शादी एक खूबसूरत लड़की से हुई थी। जो एक अंग्रेज अधिकारी के प्रेम में पड़ गई। एक दिन इंजीनियर ने अपनी पत्नी को उस अधिकारी के साथ देख लिया। और गुस्से में उसने अधिकारी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर लिया। आज भी कुछ लोग क्वार्टर में आत्मा की मौजूदगी को महसूस करते हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

ओमबाना Most Haunted Places Of India

राजस्थान के पाली में दिसंबर 1991 में एक बाइक का एक्सीडेंट हुआ था, बाइक चला रहे ओमबाना की मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस बाइक को उठाकर थाने ले गई लेकिन अगली सुबह उस समय पुलिस के होश उड़ गए जब उन्होंने देखा कि बाइक एक्सीडेंट वाली जगह पर ही मौजूद थी। इसके बाद पुलिस फिर से बाइक को थाने ले गई और उसका पेट्रोल भी निकाल लिया लेकिन फिर भी वो बाइक अपने आप एक्सीडेंट वाली जगह पर ही पहुंच गई। इसके बाद लोगों ने एक्सीडेंट वाली जगह पर ही बाइक को खड़ा करके उसके आगे शीश झुकाना शुरू कर दिया।

संजय वन

दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्याल के नजदीक स्थित संजय वन भी हमेशा से लोगों में उत्सुकता का विषय रहा है। संजय वन साउथ दिल्ली का घना जंगल है जो लगभग 10 किलोमीटर एरिया में जेएनयू से लेकर कुतुब मीनार तक फैला हुआ है। यहां पर अंदर श्मशान घाट भी है। कई लोगों ने यहां पर कुछ डरावनी घटनाएं होने को महसूस किया है।

फर्न हिल Most Haunted Places Of India

माना जाता है कि ऊटी के हिल स्टेशन में स्थित इस होटल में जाने से पर्यटक और आसपास को लोग परहेज करते हैं। इसके पूर्व मालिक ने एक ब्रिटिश अधिकारी के भूत से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। इन जगहों के अलावा डिसूजा चॉल मुंबई, मुकेश मिल्स, मुंबई, शनिवार वाड़ा पुणे, सुरंग संख्या 33 शिमला का नाम भी शामिल है।

लांबी देहर माइंस

मसूरी के पास की ये खदानें बंद कर दी गईं थीं। दुखद दुर्घटना यहां पर हुई थी, जिसमें हजारों श्रमिकों की मौत हो गई थी। ऐसा कहा जाता है कि यह जगह भूतिया है और यहां पर बेचैन आत्माएं रात में चिल्लाती और कराहती हैं।

बॉम्बे हाई कोर्ट Most Haunted Places Of India

बॉम्बे हाई कोर्ट के वकीलों का कहना है कि कोर्ट रूम डरावनी जगहों में से एक है। वकीलों का मानना है कि यहां पर एक प्रतिशोधी सताई हुई आत्मा द्वारा आरोपियों को सताया जाता है और वह आत्मा आरोपी को कोर्ट में प्रवेश करने से रोकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह तीन दशक से भी लंबे समय से चल रहा है।

मालचा महल

दिल्ली के रिज रोड पर स्थित, मालचा महल की गिनती भी डरावने जगहों में किया जाता है। जानकारी के अनुसार तीन लोगों के एक उदार परिवार का निवास बनने से पहले वन लॉज था।

डाउ हिल, कुर्सियांग Most Haunted Places Of India

विक्टोरिया बॉयज हाई स्कूल और डाउ हिल गर्ल्स कर्सियांग, दार्जिलिंग बोर्डिंग स्कूल भी डरावनी जगहों में से एक है। माना जाता है कि यहां पर अनगिनत आत्माएं रहती हैं और अक्सर देखी भी गई हैं। इन आत्माओं की आहटों को गलियारों में सुना भी जा चुका है। स्कूलों के आसपास जंगलों में कई मृत अवशेष भी मिल चुके हैं। बताया जाता है कि एक बिना सिर वाला बच्चा पीछा करता है और फिर वह जंगल में गायब हो जाता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button